Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

  • L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

  • Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

  • "Bachpana Shouldn't Retire": A National Call to Redefine Aging with Joy, Dignity and Preventive Care

  • Chandigarh University, Uttar Pradesh Launches Centre of Excellence in Smart Healthcare to strengthen UP State Vision in AI

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttrakhand: उत्तराखंड कोर्ट में डिजिटल फाइल देखने की सुविधा

Uttrakhand: उत्तराखंड कोर्ट में डिजिटल फाइल देखने की सुविधा

By hinditvnews
January 2, 2026
58
0
Himachal High Court

Uttarakhand News: न्यायालयों में केस की अब डिजिटल फाइल देखने की सुविधा मिलेगी, शासन ने बजट किया जारी

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Fri, 02 Jan 2026

न्यायालयों में केस की अब डिजिटल फाइल मिलेंगी। शासन ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। अधिवक्ता, वादी-प्रतिवादी अभी तक केस की हार्ड फाइल देखते हैं। जल्द ई-निरीक्षण की सुविधा शुरू होने जा रही है।

प्रदेश के न्यायालयों में आने वाले समय में केस की फाइल नहीं बल्कि डिजिटल फाइल देखने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। प्रदेशभर के न्यायालयों में 22 कियोस्क मशीनें लगाई जाएंगी।

न्यायालयों में केस की फाइलों को देखना भी एक चुनौती है। रिकॉर्ड रूम से हर केस की तारीख पर फाइलें निकाली जाती हैं। संबंधित केस के अधिवक्ता या वादी, प्रतिवादी भी कई बार इन फाइलों को देखते हैं। जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है तो फाइल मोटी होती जाती है। देखना भी चुनौतिपूर्ण होता जाता है। लिहाजा, अब इनको डिजिटल रूप में बदला जा रहा है।

सभी जिला न्यायालयों में न्यायिक अभिलेखों के ई-निरीक्षण की सुविधा जल्द शुरू होगी। इसके लिए प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी प्रशांत जोशी की ओर से महानिबंधक, उच्च न्यायालय नैनीताल को 38,50,000 रुपये बजट की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देते हुए जारी कर दिया है। सभी जिला न्यायालयों में ज्यूडिशियल रिकॉर्ड को डिजिटलाइजेशन करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।

22 कियोस्क मशीनें लगाई जाएंगी
इस बजट से सभी जिला न्यायालयों में 22 कियोस्क मशीनें लगाई जाएंगी। देहरादून जैसे जिला न्यायालयों में अधिक मुकदमे होने के चलते ज्यादा संख्या में मशीनें लगेंगी जबकि अन्य में जरूरत के हिसाब से लगाई जाएंगी। इन मशीनों पर अधिवक्ता और वादी अपने केस नंबर से फाइल पढ़ सकेंगे। भविष्य में केस की सत्यापित कॉपी भी डिजिटल फॉर्म में देने की तैयारी है, जिससे न्यायालय की प्रक्रिया आसान होगी और अधिवक्ताओं, वादी, प्रतिवादी का समय भी बचेगा।

डिजिटल रिकॉर्ड की सुरक्षा भी होगी मजबूत

सरकार न्यायालयों के डिजिटल रिकॉर्ड बनाने के साथ ही इसकी सुरक्षा भी पुख्ता करने पर जोर दे रही है। लिहाजा, एनआईसी की ओर से तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के हिसाब से सरकार इसके लिए बजट दे रही है। मकसद ये है कि सभी मुकदमों का रिकॉर्ड साइबर हमलों से भी पूरी तरह सुरक्षित रहे। जो भी हार्डवेयर, उपकरण खरीदे जाएंगे, टेंडर देते समय ये भी सुनिश्चित करना होगा कि बाय बैक मोड हो या ई-वेस्टटेक बैंक सेवा भी हो, जिससे ई-वेस्ट और ई-प्रदूषण से बचाव हो सके।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

अंकिता हत्याकांड: सबूत लाओ, जांच को तैयार ...

Next Article

Chandigarh: गर्भपात पर फैसला मां का अधिकार, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Post
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 KM की दूरी तय करने में 13 दिन, साक्षात्कार के दिन युवक को मिला पत्र

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Ambedkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती 2025: जयराम ठाकुर का दावा, कांग्रेस ने बनाई थी अंबेडकर को हराने की साजिश

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Hp Sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार को 900 करोड़ रुपये के कर्ज की केंद्र से मंजूरी

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: अपने गिरेबान में झांककर देखें…, असंतुष्ट नेताओं ने सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के लोगों को राहत: निजी भूमि पर सूखे-गले खैर कटान पर रोक नहीं

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू

    October 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

  • Himcare
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    काम की खबर: हिमकेयर या आयुष्मान! हेल्थ कार्ड बनवाने से पहले पढ़ लें ये खबर वरना इमरजेंसी में आ सकती है बड़ी दिक्कत

  • Mashroom
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    मानसून में मशरूम

Timeline

  • March 19, 2026

    TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

  • March 19, 2026

    L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

  • March 19, 2026

    Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

  • March 19, 2026

    "Bachpana Shouldn't Retire": A National Call to Redefine Aging with Joy, Dignity and Preventive Care

  • March 19, 2026

    Chandigarh University, Uttar Pradesh Launches Centre of Excellence in Smart Healthcare to strengthen UP State Vision in AI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Taskus Marks International Women's Day With Diversity Hiring Drive And Women Focused Initiatives Across India

    TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • L&t Edutech And Galgotias University Launch First Of Its Kind Advanced Ev Centre Of Excellence In India To Prepare Students For The Ev Future

    L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to ...

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • Signify Bets Big On Cricket: Ecolink Becomes Associate Sponsor For Rajasthan Royals

    Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.