Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ANHAD Group Enters the Delhi-NCR Real Estate Market, Building on a Legacy of Over Three Decades

  • CloudifyOps Launches MIXIMO, an AI-Driven Cloud Migration and Modernization Platform

  • Salesforce Launches SMB Growth Kit to Simplify Growth for Small Businesses in India

  • Galgotias University Partners with Felix Hospital to Advance Clinical Education and Healthcare Training

  • Orientation Ends, Induction Begins: Manipal University Jaipur Welcomes Freshers from Every State and Union Territory

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal Weather: आसमान से बरसी आफत, 11 की मौत; 6 लापता, देखें तबाही की 10 तस्वीरें

Himachal Weather: आसमान से बरसी आफत, 11 की मौत; 6 लापता, देखें तबाही की 10 तस्वीरें

By hinditvnews
August 24, 2023
611
0
himachal

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश ने फिर तबाही मचाई है। प्रदेश में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। शिमला में दंपती की मौत हुई है। जुन्गा में पांच साल के बच्चे पर गेट गिरा है। मंडी में नाना-दोहती, ताई-भतीजी समेत आठ जानें चली गईं। मंडी के कुकलाह में स्कूल भवन, खोलानाला में 50 बकरियां और दो दर्जन मवेशी बाढ़ में बह गए हैं। प्रदेश में 17 मकान ढह गए,105 क्षतिग्रस्त हो गए। शिमला में बारिश और गर्जना ने लोगों को डरा दिया है।

himachal

शहर के अधिकांश लोगों ने मंगलवार की रात जागकर काटी। मंडी में होटल पर बिजली गिरने से लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कशोड पंचायत में पांच मकान बह गए। प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे समेत 709 सड़कें बंद रहीं। 1,366 बस रूट और 636 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं। शिमला के बल्देयां में ढारे (झोपड़ी) पर मलबा गिरने से अंदर रह रहे प्रवासी पति-पत्नी की मौत हुई है। मंडी की सराज घाटी की जैंशला पंचायत में पूर्णा देवी पत्नी गुलाब सिंह और ममता देवी पुत्री खेम सिंह निवासी हलेन की भूस्खलन की चपेट में आकर दबने से जान चली गई।

दोनों रिश्ते में ताई और भतीजी थीं। दोनों गोशाला में मवेशियों को चारा डालने गई थीं। कलहनी पंचायत के डगैल में परमानंद (65) पुत्र नरसू राम और गोपी (15) पुत्री मीनू राम की मकान गिरने से दबकर मौत हो गई। दोनों आपस में नाना और दोहती थे। अनाह पंचायत के झौट गांव में तेज सिंह के मकान पर मलबा गिरने से उसकी दबकर मौत हो गई।

himachal

 

कुकलाह में बड़ा बुनाड गांव के नोक सिंह (22) की गोशाला ढहने के कारण दबकर मौत हो गई। मंडी के ही कोटला कमांद के अरनेहड़ संगलेहड़ गांव में महिला लच्छमी देवी (52) पत्नी तुल्लू राम की नाले में बहने से मौत हो गई। करसोग की चेरा खड्ड पर कामाक्षा के समीप बने लकड़ी के पुल को पार करते एक 40 वर्षीय व्यक्ति की पांव फिसलने के कारण खड्ड में गिरने से मौत हो गई।

जिला कुल्लू एक बार फिर देश-दुनिया से कट गया है। कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ हाईवे बंद होने के बाद अब तीनों वैकल्पिक मार्ग भी मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से अवरुद्ध हो गए हैं। वैकल्पिक मार्ग कुल्लू-मंडी वाया पंडोह, कुल्लू-मंडी वाया कमांद तथा कुल्लू-पंडोह-चैलचौक-गोहर-सुंदरनगर भी बंद हो गए हैं। जिला शिमला के मशोबरा ब्लॉक की पंचायत पीरन के डुमैहर में निर्माणाधीन गेट गिरने से वहां खेल रहे पांच वर्षीय हर्षित शर्मा पुत्र नारायण दत्त शर्मा की मौके पर मौत हो गई।

 

 

बुधवार सुबह बारिश के कारण शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे भी बाधित रहा। परवाणू-शिमला फोरलेन पर दिनभर आवाजाही बाधित होती रही। बद्दी-पिंजौर मुख्य मार्ग पर बने पुल का एक पिलर टूटने से यह मार्ग बंद हो गया है। चंडीगढ़ के लिए वाहन वाया ढेरोंवाल मार्ग से डायवर्ट कर दिए गए। सोलन के सुबाथू के नया नगर और देवठी में दो मकान ढह गए। उधर, मनाली-चंडीगढ़, मंडी-पठानकोट और जालंधर-मंडी एनएच भी बंद हो गए हैं। जिला कांगड़ा के कोटला में भूस्खलन से घरों में एक फीट तक पानी तथा कीचड़ भर गया। सात घर असुरक्षित घोषित कर दिए हैं। 30 घर खाली करवा दिए हैं।

 

पठानकोट-मंडी एनएच 32 मील के पास सुबह दो घंटे बंद रहा। जसूर की जब्बर खड्ड में पानी के तेज बहाव में फंसे दो लोगों को चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाला। शिमला शहर में भी पेड़ ढहने और भूस्खलन से मुख्य सड़कों समेत दर्जनों संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। शहर में 18 गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। शहर में एक दिन में ही 250 से ज्यादा पेड़ ढह गए हैं। मालरोड समेत कई सड़कें नाले में तबदील हो गईं। संजौली में गैस एजेंसी के बाहर सड़क पर रखे सिलेंडर पानी में तैरने लगे। बैम्लोई-कनलोग मार्ग टूटने से आवाजाही बंद हो गई। यहां से मलबा और पेड़ नीचे कनलोग बाईपास मार्ग पर जा रहे ट्रक पर गिरने से ट्रक पलट गया। एक कार भी मलबे की चपेट में आई है।

बारिश के बीच बुधवार दोपहर को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने सरकारी निवास ओकओवर से ही अपडेट लेते रहे। सभी उपायुक्ताें से पल-पल की खबरें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बारिश के चलते शिमला के जुब्बड़हटटी और भुंतर हवाईअड्डे से विमान सेवाएं ठप रहीं। वहीं, स्पाइसजेट, इंडिगो और एलाइंस एयर की फ्लाइट गगल हवाईअड्डे पर नहीं पहुंची।

शिमला में 122 साल बाद 24 घंटों में बादल फिर झमाझम बरसे। मंगलवार रात 8:00 बजे से बुधवार रात 8:00 बजे तक शहर में 201 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे पूर्व अगस्त 1901 में 227 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।

Share :
Tagshimachal newshimachal updatehimachal weathertoday news of himachal
Previous Article

हिमाचल में बारिश से कोहराम…कुल्लू-मंडी नेशनल हाइवे ...

Next Article

Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफलता से ब्रिक्स सम्मेलन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक समेत 23 दवाओं के नमूने फेल

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टो करेंसी मामला: आरोपित सुनील और अनिल ने सैंकड़ों पुलिस जवानों को फंसाया, एक गिरफ्तार; दूसरा अभी भी फरार

    November 3, 2023
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: छोटे वाहनों के लिए नंदरूल सड़क बहाल

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Hrtc 1
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    एसी बस में करें हिमाचल के मंदिरों में दर्शन

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बारिश का कहर: 120 सड़कें बंद, दो नेशनल हाईवे ठप

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal School : अब हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मर्ज होंगे

    September 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikram
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य सिंह ने बदला फेसबुक प्रोफाइल

  • Rally
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सुक्खू सरकार के खिलाफ शिमला में गरजी भाजपा

  • Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान

Timeline

  • July 20, 2026

    ANHAD Group Enters the Delhi-NCR Real Estate Market, Building on a Legacy of Over Three Decades

  • July 20, 2026

    CloudifyOps Launches MIXIMO, an AI-Driven Cloud Migration and Modernization Platform

  • July 20, 2026

    Salesforce Launches SMB Growth Kit to Simplify Growth for Small Businesses in India

  • July 20, 2026

    Galgotias University Partners with Felix Hospital to Advance Clinical Education and Healthcare Training

  • July 20, 2026

    Orientation Ends, Induction Begins: Manipal University Jaipur Welcomes Freshers from Every State and Union Territory

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Anhad Group Enters The Delhi Ncr Real Estate Market, Building On A Legacy Of Over Three Decades

    ANHAD Group Enters the Delhi-NCR Real Estate Market, Building on a Legacy of Over Three ...

    By hinditvnews
    July 20, 2026
  • Cloudifyops Launches Miximo, An Ai Driven Cloud Migration And Modernization Platform

    CloudifyOps Launches MIXIMO, an AI-Driven Cloud Migration and Modernization Platform

    By hinditvnews
    July 20, 2026
  • Salesforce Launches SMB Growth Kit to Simplify Growth for Small Businesses in India

    By hinditvnews
    July 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.