Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: कर्ज के ब्याज से बचने के लिए सरकार वेतन और पेंशन देने में कर रही है विलंब

Himachal: कर्ज के ब्याज से बचने के लिए सरकार वेतन और पेंशन देने में कर रही है विलंब

By hinditvnews
September 3, 2024
307
0
himachal

Himachal: कर्ज के ब्याज से बचने के लिए सरकार वेतन और पेंशन देने में कर रही है विलंब

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिल पाया है और न ही पेंशनरों को पेंशन ही मिल पाई है। सोमवार को दो तारीख बीतने पर भी वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारी और पेंशन परेशान रहे। कर्मचारियों को वेतन पांच सितंबर तक ही मिल सकता है, जबकि पेंशनरों को पेंशन उसके बाद दी जाएगी। हालांकि, वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार वेतन और पेंशन का भुगतान पांच सितंबर या इसके बाद कर दिया जाएगा। कर्ज लेकर वेतन देने और इस पर पड़ने वाले ब्याज से बचने के लिए ही यह वित्तीय प्रबंधन किया जा रहा है। हालांकि, बिजली बोर्ड, एमसी शिमला व एचपीयू के कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन-पेंशन  सोमवार को दे दिया गया।

पहली सितंबर को रविवार था तो स्वाभाविक रूप से कर्मचारियों-पेंशनरों को लग रहा था कि वेतन-पेंशन सोमवार को खाते में आएगा। वेतन और पेंशन देने को लेकर सरकार की ओर से किसी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, मगर वित्त विभाग के सूत्रों को कहना है कि हर महीने कर्ज लेकर वेतन-पेंशन देने की प्रथा को स्थगित करने के लिए ऐसा किया गया है। कर्ज लेकर अगर समय पर वेतन और पेंशन दिए जाते तो सरकार को तीन करोड़ रुपये महीने का ब्याज देना पड़ता है।
यानी एक साल में 36 करोड़ रुपये ब्याज में देने पड़ते हैं। 5 सितंबर को केंद्रीय करों पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाती है। उससे भी वित्तीय प्रबंधन किया जाएगा। एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि प्रदेश में कोई आर्थिक संकट नहीं है। राज्य में वित्तीय अनुशासन को बनाए रखने के मद्देनजर ही मंत्रियों और विधायकों का वेतन और भत्तों को दो महीने आगे विलंबित किया गया है। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की हालत आर्थिक आपातकाल जैसी है। कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली है।

कर्मचारी बोले – कैसे भरेंगे लोन की किस्तें 

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित सेवाएं कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि समय पर वेतन जारी किया जाए। वेतन दो तारीख को भी जारी न करने से कर्मचारियों को बैंकों की किस्तों और अन्य खर्चों को निकालने की चिंता सताने लगी है। ज्यादातर कर्मचारियों ने बैंकों से तरह के लोन लिए हैं, जिनकी किस्तें दो से पांच तारीख के बीच ही तय की होती हैं।

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित सेवाएं कर्मचारी महासंघ (त्रिलोक गुट) के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उठाया जाएगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की तनख्वाह न आने का मामला मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उठाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के महासचिव हीरालाल वर्मा ने मुद्दे को प्रदेश सरकार से उठाने का आश्वासन दिया है।
Share :
Tagshimachal newshp newstoday himachal news
Previous Article

कंगना रनौत की गैरमौजूदगी पर बरसे राजस्व ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Siddu
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचली सिड्डू,खीर घोलेंगे रिश्तों में मिठास

    September 6, 2023
    By hinditvnews
  • Brahma Kumaris
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ब्रह्माकुमारी ने शोघी पुलिश चौकी प्रभारी, जवानों को बांधी राखी #Himachal Pradesh News | HINDI TV

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Download (54)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: निजी वाहन स्क्रैप करने पर 25 व्यावसायिक पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी, सरकार ने घोषित की दरें

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Vikram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजौली में अवैध निर्माण मामले पर विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त संकट में पड़ सकती है सुक्खू सरकार

    February 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    खेलहिमाचल प्रदेश

    ICC Cricket World Cup news of Dharamshala

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal High Court: दोनों पत्नियों में बराबर बंटेगी पारिवारिक पेंशन

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

Timeline

  • July 17, 2026

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • July 17, 2026

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • July 17, 2026

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • July 17, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • July 17, 2026

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Modi

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Pm Modi

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.