Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›हल्द्वानी: दो वन दरोगाओं पर हमला, तस्करों ने तोड़ी बंदूक, बाइक और मोबाइल

हल्द्वानी: दो वन दरोगाओं पर हमला, तस्करों ने तोड़ी बंदूक, बाइक और मोबाइल

By hinditvnews
February 22, 2025
342
0
Uttrakhand

Haldwani: दो वन दरोगाओं पर हमला…बंदूक, बाइक और दोनों के मोबाइल तोड़ भाग तस्कर, ट्रॉली से ले जा रहे थे बेल फल

हिंदी टीवी न्यूज़, हल्द्वानी Published by: Megha Jain Updated Sat, 22 Feb 2025

दो वन दारोगा पर तस्करों ने हमला कर दिया। जंगल से ट्रॉली में करीब 40 हजार रुपये के बेल फल लादकर ले जा रहे तीन परिवारों के सात युवकों ने उनकी बंदूक तोड़कर छह कारतूस लूट लिए। उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी तोड़ डाला। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हल्द्वानी के भाखड़ा रेंज के दो वन दारोगा पर बृहस्पतिवार रात तस्करों ने हमला कर दिया। जंगल से ट्रॉली में करीब 40 हजार रुपये के बेल फल लादकर ले जा रहे तीन परिवारों के सात युवकों ने उनकी बंदूक तोड़कर छह कारतूस लूट लिए। उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी तोड़ डाला। बाद में ट्रैक्टर और प्लॉट में फेंके कट्टों में भरे बेल बरामद कर लिए गए। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

भाखड़ा रेंज के मनोज कुमार मेलकानी अपने साथी वन दारोगा मोहन सिंह चौहान के साथ लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक वन निगम कटान प्लॉट के गेट नंबर 27 के पास उन्हें दो बाइक और उनके पीछे एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। जंगल से एक साथ तीन वाहन आते देखकर शक हुआ तो उन्होंने पीछा किया और लामाचौड़ प्रथम गेट के पास वाहन रोक लिए। ट्रॉली में बेल से भरे कट्टे लदे थे। दोनों दरोगा कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवकों ने हमला कर दिया। बाइक तोड़ने के साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। लाठियों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। एक के चेहरे व पैर जबकि दूसरे के भी पैर में चोट आई। दरोगा मोहन सिंह ने अपनी राजकीय बंदूक से गोली चलानी चाही तो उसे छीनकर तोड़ दिया और छह कारतूस निकाल लिए। गेट तोड़कर वे सभी भाग निकले।

किसी तरह सहज होने के बाद दोनों दरोगाओं ने दोबारा से पीछा किया। कुछ दूर आगे ट्रैक्टर खड़ा मिल गया। उसे कब्जे में लेकर आसपास तलाशा किया तो खाली प्लॉट में बेल से भरे कट्टे मिल गए। दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने सूरज, राजकुमार और उसके भाई संजय, दो सगे भाई युवराज और जोगेंद्र तथा एक अन्य रोहित और उसके भाई राममूर्ति के खिलाफ कई संगीन धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

चेकिंग के वक्त सभी युवक सामान्य ढंग से खड़े रहे, फिर अचानक से उन्होंने हमला कर दिया। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। सभी को पहचान लिया गया, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। -मनोज कुमार मेलकानी, वन दारोगा

इन धाराओं में मुकदमा

– लोक सेवक को चोट पहुंचाना।

– पुलिस अधिकारी पर हमला करना।

– समूह में घातक हथियार से हमला करना।

– सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना।

तस्करी के जरिए महाशिवरात्रि की तैयारी
महाशिवरात्रि त्योहार आने वाला है। ऐसे में तस्करों ने बेल फल तोड़कर लाए थे। कई कट्टों में रखकर इन्हें यूपी के विभिन्न जगहों पर भेजने की तैयारी थी। भेजने से पहले ही वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिया।

Share :
TagsHaldwanihindi newsnainital newsuttarakhand
Previous Article

हल्द्वानी: 80 घंटे खुली हवा में सांस ...

Next Article

उत्तराखंड बजट सत्र 2025: पांचवें दिन 10 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीबीआई कार्रवाई: पांच लाख रिश्वत मांगने पर आयकर अधिकारी पर एफआईआर

    September 12, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

    September 16, 2026
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: तबादला प्रस्ताव लंबित, 10 विकल्प भी नहीं जुटे

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Dead body
    उत्तराखण्ड

    CRIME: लापता युवक का शव मिला, दोस्त गिरफ्तार; मां ने महाकुंभ से लौटकर किया था ये काम

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    पंजाब

    Amritsar: प्लाईवुड मार्केट में आग, लकड़ियों के कारण तेज़ी से फैली, सभी दुकानें जल गईं

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    UP: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm himachal
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: 3500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित, दो से तीन बिस्वा जमीन भी देगी सरकार

  • Trump
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फार्मा पर 100% टैरिफ, अमेरिकी निर्यात करने वाले उद्योगों पर असर

  • Shimla
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद कमरों की एडवांस बुकिंग में उछाल, सैलानियों की पहली पसंद बने ये शहर

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.