Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

  • Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

PM MODIराष्ट्रीय
Home›PM MODI›लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान; पीएम बोले- सेवाओं, अवसरों को लोगों के करीब लाने में मिलेगी मदद

लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान; पीएम बोले- सेवाओं, अवसरों को लोगों के करीब लाने में मिलेगी मदद

By hinditvnews
August 26, 2024
170
0
pm

लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान; पीएम

केंद्र सरकार ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान कर दिया है। इनके नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने फैसले के बाद लद्दाख के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे सुविधाओं और अवसरों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी देने के साथ ही गृह मंत्रालय ने लद्दाख प्रशासन को नए जिलों से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे मुख्यालय, सीमाएं, संरचना, पदों का सृजन और जिला गठन से संबंधित अन्य पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। इस समिति को तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को एक अंतिम प्रस्ताव भेजा जाएगा।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘एक विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है। नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे। हम हर नुक्कड़ और गली में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए हरसंभव अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने नए जिलों के गठन की सराहना करते हुए इसे बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन जिलों पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों को लोगों के और करीब लाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा पर लद्दाख के लोगों को बधाई दी।

लद्दाख केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है
5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था। इसके बाद लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश बना गया था। दूसरा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर है। पांच साल पहले इसी दिन तत्कालीन राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को भी निरस्त कर दिया गया था। केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण लद्दाख केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

Share :
Tagspm
Previous Article

अब परिचालक निगम की बसों में भी ...

Next Article

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pm
    राष्ट्रीय

    शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, घर में घुसे प्रदर्शनकारी; हेलीकॉप्टर से आ रही हैं भारत

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    दिल्ली

    जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    PM MODI

    कीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत, जल्द राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी मुलाकात

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    PM MODIदिल्ली

    बीजेपी चाहेगी तो मैं…’, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी के ‘हनुमान’ ने लिया बड़ा फैसला

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • shooting
    खेलराष्ट्रीय

    Paris Olympics ; राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने मनु-सरबजोत को दी बधाई, भारत का दूसरा पदक भी निशानेबाजी में

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • Thyroid Diet
    राष्ट्रीय

    Thyroid Awareness Month 2024: थायरॉइड की बीमारी से करना है बचाव, तो न होने दें इन 5 पोषक तत्वों की ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:भारी बारिश, अटल टनल में 3 फीट बर्फबारी, सड़कों पर मलबा

  • Lakhanpal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के बागी पूर्व MLA आईडी लखनपाल के घर पर चलेगा बुलडोजर

  • Images (6)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मजदूरों के लिए खुशखबरी! सुक्खू सरकार ने बढ़ाई मजदूरी

Timeline

  • May 2, 2026

    Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

  • May 2, 2026

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • May 2, 2026

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • May 2, 2026

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • May 2, 2026

    UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops Iit Jam 2026 (physics) Exam With All India Rank 1

    Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank ...

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Murder

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal High Court

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.