Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सोलन में साइंटिस्ट ने ढूंढा 2 करोड़ साल पुराना Fossil

हिमाचल: सोलन में साइंटिस्ट ने ढूंढा 2 करोड़ साल पुराना Fossil

By hinditvnews
February 18, 2025
327
0
Koti

हिमाचल के सोलन में साइंटिस्ट ने किया कमाल, कालका-शिमला ट्रैक के पास ढूंढा 2 करोड़ साल पुराना Fossil

हिंदी टीवी न्यूज़, सोलन Published by: Megha Jain Updated Tue, 18 Feb 2025

सोलन जिले के कोटी रेलवे स्टेशन पर 2 करोड़ वर्ष पुराना फूल के तने का जीवाश्म खोजा गया है। यह पहली बार है जब ऊंचाई वाले क्षेत्र में इस तरह का जीवाश्म मिला है। इससे पहले समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई वाले कसौली बड़ोग व अन्य क्षेत्रों में दो करोड़ वर्ष पुराने पेड़ों पत्तों व अन्य चीजों के जीवाश्म मिले थे।

सोलन। भूविज्ञानियों ने सोलन जिले के कसौली के नजदीक विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर कोटी स्टेशन पर संभावित दो करोड़ वर्ष पुराने फूल के तने का जीवाश्म खोजा है। 

यह पहली बार है, जब ऊंचाई वाले क्षेत्र में इस तरह का जीवाश्म मिला है। इससे पहले समुद्र तल से करीब 2,000 मीटर की ऊंचाई वाले कसौली, बड़ोग व अन्य क्षेत्रों में दो करोड़ वर्ष पुराने पेड़ों, पत्तों व अन्य चीजों के जीवाश्म मिले थे। 

डॉ. रितेश आर्य सालों से कर रहे हैं जीवाश्मों की खोज

जीवाश्म विज्ञानियों और भूविज्ञानियों की एक टीम ने कोटी रेलवे स्टेशन से जीवाश्म तने की पहली खोज की घोषणा की है। यह अभूतपूर्व खोज कसौली फार्मेशन के भीतर फूलदार पौधों के विकास और विविधीकरण पर नए साक्ष्य प्रदान करती है। कसौली फार्मेशन को पौधों के जीवाश्मों के समृद्ध संग्रह के लिए लंबे समय से जाना जाता है।

जब से मेडलिकाट ने 1864 में कसौली से पहला जीवाश्म खोजा था, तब से कसौली भारतीय उपमहाद्वीप के पुरापाषाण पर्यावरण और जैविक विकास के बारे में चर्चा का केंद्र रहा है। कसौली निवासी एवं कसौली फार्मेशन के जीवाश्मों पर पीएचडी करने वाले डॉ. रितेश आर्य 1987 से चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में स्नातक समय से ही यहां पर जीवाश्मों की खोज करते आ रहे हैं।
उन्होंने कसौली, जगजीत नगर, बड़ोग, कुमारहट्टी से कई जीवाश्म वृक्ष और सैकड़ों फूल, बीज, फल, कीट पंख, कई पत्ते, मोनोकोट और डायकोट दोनों, गार्सिनिया, ग्लूटा, कांब्रेटम और सिजीगियम से एकत्र किए हैं, जो भूमध्यरेखीय समानताएं दिखाते हैं। यह खोज प्रसिद्ध भूविज्ञानी और टेथिस जीवाश्म संग्रहालय के संस्थापक डॉ. रितेश आर्य ने की। इस दौरान उनके साथ तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) लिमिटेड से सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. जगमोहन सिंह भी थे। 

जियो पर्यटन पर उभर सकता है सोलन जिला

भूविज्ञानी एवं टेथिस जीवाश्म संग्रहालय के संस्थापक डॉ. रितेश आर्य ने कहा कि सोलन जिले के विभिन्न क्षेत्र जियो पर्यटन के तौर पर उभर सकते हैं। यहां हर गांव में किसी न किसी तरह के जीवाश्म थोड़ा सा खोजने पर मिल जाते हैं। खोजे गए जीवाश्मों को यदि उसी क्षेत्र में सरकार संरक्षित रखने का प्रविधान कर दे, तो पर्यटन गांव-गांव तक उभर सकता है। 

जगजीतनगर में दो करोड़ वर्ष पुराने पेड़ का जीवाश्म आज भी वहीं स्थित है, जिसे लोग देखते हैं। उसको किसी व्यक्ति ने संरक्षित किया हुआ है। अधिकांश जीवाश्म उन्होंने टेथिस जीवाश्म म्यूजियम में रखे हुए हैं।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newssolan news
Previous Article

हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, भारी ...

Next Article

भानुपल्ली-लेह रेललाइन: 400 करोड़ से जकातखाना में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: IAS आनंद बर्द्धन नए मुख्य सचिव बन सकते हैं, 31 को राधा रतूड़ी का कार्यकाल समाप्त

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हाईकोर्ट ने कहा- हिमाचल में स्थाई नियुक्तियों की जरूरत

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: 181 PCS अधिकारियों के तबादले, कई SDM बदले

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीबीआई के रडार पर चेस्टर हिल मामला

    August 5, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    पंजाबहरियाणा

    Haryana Assembly Session: विधानसभा के अंतिम दिन हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 पास

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Death Ll
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: नाले में गिरा युवक, गंदे पानी से पेट भरने से मौत

    February 11, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (5)
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Elections: पहली बार ‘पोल डे मॉनिटरिंग एप’ से रहेगी मतदान पर नजर

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नई शिक्षा नीति ने चिंता में डाले अभिभावक

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 115 सड़कें व 149 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित

Timeline

  • September 7, 2026

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • September 7, 2026

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • September 7, 2026

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • September 7, 2026

    पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • September 7, 2026

    देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Govt School

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Delhi

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Rape

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.