Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: IAS-IPS अफसरों के लिए अनिवार्य ‘कर्मयोगी’ कौशल कोर्स

हिमाचल: IAS-IPS अफसरों के लिए अनिवार्य ‘कर्मयोगी’ कौशल कोर्स

By hinditvnews
July 17, 2025
71
0
Hp

Himachal Pradesh : आईएएस-आईपीएस अफसर पढ़ेंगे कौशल विकास का पाठ, ‘कर्मयोगी’ कोर्स अनिवार्य

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Jul 2025

हिमाचल प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को ‘कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर वार्षिक शिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को कौशल विकास का पाठ पढ़ाया जाएगा। भविष्य की प्रशासनिक चुनौतियों से निपटने और आधुनिक शासन प्रणाली के अनुरूप दक्ष बनाने के उद्देश्य से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को ‘कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर वार्षिक शिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। सिविल सेवकों को निरंतर सीखने और विकसित होने के लिए प्रोत्साहित करने को यह फैसला लिया गया है।

अधिकारियों की वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट में भी पाठ्यक्रम पूरा करने का उल्लेख किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी यह पाठ्यक्रम पूरा नहीं करता है, तो उसकी एपीएआर में इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। हिमाचल कार्मिक विभाग ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर अधिकारियों को नई व्यवस्था से अवगत करा दिया है। कार्मिक विभाग के अनुसार यह शिक्षण पाठ्यक्रम न केवल अधिकारियों के प्रशासनिक कौशल को निखारेगा, बल्कि बदलती तकनीकी और सामाजिक जरूरतों के अनुरूप उन्हें तैयार भी करेगा। यह कोर्स अब वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) का भी हिस्सा होगा, जिससे इसकी गंभीरता और जवाबदेही और बढ़ जाएगी। सरकार का मानना है कि यह कदम सिविल सेवा को और अधिक प्रभावशाली, उत्तरदायी तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा। अब आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अफसरों को शासन व्यवस्था में बदलाव लाने से पहले खुद को भी लगातार अपडेट रखना होगा। इस नई व्यवस्था से न केवल सरकारी तंत्र में पेशेवरता बढ़ेगी, बल्कि जनता को भी बेहतर और अधिक उत्तरदायी प्रशासन मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार की ओर से विकसित ‘कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर वार्षिक शिक्षण पाठ्यक्रम को अब अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित पाठ्यक्रमों की पूर्णता स्थिति अब 2025-26 की रिपोर्टिंग अवधि (अर्थात 2026-27 का एपीएआर चक्र) से शुरू होकर सरकारी कर्मचारियों की वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट में औपचारिक रूप से एकीकृत की जाएगी।

21वीं सदी के प्रशासनिक और सामाजिक कौशल का मिलेगा ज्ञान
‘कर्मयोगी’ केंद्र सरकार की डिजिटल लर्निंग पहल है, जिसे राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देश के सिविल सेवकों को 21वीं सदी के प्रशासनिक और सामाजिक कौशल से सुसज्जित करना है। इस प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों मॉड्यूल्स उपलब्ध हैं, जिनमें नीति निर्माण, डाटा विश्लेषण, डिजिटल गवर्नेंस, पर्यावरणीय चुनौतियां, सार्वजनिक सेवाएं, नेतृत्व, नैतिकता, महिला एवं बाल विकास, बजट और वित्तीय प्रबंधन आदि विषय शामिल हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं, जिससे अधिकारियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए व्यापक शिक्षण संसाधनों तक पहुंच मिल सके।

Share :
TagsHimachal IAS IPS officers will study skill development Karmayogi course will be mandatoryhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन ...

Next Article

किन्नौर कैलाश यात्रा: भावुक हुए श्रद्धालु, भक्ति ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kiwi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल समेत देश के ठंडे क्षेत्रों में भी हो सकेगी कीवी की पैदावार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल राज्य चयन आयोग: ओटीए भर्ती का रिजल्ट निकालने का रास्ता साफ

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: बंगाणा में तालाब से मिला नवजात शव, इलाके में मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: दो दिन रहेगा खराब मौसम, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, बदरीनाथ धाम में जमे झरने

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    गंगोत्री हाईवे हादसा: धरासू के पास बस पलटी, अफरातफरी मची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी शिवधाम: मार्च से निर्माण शुरू, बनेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस: पहली बार सभी नए कांस्टेबल को मिलेगी कमांडो ट्रेनिंग, नियमों में कई बदलाव

  • Mirch
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: क्या आपने कभी मिर्च का पेड़ देखा है

  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    85 दिन बाद आज शिमला पहुंचेगी ट्रेन

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.