Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

मंडीहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सुन्नी में मिले दो शव

मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सुन्नी में मिले दो शव

By hinditvnews
August 5, 2024
150
0
himachal

मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां–बेटी, 45 लोग अभी भी लापता

हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच दिन पहले बादल फटने की हुई घटनाओं में लापता लोगों की संख्या दो और बढ़ गई है। श्रीखंड में दो लोगों के उसी दिन से लापता होने की जानकारी अब मिली है। इस तरह अब भी छह जगह बादल फटने की घटनाओं के बाद 45 लोग लापता हैं। इनमें रामपुर के समेज में 36, बागीपुल में पांच, मंडी के राजबन और कुल्लू जिले के श्रीखंड में दो-दो लोग लापता हैं। राजबन में 8 और कुल्लू के निरमंड में दो लोगों के शव मिल चुके हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की ओर से लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन सोमवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए हैं। इसमें एक शव लड़की और एक पुरुष का है। प्रथम दृष्टया में 14 से 17 साल की लड़की का शव बताया जा रहा है। यह जानकारी  अतिरित उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी । उन्होंने कहा कि लड़की का शव सही हालात में है। वहीं पुरुष का शव क्षत-विक्षत है। ऐसे में चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।  दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है।  उधर, बुधवार रात भीमडवारी के समीप बादल फटा तो इसकी चपेट में श्रीखंड यात्रा के पहले पड़ाव सिंघगाड में ठहरे दो लोग भी लापता हैं। रामपुर के समेज निरमंड की कुर्पण खड्ड में लापता लोगों की तलाश में चार पोकलेन मशीनें तैनात कर दी गई हैं। दोनों जगह सुबह सात बजे से सर्च अभियान में जवान जुट गए। सर्च ऑपरेशन सुगम बनाने के लिए समेज खड्ड पर दो अस्थायी पुलिया बना दी हैं। सेना के खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है।

उधर, चौहार घाटी के राजबन में बादल फटने के बाद से लापता लोगों की खोज के दौरान पांचवें दिन रविवार को मलबे में दबे एक-दूसरे से लिपटे मां-बेटी के शव मिले हैं। तीन माह की बेटी को बचाने के लिए मां ने उसे अंतिम समय तक सीने से लगाए रखा। उधर, शिमला जिले के रामपुर के डकोलढ़ में सतलुज नदी के किनारे पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। क्षत-विक्षत हालत में मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई। शव महिलाओं के हैं या पुरुषों के, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। रामपुर थाना के प्रभारी जयदेव ठाकुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया है।मंडी के राजबन में बादल फटने के बाद यहां 10 लोग लापता थे। इनमें से आठ के शव बरामद हो गए हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। रविवार को खोजी कुत्ते की मदद से सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ाया गया। सुबह 6 बजे खोजी कुत्ते की दिखाई लोकेशन पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मलबे की खोदाई का कार्य आगे बढ़ाया। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे 23 वर्षीय सोनम और उसकी तीन महीने की बेटी मानवी का शव मिला। शव मिलते ही राजबन एक बार फिर चीखपुकार से गूंज उठा। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। भतीजे अजीत कुमार ने अपनी चाची को मुखाग्नि दी। बच्ची को मिट्टी में दबाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। यहां अभी और दो लापता लोगों की तलाश चल रही है।

20 रिश्तेदारों के लिए डीएनए सैंपल
सतलुज में शव मिलने के बाद समेज में लापता लोगों की शिनाख्त के लिए उनके 20 रिश्तेदारों के डीएनए के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलाें के मिलान के आधार पर सतलुज नदी में मिलने वाले शवों की पहचान की जाएगी। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और होमगार्ड के जवान जुटे हुए हैं।

सरकार और बेली ब्रिज खरीदेगी
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर गए हैं। जानमाल का नुकसान हुआ है। विभाग को सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सरकार और बेली ब्रिज खरीदेगी। प्रभावित क्षेत्रों में एक-दो दिन के भीतर पुल पहुंच जाएंगे।

Share :
TagsMANDI
Previous Article

Himachal News: सावधान! अब ओवर स्पीडिंग और ...

Next Article

Paris Olympics: पेरिस में दो पदक जीतने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangna
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Kangana Ranaut: सांसद कंगना रणौत ने मंडी में अपने कार्यालय का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • Kangana Ranaut
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Kangana Ranaut Assets: 12वीं पास कंगना रनौत के पास 67 किलो सोना-चांदी व कई फ्लैट्स, कुल संपत्ति जानकर आप भी ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Hrtc Bus To Ayodhya
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: उत्तर प्रदेश से समझौते के बाद अयोध्याधाम के लिए चलेंगी बसें, अब काउंटर साइन का इंतजार

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • Electricity
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Drought in Himachal: हिमाचल में सूखे की मार, बिजली उत्पादन में हो रही कमी; थमी टरबाइन की गति

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Download (68)
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    अटल मेडिकल विश्वविद्यालय : मान्यता और निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Techincal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 30-35 साल का इंतजार नहीं, जल्द दिया जाए प्रमोशन… हिमाचल के लैब तकनीशियन संघ ने की मांग

    January 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sabha
    Lok Sabha Election 2024उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election Result 2024 Live: अब कैसे होगा 400 पार?

  • Hamirpur News
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन के लिए नहीं दिक्कत

  • cm sukhu hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: आर्थिक संकट से जूझते हिमाचल में कर्मचारियों को खुश करना चुनौती

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.