Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›हिमाचल: 249 ग्राम चिट्टा रखने वाले को 10 साल सजा और 1 लाख जुर्माना

हिमाचल: 249 ग्राम चिट्टा रखने वाले को 10 साल सजा और 1 लाख जुर्माना

By hinditvnews
March 26, 2025
341
0
Mandi

Himachal: 249 ग्राम चिट्टा रखने के दोषी को 10 वर्ष कारावास और एक लाख जुर्माना

हिंदी टीवी न्यूज़, मंडी Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

अदालत ने एक अहम मामले में चिट्टा रखने के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश-1 मंडी की अदालत ने एक अहम मामले में चिट्टा रखने के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है।  जुर्माना नहीं देने पर दोषी सुभाष चंद पुत्र सीता राम, निवासी धौंन कोठी बिलासपुर को तीन वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी मंडी एवं विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को विशेष अनवेक्षण इकाई  मंडी ने पुंघ सुंदरनगर में नाका लगाया था और सभी आने-जाने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। उसी समय सलापड़ की तरफ से मंडी की तरफ एक निजी वोल्वो बस एचआर 68 बी 2908 आई, जिसे पुलिस की ओर से चेकिंग के लिए रोका गया । चेकिंग के दौरान सभी सवारियों के सामान को चेक किया जा रहा था।

जैसे ही पुलिस सीट संख्या 37 पर गोद में बैग पकड़े हुए बैठे व्यक्ति का सामान चेक करने पहुंची तो वह घबरा गया। पुलिस टीम की ओर से पूछने पर कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इस पर पुलिस को उस पर कुछ संदेह हुआ। इसी संदेह के आधार पर व्यक्ति की तलाशी लेने के लिए सभी आवश्यक औपचारिक्ताओं को पूरा किया गया।  गवाहों के समक्ष सीट 37 पर बैठे हुए व्यक्ति की गोद में रखे हुए बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक पॉलिथीन पाउच मिल जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें हेरोइन/चिट्टा पाया गया, जिसका कुल भार 258 ग्राम था । इस मामले में जांच पूरी होने पर थाना अधिकारी ने मामले के चालान को न्यायालय में पेश किया । इस मामले का प्राथमिक परीक्षण विशेष न्यायाधीश –सुंदरनगर के न्यायालय में चल रहा था लेकिन उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश ने अधिसूचना जारी की थी कि नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) के बड़ी मात्रा वाले जीतने भी मामले हैं, उन सभी का परीक्षण मंडलीय स्तर पर ही होना चाहिए, जिस कारण से यह मामला विशेष न्यायाधीश मंडी-1 को प्राप्त हुआ था। 

जिला न्यायवादी ने यह भी बताया कि मौके से जो चिट्टा बरामद किया गया था उसका भार 258 ग्राम था तथा बाद में माल सूची कार्यवाही की गई तो इसका भार 256 ग्राम पाया गया।  न्यायलयिक विज्ञान प्रयोगशाला में इसका वास्तविक भार 249 ग्राम पाया गया था, जिसके आधार पर विशेष न्यायाधीश सुंदरनगर ने अभियुक्त को जमानत पर रिहा कर दिया था । जब यह मामला  विशेष न्यायाधीश मंडी-1 को प्राप्त हुआ था तो उस वक्त दोषारोपण को संशोधित किया गया था। मामले के परीक्षण के दौरान दोषी फरार हो गया था जिसे बाद में  फिर से हिरासत में लिया गया था।   जिला न्यायवादी ने बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष 21 गवाह पेश किए । जिनकी गवाही को सही मानते हुए और दोनों पक्षों के तर्क-वितर्क को सुनने के बाद न्यायालय ने इस मामले में उक्त दोषी को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धारा 21 (बी) के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। यदि दोषी जुर्माना देने में असफल रहता है तो उसे तीन वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

 दोषी को सजा सुनते समय न्यायालय ने जब दोनों पक्षों की दलीलों को सुना तो अभियोजन पक्ष की तरफ से यह विशेष दलील दी गई कि यह अपराध समाज के खिलाफ है और युवा पीढ़ी को पतन की ओर धकेल रहा है, इस मामले को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष उच्च न्यायालय की ओर से निर्णित सोनू बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार  फैसले का उदाहरण पेश करते हुए मामले में कड़ी सजा की मांग की थी । उन्होंने यह भी बताया कि यह मंडी जिले में चिट्टे की का ऐसा पहला मामला है, जिसमें दोषी से बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है । यह मात्र इतनी बड़ी है कि इससे लगभग 2500 लोगों को नशे की लत लगाई जा सकती थी। जिला न्यायवादी ने यह भी कहा कि चिट्टे जैसा नशा हमारी युवा पीढ़ी को दीमक की तरह भीतर ही भीतर खोखला कर रहा है, यह एक इस किस्म का नशा है जो एक बार इसको इस्तेमाल करता  है तो वह हमेशा के लिए इसके चंगुल में फंस जाता है । यह मामला न केवल एक अपराधी को सजा दिलाने के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में नशे के खिलाफ एक कड़ा संदेश देने का कार्य भी करता है ।  जिला न्यायवादी मंडी एवं विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज ने इस मामले का अभियोजन किया।
Share :
Tags10 years imprisonment and one lakh fine to the person found guilty of possessing 249 grams of chittahimachal pradeshhindi newsknow themandi news
Previous Article

“अच्छी खबर: बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, ...

Next Article

शिमला में वेब सीरीज की शूटिंग के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    Narnaul: सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Strike
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, जिलों में प्रदर्शन

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट की विशेष खंडपीठ अतिक्रमण मामलों की सुनवाई करेगी, यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    शंभू में किसान महापंचायत: पुलिस ने रोका, जत्थेबंदी ने बैरिकेडिंग तोड़ी

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 4 जिलों में ऑरेंज, बाकी में येलो अलर्ट

    April 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam Thakur
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति, जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों पर भी हुआ मंथन

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुशखबरी! हिमाचल में नौ IAS अफसरों को बढ़कर मिलेगी सैलरी

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास आता है पैसा

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.