Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

  • Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

  • बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

  • उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

  • Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›हिमाचल में पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलाने से लेकर आज तक हॉट है कर्मचारी राजनीति

हिमाचल में पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलाने से लेकर आज तक हॉट है कर्मचारी राजनीति

By hinditvnews
August 26, 2024
177
0
himachal

हिमाचल में पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलाने से लेकर आज तक हॉट

हिमाचल प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिलने से लेकर आज तक कर्मचारी राजनीति हॉट बनी हुई है। कर्मचारी हर सरकार में कोई न कोई मुद्दा लेकर राज्य में अपनी सियासत गरमाते रहे हैं। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में जब लागू हुआ तो 1 नवंबर 1966 को कांगड़ा और पंजाब के अन्य पहाड़ी इलाकों को हिमाचल प्रदेश में मिला दिया गया। हिमाचल प्रदेश उस वक्त केंद्र शासित प्रदेश था। उस समय भी कर्मचारी राजनीति हिमाचल में खूब पनपी।पंजाब सरकार के हिमाचल सरकार में विलय किए कर्मचारियों और सामान्य कर्मचारियों के बीच वेतन विसंगति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठता रहा। कर्मचारी संगठन ऐसे तमाम मुद्दों पर अस्तित्व में आने लगे। 1971 में जब हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिला तो उस वक्त भी कर्मचारी वेतन विसंगति और अन्य मसले उठाते रहे। 1980 के दशक में पूर्णानंद मधुकर बड़े कर्मचारी नेता के रूप में उभरे। तत्कालीन मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर के कार्यकाल में उन्होंने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ को मान्यता दिलाने का मुद्दा उठाया। रामलाल ठाकुर के कार्यकाल में ही महासंघ को मान्यता भी मिली। 1986 में वीरभद्र सरकार में कर्मचारियों ने कैपिटल एलाउंस की लड़ाई लड़ी।कंवर रंजीत सिंह, रंजीत सिंह वर्मा, गोपाल दास वर्मा, गंगा सिंह ठाकुर, चंद्र सिंह मंडयाल, जगदीश चौहान, आरएल मांटा, गोविंद चतरांटा, लक्ष्मी सिंह मच्छान, सुरेंद्र ठाकुर, एसएस जोगटा, सुरिंद्र मनकोटिया आदि कई नेता हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और अन्य संगठनों में खूब चर्चित रहे हैं। गोपाल दास वर्मा तो राज्य सचिवालय में कर्मचारी महासंघ को कार्यालय दिलाने में कामयाब हुए। 1990-91 में जब शांता कुमार की सरकार के ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ आदेश पर कर्मचारी संगठन भड़के तो उस दौरान गंगा सिंह ठाकुर, चंद्र सिंह मंडयाल जैसे कर्मचारी नेता खूब चर्चा में आए। उस वक्त शांता सरकार ने 19 कर्मचारियों को तो डिसमिस ही कर दिया था। 40 के आसपास कर्मचारी नेता टर्मिनेट किए गए।

अब वर्तमान में जहां हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मान्यता प्राप्त करने के लिए दो-तीन गुटों में बंटा हुआ है, वहीं हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने लंबित महंगाई भत्ते और एरियर के मुद्दे पर कर्मचारियों की राजनीति को गरमा दिया है।

क्या कहते हैं कर्मचारी नेता
कर्मचारी नेता गोविंद चतरांटा का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर हमेशा सजग रहे हैं। कर्मचारी राजनीति के रास्ते रंजीत सिंह वर्मा तो बाद में विधायक तक का सफर तय कर गए थे। गोपाल दास वर्मा बताते हैं कि उनके समय में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एकजुट हुआ था। उन्होंने कर्मचारी एकता को बढ़ावा दिया।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

आज मौसम साफ, कल और परसों बारिश ...

Next Article

शिव भक्‍तों का इंतजार खत्‍म, मणिमहेश यात्रा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Mukesh
    हिमाचल प्रदेश

    मुकेश बोले- केंद्र से तटीकरण के 11 प्रोजेक्ट मंजूर, जारी नहीं किए 2,531 करोड़

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    पत्नी ने अपने खर्चे पर बनाई कारगिल शहीद की मूर्ति, स्कूल में लगाने की नहीं मिली अनुमति

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • kullu
    कुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    Kullu Cloudburst: मेरे परिवार के 16 लोग लापता… कहते छलक पड़े बख्शी के आंसू

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • himachal Police
    कांगड़ाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंजाब, हरियाणा से हो रही नशीले पदार्थों और कीमती आभूषणों की सप्लाई, आरोपियों ने उगले कई राज

    May 11, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में भीड़भाड़ कम करने की दिशा में काम करेगी सुक्खू सरकार, सरकारी कार्यालयों को राजधानी से बाहर करने पर ...

    August 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Leopard
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आधी रात बाजार में घूम रहा खूंखार तेंदुआ

  • Vaishno
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में वैष्णो देवी गुफा का इतिहास

  • Dhankhad
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंचे, स्वागत किया गया

Timeline

  • April 30, 2026

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

  • April 30, 2026

    Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

  • April 30, 2026

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

  • April 30, 2026

    उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

  • April 30, 2026

    Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ranthambore

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Cm Bhagwant Maan

    Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Pu High Court

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.