Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: मंदिरों में ऑनलाइन लंगर व दर्शन की तैयारी

हिमाचल: मंदिरों में ऑनलाइन लंगर व दर्शन की तैयारी

By hinditvnews
September 22, 2025
76
0
Cm Himachal

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- चिंतपूर्णी की तरह दूसरे मंदिरों में भी ऑनलाइन लंगर बुकिंग, दर्शन सेवा शुरू करेंगे

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sun, 21 Sep 2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि बुजुर्गों और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को मंदिर में सुगमता से दर्शन हो रहे हैं। ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं। प्रदेश के अन्य मंदिरों में भी यह सुविधा शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अगस्त 2023 में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन प्रणाली शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से मंदिर में भीड़ का प्रबंधन आसानी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को मंदिर में सुगमता से दर्शन हो रहे हैं। ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं। प्रदेश के अन्य मंदिरों में भी यह सुविधा शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन मंदिरों, किलों और पुरातन स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सरकार की ओर से अधिग्रहित मंदिरों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 37 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सरकार राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में प्रमुखता से कार्य कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्त्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। माता श्रीचिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य परिसर का निर्माण किया जा रहा है। माता ज्वालाजी और नयना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मंदिरों के पुजारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा
सीएम सुक्खू ने कहा कि मंदिरों के पुजारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस क्रम में हाल ही में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के 15 और माता श्री नयना देवी मंदिर के 10 पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगभग 11.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना और अधोसंरचना के बेहतर रखरखाव के लिए एक करोड़ रुपये की वार्षिक सहायता दी जा रही है। छोटे मंदिरों को पूजा-अर्चना के लिए दी जाने वाली राशि को वर्ष 2025-26 में दोगुना कर दिया गया है।

बैंटनी कैसल का जीर्णोद्धार कर ऐतिहासिक इमारत को एक नया रूप दिया
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिमला स्थित ऐतिहासिक बैंटनी कैसल का जीर्णोद्धार कर इस ऐतिहासिक इमारत को एक नया स्वरूप प्रदान किया है। सितंबर 2023 में यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त जल्द ही एक डिजिटल संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परिसर में स्थानीय शिल्प और व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ी आंगन स्टॉल भी स्थापित किए गए हैं, जो दिल्ली हाट की तर्ज पर आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: हिमाचल: बिजली उपभोक्ता मित्र भर्ती प्रक्रिया ...

Next Article

Himachal: सोलन से 38 दवाएं फेल, कंपनियों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ayushman
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    दिल्ली

    Rahul Gandhi: अचानक दिल्ली के उत्तम नगर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • 13 02 2024 Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Student Suicide Case: छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा था- पूरे क्रिया-कर्म से हो अंतिम संस्कार

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Helicopter
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा 2025: 8 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, किराया बढ़ा

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दूसरा स्थान

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Early Warning Of Landslides.
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बादल फटने के खतरे से अलर्ट करेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

    November 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: आज से श्रीराम की नगरी में रंग जाएगी पहाड़ियों की नगरी, शिमला में तीन दिन तक चलेगा शोभायात्रा का कार्यक्रम

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी 240 से 400 रुपये की

  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.