Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

किन्नौरहिमाचल प्रदेश
Home›किन्नौर›12 साल में भी नहीं बनी 450 मेगावाट की कड़छम शोगंटोंग विद्युत परियोजना, जानें कब तक पूरा होगा काम

12 साल में भी नहीं बनी 450 मेगावाट की कड़छम शोगंटोंग विद्युत परियोजना, जानें कब तक पूरा होगा काम

By hinditvnews
July 22, 2024
484
0
Kinnaur

12 साल में भी नहीं बनी 450 मेगावाट की कड़छम शोगंटोंग विद्युत परियोजना

किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में निर्माणाधीन 450 मेगावाट कड़छम शोगंटोंग जल विद्युत परियोजना समय पर तैयार न होने से सरकार को प्रतिवर्ष 60 करोड़ रुपये की क्षति पहुंच रही है। सूत्रों के अनुसार इस परियोजना का निर्माण होने से हिमाचल सरकार को विद्युत उत्पादन की 12 प्रतिशत रॉयल्टी मिलनी है। 2017 में तैयार होने वाली परियोजना का समय काफी लंबा खिंच गया है। इसके चलते सरकार को अब तक अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार के साथ-साथ जिले की छह पंचायतों के ग्रामीणों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश पावर कोरपोरेशन लिमिटेड की 450 मेगावाट कड़छम शोगंटोंग जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य की मुख्य ठेकेदार पटेल कंपनी है, जबकि पटेल कंपनी ने आगे 27 ठेकेदारों को काम दिया है।
पटेल कंपनी ने इस परियोजना के निर्माण कार्य को वर्ष 2012 में शुरू किया था, जो करीब 12 वर्ष की लंबी अवधि गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। परियोजना के निर्माण कार्य का लक्ष्य 2017 निर्धारित किया गया था, लेकिन एचपीपीसीएल और पटेल कंपनी की लेटलतीफी के चलते सरकार ने 2026 तक परियोजना का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में हो रहे कार्यों को देखकर लगता नहीं कि 2026 तक भी इस परियोजना का कार्य पूरा हो पाएगा। एचपीपीसीएल और पटेल कंपनी के ढुलमुल रवैये को देखते हुए सरकार को अभी करोड़ों रुपये का और नुकसान होगा। वहीं, समय के साथ-साथ पावर प्लांट बनाने की लागत भी बढ़ती जाएगी। गौर रहे कि एचपीपीसीएल प्रबंधन की फरवरी से बैठक नहीं हो पाई है। इसके चलते पटेल कंपनी को बजट के अभाव से जूझना पड़ रहा है और परियोजना का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

बजट की कमी के कारण कंपनी ने मई से पावर हाउस, नहर का काम, सर्च कर्क्स का काम शुरू किया है। सिर्फ डैम का काम शुरू नहीं हो पाया है। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा- बीरेंद्र शर्मा, महाप्रबंधक, पटेल कंपनी 

दिसंबर 2026 तक 450 मेगावाट कड़छम शौंगटों परियोजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैराज के लिए 7 हेक्टेयर जमीन का जल्द ही अधिग्रहण किया जाएगा- खेम सिंह ठाकुर, प्रबंध निदेशक, पावर कॉरपोरेशन, हिमाचल प्रदेश 

450 मेगावाट कड़छम शौंगटों परियोजना का कार्य एचपीपीसीएल ने पटेल कंपनी को दिया है। इन दोनों की आपसी लड़ाई के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार जल्द ही कोई रास्ता निकालेगी- जगत सिंह, कैबिनेट मंत्री 

Share :
Tagshimachalkinnor
Previous Article

श्रीखंड महादेव के लिए 6,023 यात्री रवाना, ...

Next Article

हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम को मिले 357 नए परिचालक, तैनाती आदेश जारी

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कंप्यूटर शिक्षकों की समस्या पर रहेगा जोर

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पटवारी, कानूनगो आंदोलन की तैयारी में, सरकार बुला सकती है सेवानिवृत्त कर्मी

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला हाईवे: 15 अगस्त के बाद चंबाघाट रेल ओबरब्रिज से दौड़ेंगे वाहन, ट्रायल सफल

    August 10, 2024
    By hinditvnews
  • हिमाचल प्रदेश

    रोहतांग-शिंकुला समेत कई चोटियों पर बर्फबारी, इन इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Fraud
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये का घपला और सामने आया, 3000 हजार पासबुकों की जांच बाकी

    February 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए अति निर्धन परिवारों का चयन अधूरा

  • Vote
    कांगड़ाकिन्नौरचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 31 मार्च तक लग सकती है आचार संहिता

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.