Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

हरियाणा
Home›हरियाणा›प्रवीण हत्याकांड: हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर छाया कातिल पत्नी का दिखावा

प्रवीण हत्याकांड: हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर छाया कातिल पत्नी का दिखावा

By hinditvnews
April 16, 2025
256
0
Bhiwani

प्रवीण हत्याकांड: इंस्टाग्राम पर खुद को ये दिखाती रवीना, हत्या से पहले ही कातिल पत्नी ने किया रिश्ते का कत्ल

हिंदी टीवी न्यूज़, भिवानी Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Apr 2025

भिवानी के प्रवीण हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। कातिल पत्नी ने हत्या से पहले ही रिश्ते का कत्ल कर दिया था। रवीना शॉर्ट वीडियो में कभी मां तो कभी पत्नी और भाभी का किरदार निभाती थी, एक वीडियो के दो से ढाई हजार मिलते थे। इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से प्यार हुआ था।

इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से करीब डेढ़ साल पहले नजदीकियां बनाने वाली भिवानी की रवीना ने पति की हत्या से काफी पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिश्तों से दूरियां बना ली थी। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को सिंगल मदर दर्शाया था, जबकि वह अपने पति प्रवीण और छह साल के बेटे मुकुल के साथ रहती थी।

रवीना ने इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ था। इसमें शॉर्ट वीडियो में वह कभी मां तो कभी पत्नी और कभी भाभी का किरदार निभाती थी। उसे इस किरदार के दो से ढाई हजार रुपये प्रति शॉर्ट वीडियो मिलते थे।

इन किरदारों में प्रेम का प्रदर्शन तो था लेकिन उसके जीवन में अपनों से कोई प्रेम नहीं था। रोल की दुनिया में खो चुकी रवीना ने न केवल अपने पति का गला घोंटा, बल्कि हर उस रिश्ते का भी कत्ल दिया, जो उसका करीबी था।

बेटे और पति के साथ भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो 
रवीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट में खुद को सिंगल मदर दर्शाया हुआ था। उसने लिखा है कि वह कर्म में विश्वास करती है। पति प्रवीण और और छह साल के बेटे मुकुल के साथ भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो हैं, लेकिन उसने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) अकाउंट पर खुद को अकेली मां व महिला दर्शाया था। रवीना का मकसद भी स्पष्ट था उसके पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पति शराब पीता और ज्यादा कमाता भी नहीं था।

इस वजह से भी रिश्तों में दूरियां बनी थी। सबसे अहम रवीना शॉर्ट वीडियो बनाने लगी तो उसकी थोड़ी बहुत कमाई भी होने लगी थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रवीना एक उभरते हुए कलाकार के रूप में भी खुद को देखने लगी थी। पति के साथ रहना उसे रास नहीं आ रहा था, इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से ही हटा दिया।

यह था मामला
भिवानी में महिला के सिर पर यूट्यूब और इंस्टा पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली और शव दिनोद रोड गंदे नाले में फेंक दिया। हत्या के 19 दिन बाद 12 अप्रैल को पुलिस ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण (35) की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण के पिता सुभाष ने बताया कि उसके बेटे के साथ रवीना की अनबन रहती थी। रवीना यूट्यूब पर वीडियो और शार्ट वीडियो बनाती है और हांसी के प्रेमनगर निवासी सुरेश यूट्यूबर के साथ डेढ़ साल से संपर्क में है। आशंका जताई कि दोनों के अवैध संबंध के चलते उसकी पुत्रवधू ने ही उसके बेटे की हत्या की है।

सुभाष ने बताया कि 25 मार्च को रवीना घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा किया था। रात को प्रवीण घर था, लेकिन सुबह वह नहीं मिला। उसका बेटा ऑटो रिक्शा चलाता था। बेटे के बारे में जब पुत्रवधू से पूछा तो उसने प्रवीण के लापता होने पर अनभिज्ञता जताई। 28 मार्च को उसका शव दिनोद रोड पर गंदे नाले में मिला।

सीसीटीवी से खुला राज
प्रवीण के परिजनों ने अपने स्तर पर घर से निकलने वाले सभी रास्तों की उस दिन की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें हत्या वाली देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच रवीना और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाला व्यक्ति प्रवीण को कपड़े में बेसुध हालत में लपेटकर ले जाते हुए दिखा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक तथ्य जुटाने के बाद दोनों को राउंडअप कर सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का राज उगल डाला।

प्रवीण की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद रवीना ने बताया कि यूट्यूबर सुरेश के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पति बार-बार उससे दूर रहने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते वह 25 मार्च को घर आई थी। उसी रात उसने चुन्नी से गला घोंटकर पति की हत्या की और फिर प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर देर रात को सबके सो जाने के बाद बाइक पर बीच में बैठाकर शव को दिनोद रोड ड्रेन में ठिकाने लगा डाला।

प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।

छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण और रवीना का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।

इंस्टाग्राम पर रवीना के 34 हजार से अधिक फॉलोअर
रवीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसका इंस्टाग्राम पर रवीना राव के नाम से अकाउंट भी बना है जिस पर 34 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और उसकी 659 पोस्ट भी डाली हैं, जिसमें उसकी शॉर्ट वीडियो और डांस की वीडियो हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी उसकी काफी शॉर्ट वीडियो सीरीज डाली गई हैं। इसमें अन्य कलाकार भी हैं। रवीना पर इंस्टाग्राम का ऐसा भूत सवार था कि परिवार के मना करने पर भी वह उनके खिलाफ जाकर ये सब करती थी। पति से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा हो चुका था। हत्या के दिन 25 मार्च को वह घर आई थी, इससे पहले वह शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी दिनों से बाहर थी।

पुलिस ने परिजनों के शक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रवीण की पत्नी रवीना और युवक सुरेश से पूछताछ की तो उन्होंने प्रवीण की हत्या की बात कबूल कर ली। रवीना और सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। रवीना और उसके प्रेमी को पति प्रवीण की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। जो भी नए तथ्य सामने आएंगे। उन्हें भी तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।– नरेंद्र कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना। 

 

Share :
TagsBhiwani Newsharyanahindi newsRelationship Murder By wife before murder Raveena used to portray herself single mother on Instagram bhiwani
Previous Article

हिमाचल दौरे से पहले राष्ट्रपति भवन में ...

Next Article

हिमाचल प्रदेश: मंडी में डीसी ऑफिस को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गर्मी की छुट्टी ले चुके शिक्षकों को नहीं मिलेगा शीतकालीन अवकाश

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मेन्यू-बिल में बताएं पनीर असली है या एनालॉग, हाईकोर्ट का आदेश

    July 11, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के दो जिलों में तापमान माइनस में, जानलेवा हुई ठंड

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 27-29 जुलाई भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Kangna
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कंगना का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- देश को शर्मसार करने वाले बयान दिए

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Dengue
    दिल्ली

    दिल्ली: डेंगू 39, मलेरिया 8 और चिकनगुनिया 1 मामला, नगर निगम सतर्क

    March 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Masjid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    संजौली मस्जिद तोड़ने का काम फिर शुरू, तीसरी मंजिल भी हटेगी

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- गेस्ट शिक्षकों को घंटे के आधार पर मिलेगा पारिश्रमिक, नियुक्तियां स्थायी नहीं

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.