Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: विमल नेगी मौत मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सरकार ने दी दो रिपोर्ट

Himachal: विमल नेगी मौत मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सरकार ने दी दो रिपोर्ट

By hinditvnews
May 21, 2025
304
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal: विमल नेगी मौत मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, सरकार ने साैंपी हैं दो जांच रिपोर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 May 2025 

हाईकोर्ट में पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत में बुधवार को मामले की सुनवाई हुई। मामले पर एक-दो दिनों में  हाईकोर्ट कोर्ट का फैसला आ सकता है। ऐसे में अब मामला सीबीआई को साैंपा जाएगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। वहीं अदालत की अनुमति के बिना अब शिमला पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं कर पाएगी। कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। सरकार की ओर से अदालत को दो रिपोर्ट सौंपी गई हैं। एक अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओकार चंद शर्मा की प्रशासनिक जांच रिपोर्ट है तो दूसरी पुलिस की ओर से 134 पृष्ठों की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट दी गई है। अदालत ने इन दोनों जांच रिपोर्ट को अपने रिकॉर्ड में रख लिया है।

वहीं, महाधिवक्ता ने अदालत से निवेदन किया है कि इस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि अभी जांच चल रही है। सरकार ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की है। डीजीपी की ओर से भी स्टेटस रिपोर्ट दायर की गई है। परिजनों ने सरकार की जांच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता ने कहा कि सरकार निष्पक्षता से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने अदालत से इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। उन्होंने एसीएस की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। अदालत ने फिलहाल इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के पति विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत तीन दिन पहले बताई गई है। ऐसे में इनकी मौत पर सवाल खड़े हो गए हैं कि यह मामला आत्महत्या से जुड़ा है या किसी ने इन्हें मारने की साजिश रची है। पुलिस इस बात का पता अभी तक नहीं लगा पाई है। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि पावर कॉरपोरेशन के निदेशक देशराज, निलंबित एमडी हरिकेश मीणा और शिवम प्रताप की ओर से विमल नेगी पर गलत काम करवाने के लिए मानसिक दबाव बनाया जाता था। उन्हें कई-कई घंटे तक कार्यालय में बिठाया जाता था और उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को पेखूबेला प्रोजेक्ट में हुए घोटाले से भी जोड़ा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया गया है। 

एक एसआईटी ने छुपा लिया था पेन ड्राइव…
पलिस ने दो अलग-अलग स्टेटस रिपोर्ट दायर की हैं। महाधिवक्ता अनूप रतन ने अदालत को बताया कि इन दोनों रिपोर्ट के बारे में सरकार को पता नहीं है। सरकार निष्पक्ष जांच चाहती है। सरकार अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा की रिपोर्ट को समय आने पर सार्वजनिक तौर पर स्वयं पेश करेगी, जिससे परिजनों को न्याय मिले और जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उसमें भी निष्पक्षता हो। उन्होंने बताया कि विमल नेगी के लापता होने से पहले डीजीपी ने एक एसआईटी गठित की थी। दूसरी एसआईटी सरकार की ओर से विमल नेगी की मौत के बाद गठित की गई। डीजीपी की ओर से गठित एसआईटी के एक अधिकारी ने पेन ड्राइव छुपा लिया था। इसे सरकार की ओर से गठित दूसरी एसआईटी ने अपने कब्जे में कर दिया।

एसीएस की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने की मांग
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रतन ने अदालत से मांग की है कि एसीएस की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इस मामले की जांच कराई गई। ओंकार शर्मा ने जांच रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को सौंप दी है, मगर अब तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस पर परिजन सवाल खड़े कर रहे हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

अटारी बॉर्डर: 12 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी, ...

Next Article

Himachal Weather: कई हिस्सों में हफ्ताभर बारिश, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • water
    उत्तराखण्ड

    ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट पर गंगा में बहा दून का किशोर, SDRF तलाश में जुटी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस: बारिश-बर्फबारी के लिए नई कॉम्बैट वर्दी तैयार

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Kaur
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: रोष मार्च में हरसिमरत कौर हिरासत में, हंगामा

    September 5, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सड़क से 50 मीटर दूर लगेंगे हॉट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन मंजूर

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • Chautala
    हरियाणा

    हरियाणा: रोहतक में सुनैना चौटाला का भाजपा पर हमला, अधिकारियों पर नहीं है सरकार की पकड़

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: हिमाचल में स्नातक परीक्षाएं 27 से, HPU ने जारी किया शेड्यूल

    March 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में विंटर टूरिस्ट सीजन शुरू, हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन प्रभावित

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: 50 हजार छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, अंकतालिका डाउनलोड की सुविधा

  • Chitta
    ऊनाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर युकां नेता देंगे 21 हजार इनाम

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.