Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

दिल्ली
Home›दिल्ली›लड़की को पीटा…बाल खींचे, विरोध किया तो लात मारी; बेहोशी में उसके साथ की हैवानियत

लड़की को पीटा…बाल खींचे, विरोध किया तो लात मारी; बेहोशी में उसके साथ की हैवानियत

By hinditvnews
August 30, 2024
148
0
delhi

लड़की को पीटा…बाल खींचे, विरोध किया तो लात मारी

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों को लाठी बरसाकर भगाया।घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वे लोग घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाया आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए। लेकिन, दो घंटे बाद फिर से बवाल कर दिया। इस पर आठ थानों की पुलिस बुला ली गई। रात को पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

किशोरी को पीटा, बाल खींचे 
एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी और आठ साल का बेटा घर पर थे। अन्य लोग काम पर गए हुए थे। फैजान घर में घुस गया। उसने बेटी के बाल खींचे, उसे चांटे मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे लात मारी। इसके बाद बेटी के मुंह पर रुमाल डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाकर इस केस में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म से बवाल तक 
– बुधवार शाम पांच बजे किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।
– बृहस्पतिवार सुबह दस बजे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हो गई।
– सुबह 11 बजे लोगों ने थाने पर हंगामा प्रदर्शन किया।

– दोपहर 12 बजे हंगामा कर रहे लोग वापस चले गए।
– दोपहर 12 बजे बृज विहार, चंदननगर में बवाल हुआ।
– शाम पांच बजे बवाल कर रहे लोग लौटे, कुछ धरने पर बैठे।
– रात नौ बजे पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को बलपूर्वक हटाया।

चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
तोड़फोड़ और आगजनी हो जाने के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची तो काफी लोग वहां से चुपचाप खिसक गए लेकिन कुछ लोग सूर्यनगर चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पहले उन्हें तुरंत चले जाने की चेतावनी दी। इसके बावजूद वे लोग नहीं गए तो लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। यह घटनाक्रम रात नौ बजे हुआ। लाठी लगने से कई लोगों को चोट आई हैं। हालांकि, देर रात तक किसी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। बल प्रयोग के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। इस तरह दोपहर दो बजे से शुरु हुआ बवाल सात घंटे बाद रात नौ बजे बजे थमा।

दोपहर दो बजे बृज विहार चंदननगर में पुलिस के सामने ही लोगों ने कबाड़ियों की दुकानों में तोड़फोड़ की। एक कबाड़ी के ई रिक्शा में आग लगा दी। आसपास के लोग दुकान बंद कर भाग गए। लोगों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। वे लोग बैनर तैयार कराकर लाए थे। बैनरों पर लिखा था, दुष्कर्मी को फांसी दो। सूर्यनगर चौकी पर भी हंगामा कर जाम लगा दिया गया। कुछ लोग चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा।

बलवा करने वालों पर एफआईआर दर्ज
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन लोगों ने कानून हाथ में लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। इससे उनके चेहरों की पहचान की जा रही है। सभी पर कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया। नामजद आरोपी को भी पकड़ लिया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने माहौल बिगाडने का प्रयास किया। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

 

Share :
Tagsdelhi
Previous Article

दिल्ली-NCR में आज फिर बारिश के आसार, ...

Next Article

NOIDA Airport: अब अप्रैल में शुरू होंगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • delhi
    दिल्ली

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS का तीन लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    ठगों की नई चाल से सावधन!: बड़ी कंपनियों के नाम पर करते वसूली, नोएडा में मास्टरमाइंड समेत 15 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    बीजेपी ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, निर्मल सिंह को टिकट नहीं

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    NOIDA Airport: अब अप्रैल में शुरू होंगी उड़ानें… दिसंबर में ट्रायल; देरी के लिए हर दिन लगेगा 10 लाख जुर्माना

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • sport
    खेलदिल्ली

    विनेश फोगाट पैतृक गांव के लिए रवाना, दीपेंद्र हुड्डा बोले- देश को अपनी बेटी पर गर्व

    August 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • हिमाचल बागी विधायक
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में फिर बढ़ी सियासी हलचल: नौ असंतुष्ट नेताओं का तीखा हमला, मौजूदा स्थिति के लिए सीएम को ठहराया कसूरवार

  • Fir
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मस्जिद आंदोलन के मुखिया पर एफआईआर, यह है आरोप

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.