Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

By hinditvnews
May 9, 2025
319
0
Cyber crime

Himachal: पाकिस्तान से हो रहे साइबर हमले, पुलिस ने लोगों को इन सात सुरक्षा उपायों का पालन करने की दी सलाह

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 09 May 2025

राज्य सीआईडी, साइबर अपराध की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साइबर हमले के प्रयासों में वृद्धि हुई है।

पाकिस्तान से होने वाले संभावित साइबर हमलों से बचाव के लिए हिमाचल प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य सीआईडी, साइबर अपराध की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साइबर हमले के प्रयासों में वृद्धि हुई है। इन हमलों का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण चुराना और डिजिटल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सात तरह के साइबर सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है। आज की दुनिया में साइबर युद्ध एक नया मोर्चा है और जन जागरुकता ही सबसे मजबूत रक्षा पंक्ति है। डिजिटल सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की कुंजी है।

ये हैं महत्वपूर्ण सावधानियां 
  •  किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक न करें।
  •  .exe, .apk या .zip फॉर्मेट में संदिग्ध फाइलें खोलने से बचें, खास तौर पर ‘डांस ऑफ हिलेरी’ नाम की फाइलें।
  •  सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध, भ्रामक या भड़काऊ लिंक पर क्लिक या शेयर न करें।
  •  सुनिश्चित करें कि आपके मोबाइल और कंप्यूटर पर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रहे।
  •  सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय संवेदनशील डेटा साझा करने से बचें।
  • अपने बैंकिंग ऐप और पासवर्ड सुरक्षित रखें। किसी के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।
  •  किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत अपने स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल(https://www.cybercrime.gov.in)पर रिपोर्ट करें

मेरे व्हाट्सएप नंबर का क्लोन बना भेजे आपत्तिजनक संदेश : बिक्रम
पूर्व उद्योग मंत्री व जसवां परगपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से उनके व्हाट्सएप नंबर का क्लोन बनाकर आमजन को भ्रामक और आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर साइबर अपराध है। इससे लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। बिक्रम ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के किसी भी संदेश या फोन कॉल से उनका कोई लेना-देना नहीं है। न ही वे इस नंबर का प्रयोग कर रहे हैं। उनकी तस्वीर और नाम का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति विशेष की ओर से जनता को भ्रमित और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय में स्थानीय पुलिस थाने में विधिवत शिकायत दर्ज करवा दी है और संबंधित एजेंसियों को इस पर कार्रवाई के लिए सूचित किया है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: नए एक्ट से नियुक्तियां, भर्ती पर ...

Next Article

भारत-पाक तनाव: रेलवे अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द-रूट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: NH की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सनवारा टोल वसूली पर रोक

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    21 जनवरी का दिल्ली कूच टला, किसान नेता ने 14 फरवरी को बैठक की घोषणा

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Sespend
    हरियाणा

    Rewari: ज्वेलर से लूटपाट मामले में चार थाना प्रभारी सस्पेंड

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वाकनाघाट में दवाइयां व कलपुर्जे बनेंगे, प्लॉट आवंटन पूरा

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    Chandigarh Newsपंजाब

    अमृतसर टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारी निलंबित

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    अमृतसर: छह किलो हेरोइन और 4 लाख रुपये संग नशा तस्कर गिरफ्तार

    September 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chunav
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बसाल में मतदान बहिष्कार, नगर निगम में विलय का विरोध

  • manali
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मनाली-कुल्लू हाईवे पर बाहनु के समीप नदी में गिरी बस, 12 यात्री घायल

  • Weather
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 7 जून तक मौसम खराब, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.