Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›अनंतनाग मुठभेड़: उजैर बन गया आतंक का ठेकेदार

अनंतनाग मुठभेड़: उजैर बन गया आतंक का ठेकेदार

By hinditvnews
September 20, 2023
163
0
Ujjair

अनंतनाग मुठभेड़: बिजली का ठेका लेने घर से निकला उजैर बन गया आतंक का ठेकेदार, इलेक्ट्रिकल में किया था डिप्लोमा

Anantnag Encounter Latest News: गडूल के जंगलों में सात दिन से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई। 10 लाख रुपये के इनामी उजैर का शव बरामद कर लिया है। उसके पास भारी संख्या में हथियार मिले हैं। वहीं, दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक, डीएसपी हुमायूं भट व सेना का जवान प्रदीप बलिदान हुए हैं।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में हुई आतंकी मुठभेड़ में मारा गया लश्कर आतंकी उजैर खान एक साल पहले इलेक्ट्रीशियन था। 25 जुलाई 2022 को उजैर घर से यह कहकर निकला कि वह सोनमर्ग में एक निर्माणाधीन इमारत के बिजली के काम का ठेका लेने जा रहा है, लेकिन बिजली के काम का ठेका लेने गया उजैर आतंक का ठेकेदार बन गया।

जानकारी के अनुसार, उजैर ने उस दिन नौगाम स्थित अपने घर से निकलते समय चाचा और दादी को बताया था कि कामकाज के सिलसिले में उसे एक रात वहीं बितानी पड़ सकती है। यह उजैर की आतंकी बनने से पहले परिवार के साथ अंतिम बातचीत थी। इसके बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने 26 जुलाई 2022 को स्थानीय पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया आतंकी बन गया उजैर
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उजैर के परिवार को बताया कि वह आतंकी बन चुका है। कई सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उजैर उस्मान गाजी उपनाम के तहत द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया है।

यह जानकार परिवार हैरान हो गया। उजैर की दादी अपने चार बेटों और उनकी पत्नियों और बच्चों के साथ दो मंजिला घर में रहती हैं, जबकि उसका पिता बशीर अहमद खान उजैर की सौतेली मां फरीदा जान के साथ गांव में ही अलग घर में रहते हैं।

इलेक्टिशियन के तौर पर मांग थी

12वीं कक्षा छोड़ने वाले उजैर ने एक स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रिकल वर्क्स में डिप्लोमा हासिल किया था। वह नौगाम और आसपास में सबसे अधिक मांग वाले बिजली मिस्त्रियों में शुमार था।
ए प्लस कैटेगरी का दहशतगर्द बन गया
उजैर अहमद खान एक साल पहले लश्कर में शामिल हुआ था। थोड़े ही समय में उसका ओहदा काफी बड़ा हो गया। पुलिस ने उसे ए प्लस कैटेगरी का आतंकी घोषित कर दिया। उसके सिर पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मारे गए दूसरे आतंकी की शिनाख्त नहीं, भारी मात्रा में हथियार बरामद
गडूल के जंगलों में सात दिन से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई। 10 लाख रुपये के इनामी उजैर का शव बरामद कर लिया है। उसके पास भारी संख्या में हथियार मिले हैं। वहीं, दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक, डीएसपी हुमायूं भट व सेना का जवान प्रदीप बलिदान हुए हैं।
Share :
Tagsanantnag encounter newsannanatnag newsjammu news
Previous Article

पंजाब से छह महिलाओं का संसद पहुंचना ...

Next Article

Jawan 500 Cr: ‘गदर 2’ को इसलिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chinab
    Jammu & Kasmir

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Untitled 8 Copy 19
    राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी

    October 26, 2023
    By hinditvnews
  • Bjp
    राष्ट्रीय

    Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Bank
    राष्ट्रीय

    News: दुनिया के 10 सबसे बड़े बैंक

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    India Newsराष्ट्रीय

    Tourism in India: ‘अपने प्रियजनों के साथ देश में ही मनाएं छुट्टियां’, PM Modi ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • 1 189
    खेलराष्ट्रीय

    World Cup 2023: इंग्लैंड-श्रीलंका में आज करो या मरो मुकाबला, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

    October 26, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Rishwat
    ऊनाकांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.