हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना
हिंदी टीवी न्यूज, चंबा। Published by: Megha Jain Updated Sat, 19 Sep 2026
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और सड़कों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा में नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश में एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और सड़कों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।















