Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

  • UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

  • UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

  • यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

  • हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को हार्ट अटैक, शादी से पहले महिला डॉक्टर की मौत

UP: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को हार्ट अटैक, शादी से पहले महिला डॉक्टर की मौत

By hinditvnews
February 19, 2025
206
0
Dead Body

UP: ब्यूटी पार्लर में संजते-संवरते दुल्हन को आया हार्ट अटैक… शादी से कुछ घंटे पहले महिला डॉक्टर की हुई मौत

हिंदी टीवी न्यूज़, मुजफ्फरनगर Published by: Megha Jain Updated Wed, 19 Feb 2025

Muzaffarnagar Bride Heart Attack: यूपी के मुजफ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर में संजते-संवरते दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया। शादी से कुछ घंटे पहले ही महिला डॉक्टर की मौत हो गई। दुल्हन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के आवास पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।

Muzaffarnagar Heart Attack News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ऐसी खबर सामने आई है, जिससे हर कोई हैरान है। यहां शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में सजने गई दुल्हन होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुषुम्ना शर्मा को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन गंभीर हालत में मेरठ लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शहर के शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी के प्रसिद्ध योगाचार्य अविनाश की पुत्री डॉ. सुषुम्ना शर्मा के साथ मंगलवार रात भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में होनी थी।

शाम के समय दुल्हन डॉ. सुषुम्ना शहर के ब्यूटी पार्लर में सजने गई। इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। वधू पक्ष के लोग हायर सेंटर के लिए लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। दुल्हन पक्ष के लोग शव को मेरठ से लेकर झांसी के लिए रवाना हो गए।

दुल्हन की मौत की जानकारी मिलते ही शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे रिश्तेदार और परिचित गमजदा हो गए। बाद में दूल्हा पक्ष के लोग भी झांसी चले गए।

दुल्हन की मौत से मातम में बदल गईं शादी की खुशियां 
मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में खुशियां छाई थी। बराती सज धजकर तैयार होने लगे थे। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। झांसी से मेहमान पहुंच गए। दूल्हे के घर में शादी की रस्में शुरू हुई, दुल्हन को भी ब्यूटी पार्लर ले जाया गया। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत से मातम पसर गया। देर रात तक दूल्हे के घर सैंकड़ों लोग जमा थे। बैंक्वट हॉल पर भी ताला लटक गया।

भोपा क्षेत्र के मलपुरा गांव के रहने वाले डॉ. भारत भूषण लंबे समय से शहर के शांतिनगर में रह रहे हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा में दूर तक उनकी पहचान है। शहर के अलावा देहात क्षेत्र से भी लोगों की दिनभर आवाजाही रहती है।

होम्योपैथिक चिकित्सक भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय से होनी थी शादी 
मंगलवार रात उनके बेटे भोपा में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विजय भूषण का विवाह होना था, लेकिन डॉक्टर दुल्हन की मौत हो गई। घर पर आए मेहमान गमजदा हो गए। विश्वकर्मा चौक स्थित नाथ फार्म हाउस पर चल रही तैयारियां भी रोक देनी पड़ी

दुल्हन का परिवार मूल रूप से अनूपशहर का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों झांसी में रह रहा था। देर रात तक डॉक्टर के शांतिनगर स्थित आवास पर गम जताने वालों का तांता लगा है।

दिल के मरीजों के लिए खतरा है बदलता मौसम 
धीरे-धीरे ठंड का मौसम जा रहा है। बावजूद यह मौसम भी दिल के मरीजों के लिए संवेदनशील है। इस मौसम में भी दिल के मरीजों को तकलीफ हो जाती है। हृदय रोग विशेषज्ञ के अनुसार आती और जाती ठंड में लोग लापरवाही करते हैं इसलिए यह नुकसानदेय होता है। ऐसे मौसम में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मौसम बदल रहा है, लेकिन ठंड अभी भी चरकरार है। ठंड के दिनों में ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है। जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है। मरीजों को इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।

सर्दी के मौसम में दो कारणों से बढ़ जाती हैं दिल की परेशानियां वरिष्ठ 
हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कॉर्डियोलोजिस्ट डॉ. सत्यम राजवंशी के अनुसार, ठंड के मौसम में दो कारणों से दिल की बीमारी के मामले बढ़ जाते हैं। जिनमें पहला, ठंडी हवा के संपर्क में आने से दिल, दिमाग और सारे शरीर की धमनियों का (नसें) सिकुड़ जाना है।

ठंडी हवा और वायरल इंफेक्शन से सांस की नली में भी सूजन आती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और दिल पर अतिरिक्त दवाव पड़ता है। सिकुड़ी हुई नसों में खून गाढ़ा होकर जमने की संभावना बढ़ जाती है।

Share :
Tagshindi newsMuzaffarnagar Newsuttar pradesh
Previous Article

होली पर विशेष ट्रेनें चलेंगी, बढ़ती भीड़ ...

Next Article

राजस्थान बजट 2025: बंपर भर्तियां, 1.25 लाख ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Death Ll
    कांगड़ा

    हिमाचल: गले में फंसे बादाम से बच्चे की मौत, एंबुलेंस देर से पहुंची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    खाद घोटाला: हिमाचल की सप्लाई पंजाब में महंगी बिक्री

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    Jammu & Kasmirराष्ट्रीय

    J&K में 370 की बहाली पर हमने तो कुछ नहीं कहा, आप ही बार-बार…’, अमित शाह के आरोपों पर भड़के ...

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Wading
    पंजाब

    Punjab by election: कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग करोड़ों की मालकिन

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Rangto
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Post
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 KM की दूरी तय करने में 13 दिन, साक्षात्कार के दिन युवक को मिला पत्र

    February 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 120 प्राध्यापक कर सकेंगे पीएचडी, NEP के तहत नई व्यवस्था लागू

  • hpbose
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 26 मई से शुरू होंगी 5वीं और 8वीं की री-अपीयर परीक्षाएं

  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पठानकोट से जागिंद्रनगर तक अप्रैल में चलेगी ट्रेन

Timeline

  • May 5, 2026

    हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

  • May 5, 2026

    UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

  • May 5, 2026

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

  • May 5, 2026

    यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

  • May 5, 2026

    हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pu High Court

    हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Himachal High Court

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.