Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में निर्विरोध चुनाव पर इनाम: पंचायत को ₹25 लाख, जिला परिषद को ₹1 करोड़

हिमाचल में निर्विरोध चुनाव पर इनाम: पंचायत को ₹25 लाख, जिला परिषद को ₹1 करोड़

By hinditvnews
April 21, 2026
167
0
Panchayat

हिमाचल: निर्विरोध पंचायत चुनने पर 25 लाख, जिला परिषद चुनने पर मिलेगा एक करोड़; संशोधित दिशा-निर्देश लागू

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Apr 2026

हिमाचल प्रदेश में किसी ग्राम पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते हैं, तो उस पंचायत को 25 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार पंचायत समिति स्तर पर सभी सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने पर 50 लाख रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने पर संबंधित संस्थाओं को अनुदान राशि को डेढ़ से सात गुणा कर दिया है। किसी ग्राम पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते हैं, तो उस पंचायत को 25 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। पहले यह अनुदान राशि 10 लाख थी।

इसी प्रकार पंचायत समिति स्तर पर सभी सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने पर 50 लाख रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा, पहले यह 5 लाख रुपये राशि निर्धारित थी। वहीं जिला परिषद के सभी सदस्यों के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने पर एक करोड़ रुपये रुपये अनुदान की राशि दी जाएगी। पहले 15 लाख रुपये राशि निर्धारित थी। इस संबंध में 20 अप्रैल 2026 अधिसूचना को निरस्त करते हुए संशोधित दिशा-निर्देश लागू कर दिए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इस पहल से चुनावी प्रतिस्पर्धा के बजाय आपसी सहमति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इससे चुनावी खर्च में कमी आएगी और विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। विभाग ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पंचायतें इसका लाभ उठा सकें। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह योजना आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के दौरान लागू होगी। केवल उन्हीं पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को यह पुरस्कार मिलेगा, जहां सभी पदाधिकारी बिना किसी विरोध के निर्वाचित होंगे। 

विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने सभी जिला पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही बजट शाखा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह योजना ग्रामीण स्तर पर सहमति की राजनीति को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने में सहायक सिद्ध हो सकती है। हालांकि कुछ लोग इसे लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाला कदम भी मान रहे हैं।
Share :
TagsHimachal 25 Lakh for Unanimously Electing a Panchayat 1 Crore for Electing a District Councilhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

DevX Embeds AI First Culture with DevXplore ...

Next Article

सीएम सुक्खू: 30 जून तक CBSE स्कूलों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    हरियाणा

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh विधानसभा बजट सत्र: पहले चरण का आखिरी दिन आज, बढ़ सकता है सेशन

    February 18, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में युवती से रेप, बच्ची को दिया जन्म, पीडि़ता ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया आरोप

    December 2, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताया ने पढ़ाया, चिट्टे के नशे में फंसे Nephew ने खुद थाने पहुंचाया

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Maxirutu
    खेल

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • Vote
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव: आज बजेगा बिगुल, आचार संहिता लागू संभव

    April 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • khushala
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्राचीन महावीर मंदिर खुशाला शोघी शिमला

  • Gobind
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गोबिंद सागर झील पर बनेगी अंडरवाटर टनल, संभावनाओं की हो रही तलाश

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.