Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

  • देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

  • हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›19 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपित जयपुर से गिरफ्तार

19 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपित जयपुर से गिरफ्तार

By hinditvnews
December 18, 2023
401
0
Jaipur

Dehradun: 19 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपित जयपुर से गिरफ्तार, पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी; 10 राज्यों की पुलिस पीछे

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इसी वर्ष 22 अगस्त को किशन नगर निवासी सुनील कुमार जैन ने साइबर ठगी की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि छह अगस्त 2023 को उन्हें टेलीग्राम एप पर एक अंजान व्यक्ति का संदेश आया जिसने प्रतिदिन एक से तीन घंटे काम करने पर 1500 से 2800 रुपये और इससे अधिक काम करने पर 4000 रुपये कमाई की बात कही।

HIGHLIGHTS

  1. साइबर ठगी का आरोपित जयपुर से गिरफ्तार
  2. आरोपित को तलाश रही थी 10 अन्य राज्यों की भी पुलिस
  3. राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज हैं 33 शिकायतें

देहरादून। Cyber Crime: कम निवेश में अधिक लाभ का लालच देकर दून निवासी व्यक्ति से 14 लाख रुपये की साइबर ठगी में उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने एक आरोपित को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। उसने पीड़ित को पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर झांसे में लिया था।

पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपित देशभर में करीब 19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। उसके विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 33 शिकायतें दर्ज हैं। 10 अन्य राज्यों की पुलिस भी उसे तलाश रही थी।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इसी वर्ष 22 अगस्त को किशन नगर निवासी सुनील कुमार जैन ने साइबर ठगी की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि छह अगस्त 2023 को उन्हें टेलीग्राम एप पर एक अंजान व्यक्ति का संदेश आया, जिसने प्रतिदिन एक से तीन घंटे काम करने पर 1500 से 2800 रुपये और इससे अधिक काम करने पर 2400 से 4000 रुपये कमाई की बात कही।

सुनील ने आरोपित से संपर्क किया तो उसने खुद को ग्लोबल केपीओ कंपनी का अधिकारी बताकर उसमें निवेश करने पर अधिक लाभ का लालच दिया और उनसे विभिन्न तिथियों में 14 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए। मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना निरीक्षक देवेंद्र नबियाल को सौंपी गई।

जांच के दौरान पता चला कि उक्त धनराशि ऋतिक सेन निवासी मुकुंदपुरा रोड, जयसिंहपुरा, जयपुर (राजस्थान) के बैंक खाते में गई है। इस पर एक टीम जयपुर भेजी गई, जहां शनिवार को आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित के विरुद्ध इन राज्यों में भी शिकायतें

एसएसपी ने बताया कि आरोपित ऋतिक सेन गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, राजस्थान में भी साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

इस तरह करता था ठगी

आरोपित ऋतिक विभिन्न कंपनियों की फर्जी वेबसाइट तैयार कर स्वयं को उसका कर्मचारी या अधिकारी बताकर लोगों को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देता था। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के नाम के लिंक भेजकर रेटिंग का टास्क दिया जाता था। इसके बाद वह एक या दो बार लोगों को पैसा देता और फिर आगे की कमाई के लिए निवेश करने को कहता। जो लोग निवेश के झांसे में आ जाते, उन्हें ठगी का अहसास होने तक आरोपित लाखों की चपत लगा चुका होता था।

 

Share :
Tagsnews of cyber crime in dehradunnews of dehradunnews of uttrakhand
Previous Article

देहरादून में 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी ...

Next Article

‘पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • CM dhami
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री ने लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • Cave Garden
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल का केव गार्डन बना पर्यटकों की पसंद, यहां है कृत्रिम गुफाएं

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Uk
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath: सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजस्थान पहुंचे CM धामी

    December 15, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट विवाद में दोस्त का हमला, 8 दिन बाद किशोर की मौत

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: नवजात बदलने पर सरकार देगी 30 लाख मुआवजा, अस्पताल की लापरवाही पर कोर्ट सख्त

  • Panchayat
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: हिमाचल की 128 पंचायतें निर्विरोध, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

Timeline

  • October 23, 2026

    अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

  • October 23, 2026

    देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

  • October 23, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • October 23, 2026

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ankita

    अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Uttarakhand

    देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Chandramani

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.