Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's Hospitality Division

  • PNB MetLife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

  • Manipal University Jaipur Hosts Madhuri Sahasrabudhe for 'Matru Setu' Women Mentorship Initiative

  • Bank of Maharashtra Launches FinSpark'26, a National-Level Cybersecurity Hackathon to Secure the Future of Banking

  • Aukera Raises Rs. 90 Cr (Over USD 10 Mn) in Fresh Funding, Less Than a Year After USD 15 Mn Round, as It Accelerates National Expansion

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Youth Congress: छतर सिंह ठाकुर ने संभाला अध्यक्ष पद, CM भी रहे मौजूद

Himachal Youth Congress: छतर सिंह ठाकुर ने संभाला अध्यक्ष पद, CM भी रहे मौजूद

By hinditvnews
February 7, 2025
326
0
Hp

Himachal Youth Congress: हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने संभाला कार्यभार, CM भी रहे मौजूद

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में संभाल लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौक़ा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में संभाल लिया, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 वर्ष पहले मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना था, उस समय में नगर निगम शिमला का पार्षद भी थी। वहां से आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा हूं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बहुत से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक बने और आज चार मंत्री और 10-12 विधायक युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले हैं, जिन्होंने मेरे साथ छात्र राजनीति से काम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव की जिस प्रक्रिया को अपनाया, उसी से विक्रमादित्य सिंह और छतर सिंह से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा कांग्रेस में आपकी नई पारी की शुरूआत हुई है और वह अपनी मांगे राज्य सरकार के सामने उठाएँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही युवाओं की भावनाओं को समझती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में 25 हज़ार नौकरियाँ देने जा रही है। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है और पुलिस की भर्ती मंडी से शुरू हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ना है इसलिए राज्य सरकार स्टार्ट अप के लिए कई योजनाएं ला रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का अध्ययन करें, क्योंकि यह आम लोगों से जुड़ी हैं। राज्य सरकार ने आम लोगों के हित के विरुद्ध कोई फैसला नहीं लिया, लेकिन पिछली डबल इंजन की सरकार ने 75 हजार करोड़ का कर्ज और कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़ कर गई। उन्होंने कहा कि पुराने कानूनों को बदल रहे हैं और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार के खजाने का 70 प्रतिशत कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और पुराने कर्ज के मूलधन और ब्याज पर खर्च हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों से जुड़ी योजनाएं ला रही है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारतीयों को हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की नई टीम का इंतजार था, जो आज पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मज़बूत करने में अपना योगदान दें और दिन रात काम करें। सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों की पालना करें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान काफ़ी काम किया और कांग्रेस की सरकार बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसी लगन के साथ कार्य करें ताकि कांग्रेस सरकार वर्ष 2027 में एक बार फिर सत्ता में आ सके।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब ने कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव एक मंच प्रदान करता है, लेकिन अब संगठन का काम और सरकार की नीतियों तक पहुंचाना अब आपकी ज़िम्मेदारी है। जो पार्टी का काम करेगा, उसे पार्टी में उतना मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियां बांध कर डिपोर्ट किया गया, लेकिन मोदी सरकार ने मीडिया तक को जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार पारदर्शिता के माध्यम से युवा कांग्रेस के चुनाव हुए हैं, जिसके लिए सभी को बधाई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी चुनकर आए हैं, इसलिए उनके कंधों पर बहुत ज्यादा ज़िम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू युवा कांग्रेस से निकलकर ही यहाँ तक पहुँचे हैं तथा वह दिन-रात युवाओं की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक मज़बूत सरकार काम कर रही है, इसलिए सरकार और लोगों के बीच युवा कांग्रेस को एक सेतु के रूप में कार्य करना है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कड़वे फ़ैसले ले रही है, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी वोटरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में नशे के खिलाफ, पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मुहिम छेड़ेगी। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी विनीत कंबोज, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी व मनीष ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, मेयर शिमला सुरेंद्र चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Delhi Election: BJP पर AAP प्रत्याशियों की ...

Next Article

“Kangra: बीड़ में शुरू होगी पैराग्लाइडिंग की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aloo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरोपोनिक तकनीक से तैयार होगा खराबी रहित आलू बीज

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Rashan
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 साल तक के बच्चों को ई-केवाईसी में छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग का फैसला

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Saini
    हरियाणा

    Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Chemist
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, शिमला में मेडिकल स्टोर बंद।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पारा 40 पार, वकीलों को बिना कोट कोर्ट में एंट्री मंजूर

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

    November 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kinnour
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: निगुलसरी के पास भूस्खलन

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भ्रष्टाचार मामले में सिविल सप्लाई कर्मी को 5 साल कैद

  • Lpg
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP:एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू

Timeline

  • July 10, 2026

    Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's Hospitality Division

  • July 10, 2026

    PNB MetLife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

  • July 10, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Madhuri Sahasrabudhe for 'Matru Setu' Women Mentorship Initiative

  • July 10, 2026

    Bank of Maharashtra Launches FinSpark'26, a National-Level Cybersecurity Hackathon to Secure the Future of Banking

  • July 10, 2026

    Aukera Raises Rs. 90 Cr (Over USD 10 Mn) in Fresh Funding, Less Than a Year After USD 15 Mn Round, as It Accelerates National Expansion

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Neka Sulaiman Takes Charge Of Hilite Group's Hospitality Division

    Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's Hospitality Division

    By hinditvnews
    July 10, 2026
  • Pnb Metlife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

    PNB MetLife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

    By hinditvnews
    July 10, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts Madhuri Sahasrabudhe For 'matru Setu' Women Mentorship Initiative

    Manipal University Jaipur Hosts Madhuri Sahasrabudhe for 'Matru Setu' Women Mentorship Initiative

    By hinditvnews
    July 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.