Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

  • Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ML Degree

  • Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

  • Norton Manx R Earns Landmark International Design Excellence Award for Reimagining the Superbike

  • गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: पूर्व सैनिकों को पुलिस भर्ती में शामिल करे सरकार

हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: पूर्व सैनिकों को पुलिस भर्ती में शामिल करे सरकार

By hinditvnews
December 18, 2025
214
0
himachal high court

Himachal: पूर्व सैनिकों को पुलिस की नियमित भर्ती प्रक्रिया में शामिल करे सरकार, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Dec 2025 

प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पूर्व सैनिकों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पूर्व सैनिकों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने स्पष्ट किया कि अनुबंध के आधार पर की गई नियुक्ति को स्थायी नागरिक रोजगार नहीं माना जा सकता, इसलिए ऐसे अभ्यर्थी पूर्व सैनिक कोटे के तहत उच्च पदों के लिए पात्र हैं। अदालत ने पिछले आदेशों और विनोद कुमार बनाम हिमाचल राज्य मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि 21 फरवरी 2009 के सरकारी निर्देशों के अनुसार, जब तक किसी पूर्व सैनिक को नियमित नियुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक उसका नाम लाइव रजिस्टर में बरकरार रहना चाहिए और वह आरक्षित कोटे का लाभ पाने का हकदार है। बता दें कि अनिल कुमार और अन्य याचिकाकर्ताओं ने अदालत में गुहार लगाई थी कि उन्हें पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में पूर्व सैनिक कोटे का लाभ नहीं दिया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि वे वर्तमान में केवल अनुबंध पर कार्यरत हैं और उन्हें अभी तक कोई नियमित सिविल रोजगार नहीं मिला है।

सुनवाई के दौरान प्रतिवादी सैनिक कल्याण विभाग की ओर से अदालत को सूचित किया कि विभाग ने अपनी गलती सुधार ली है। 15 दिसंबर 2025 को जारी नए कार्यालय निर्देशों के अनुसार, याचिकाकर्ताओं के नामों को अब पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए नामांकित कर दिया गया है। अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए सक्षम प्राधिकारियों को निर्देश दिए कि याचिकाकर्ताओं के नामांकन के आधार पर भर्ती की आगे की प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जाए और पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

हवाई उड़ानों के निलंबन पर पर्यटन सचिव पक्षकार
हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश के तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों के अचानक निलंबन को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव को नए प्रतिवादी के रूप में मामले में शामिल करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने भारत सरकार और नव नियुक्त प्रधान सचिव पर्यटन दोनों को निर्देश दिए हैं कि वे अगली सुनवाई से पहले इस स्थिति पर अपना विस्तृत शपथ पत्र अदालत में दाखिल करें। जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। मामले में नियुक्त न्यायमित्र ने अदालत के समक्ष दस्तावेज पेश किए, जिनसे पता चला कि हिमाचल के हवाई अड्डों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।अदालत को सूचित किया गया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव (पर्यटन) की अध्यक्षता में 6 नवंबर और 20 नवंबर को दो महत्वपूर्ण बैठकें हुई थी। यह मामला हिमाचल प्रदेश में उड़ानों के बंद होने से संबंधित है।

 

Share :
Tagsgovt should include ex servicemen in the regular police recruitment processhimachal pradeshhindi newsshimla newsthe High Court has directed
Previous Article

हिमाचल: 70+ पेंशनरों को 40 दिन में ...

Next Article

हिमाचल: जंगल में महिला की हत्या, शव ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Masjid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    संजौली मस्जिद तोड़ने का काम फिर शुरू, तीसरी मंजिल भी हटेगी

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: जयराम ठाकुर का आरोप – कांग्रेस का पहलगाम हमले पर बयान दुखद

    April 30, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निजी होटल में आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास आता है पैसा

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • crime
    पंजाब

    Ludhiana Crime: लुधियाना में अर्धनग्न अवस्‍था में मिला महिला का शव, पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा; इलाके में फैली ...

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Igmc
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट बंद, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

    April 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: मणिकर्ण रोड पर चरस संग पकड़ा 21 साल का युवक

  • apple market
    किन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा सैंपल फेल होने की वजह का पता चलेगा, गुणवत्ता में सुधार होगा

Timeline

  • August 22, 2026

    Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

  • August 22, 2026

    Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ML Degree

  • August 22, 2026

    Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

  • August 22, 2026

    Norton Manx R Earns Landmark International Design Excellence Award for Reimagining the Superbike

  • August 22, 2026

    गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

    Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry Integrated AI & ML Degree

    Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ...

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through

    Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.