Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाब
Home›पंजाब›याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां..

याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां..

By hinditvnews
September 4, 2024
151
0
Murder

फिर याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां… तड़प-तड़पकर गई तीन की जान, कोई मदद को न आया

हिंदी टीवी न्यूज, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Wed, 04 Sep 2024

फिरोजपुर के बांसी गेट स्थित अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। दिनदहाड़े सरेबाजार हुए इस हत्याकांड ने लोगों को 2022 में हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की याद दिला दी। मूसेवाला को भी इसी तरह घेरकर गोलियों से छलनी किया गया था।

पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं चश्मदीदों के अनुसार तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग गए।

मरने वाले दिलदीप पर दर्ज थे हत्या के मामले
मृतकों में शामिल युवक दिलदीप सिंह पर ममदोट जिला फिरोजपुर और खरड़ जिला मोहाली में हत्या के मामले दर्ज हैं। एसपी(डी) रणधीर कुमार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Murder1

सिर पर गोली लगने से माैके पर हो गई थी युवती की माैत
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही कार गुरुद्वारा के सामने पहुंची बाइक पर सवार युवकों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। कार में एक युवती जसप्रीत कौर समेत पांच लोग सवार थे। युवती के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उनमें से दो लोगों दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोग हरमेश सिंह व अनमोलदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं।

दस दिन बाद होनी थी मृतका की शादी
मृतकों के परिजनों ने बताया कि जसप्रीत कौर की दस दिन बाद शादी थी। परिवार के सभी लोग कार में रिश्तेदारों को कार्ड बांटने व बाजार से सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

Murder2

घात लगाकर बैठे थे आरोपी
जानकारों का कहना है कि आरोपियों को पीड़ितों के बारे पल-पल की खबर कोई व्यक्ति दे रहा था। तभी आरोपी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पीड़ित बांसी गेट की सड़क पर पहुंचे उन पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। नौ हमलावर बताए जा रहे हैं। छह आरोपियों के पास असलहा था। गोलियां चलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक जख्मी सड़क पर पड़े रहे। पुलिस आने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Share :
Tagschandigarhfirozpurhindi newspunjab newsTriple Murder In Firozpur Of Punjab
Previous Article

उत्तराखंड: दो धामों के लिए फिर शुरू ...

Next Article

ED Raid: खन्ना में कांग्रेस नेता के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में ऊना और हमीरपुर एसपी सहित 34 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Bahraich: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    CHANDIGHARपंजाब

    डेराबस्सी में हत्या: बाइक पर महिला के साथ जा रहे युवक को मारा चाकू

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Gobar
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: तीन रुपये खरीदेंगे और 12 में बेचेंगे गोबर खाद

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Rajeev
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 22 मई को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का उद्घाटन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Bome
    पंजाब

    पंजाब: आतंकी की बम से खुद ही मौत, पाकिस्तान से आया था विस्फोटक

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • bjp
    election 2024हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बीजेपी को मिली एक सीट पर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, हमीरपुर को लेकर कही ये बात

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

  • Milk
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के पशुपालकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़या दूध खरीद का रेट

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.