Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: युवक को चप्पलों से पीटा

UP: युवक को चप्पलों से पीटा

By hinditvnews
September 6, 2023
373
0
Jhansi,Fort

UP: इंसानियत, सभ्यता और कानून… सब जंजीरों में बंधे सिसकते रहे; युवक को चप्पलों से पीटा, हाथ-पैर बांधकर घसीटा

एक तरफ मॉब लिंचिग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग हो रही है, दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं अब बुंदेलखंड तक में घुस आई हैं। मऊरानीपुर में भीड़ ने कानून का न सिर्फ मखौल उड़ाया बल्कि एक जिंदगी से भी खेल गई। एक युवक के साथ जानवरों जैसा सुलूक किया गया। यह करने वाले कोई नादान लोग नहीं थे।

झांसी के मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को पहले महिलाओं ने चप्पलों से पीटा और फिर हाथ पांव में जंजीर बांधकर उसे मोहल्ले भर में घसीटा गया। वह भीड़ से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने कुछ नहीं सुना।

महिलाएं आरोप लगा रहीं थीं कि वह खुद को चिकित्सक बताता है और घर के बगल में ही एक दुकान पर बैठता भी है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। वह अपनी दुकान में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात कराता है। उनके परिवार की भी एक युवती को उसने बुलाया था। घटना रविवार की बताई जा रही है। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद हल्ला मचा।

एसपी देहात का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। मऊरानीपुर में झांसी रोड के रतोसा तिगौला पर नरेंद्र आर्य नाम का युवक रहता है। उसने गली में अपने घर के बगल में एक दुकान खोल रखी है जिसमें वह बैठकर लोगों का उपचार करता है।

रविवार को दुकान बंद थी और नरेंद्र अपने घर पर था। दोपहर को करीब 12 बजे महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उसके घर पर पहुंची और आवाज लगाकर उसे बाहर बुला लिया। नरेंद्र जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर आया भीड़ ने उसे बाहर खींच लिया और महिलाओं ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

महिलाओं का आरोप था कि वह अपनी दुकान में प्रेमी और प्रेमिकाओं को मिलवाता है। यह महिलाएं अपने परिवार की एक युवती का भी नाम जोड़ रही थीं। हालांकि नरेंद्र हाथ जोड़कर बार- बार कह रहा था कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया लेकिन महिलाएं सुनने को तैयार नहीं थीं। नरेंद्र के हाथ और पैर में भी जंजीर बांध दी और फिर मोहल्ले में उसे घसीटा गया।

नरेंद्र महिलाओं के आगे गिड़गिड़ाता रहा, मगर किसी ने रहम नहीं दिखाया। उसके हाथ-पांव भी छिल गए थे। इस घटना का हल्ला मंगलवार को तब मचा जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के आला अफसरों तक भी वीडियो पहुंचा तो तत्काल थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके वीडियो के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

इंसानियत, सभ्यता और कानून…सब जंजीरों में बंधे सिसकते रहे
एक तरफ मॉब लिंचिग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग हो रही है, दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं अब बुंदेलखंड तक में घुस आई हैं। मऊरानीपुर में भीड़ ने कानून का न सिर्फ मखौल उड़ाया बल्कि एक जिंदगी से भी खेल गई। एक युवक के साथ जानवरों जैसा सुलूक किया गया। यह करने वाले कोई नादान लोग नहीं थे।

भीड़ में युवक, महिलाएं और बुजुर्ग तक शामिल रहे। कोई अपराध था तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जा सकता था लेकिन, भीड़ कबीलाई इंसाफ करने पर आमादा हो गई।
मऊरानीपुर में युवक नरेंद्र को लोग लोहे की जंजीर से बांधकर घसीटते रहे। कभी चप्पल से पीटते तो कभी डंडे से। जब युवक को घसीटा जा रहा था तब मोहल्ले के हर घर के दरवाजे पर लोग मौजूद थे, वीडियो बना रहे थे।

लेकिन, कोई भी युवक को बचाने को आगे नहीं आ रहा था। इतना ही नहीं किसी ने पुलिस को फोन करना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है हमलावर जब उसकी चप्पलों से से पिटाई कर रहे थे तब भी नरेंद्र हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बता रहा था। आसपास खड़े लोगों के पैर पकड़कर बचाने की गुहार भी लगा रहा था।
हैरानी की बात यह कि हमलावरों में 70 साल की बुजुर्ग महिला समेत 14 साल का किशोर तक शामिल हैं। घटना सामने आते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनको जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
क्या खत्म हो गया है पुलिस का सूचना तंत्र
यह घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस को जानकारी भी मंगलवार को तब हुई जब वीडियो वायरल हुआ। इससे साफ है कि या तो पुलिस का सूचना तंत्र फेल हो गया है या फिर जानकारी होने के बाद भी पुलिस वाले खामोश रहे। एक बड़े मोहल्ले में यह घटना होती है लेकिन पुलिस तक सूचना नहीं पहुंचती। क्या यह संभव है। अब इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि यह नहीं हो सकता है कि तीन दिन तक पुलिस को पता न चले। लेकिन थाना पुलिस भी इस घटना को खामोश करने में ही लगी रही।
Share :
Tagsjhansi newsnews of uttar pradeshup newsuttar pradesh news
Previous Article

Roorkee Accident: हादसे में दो युवकों की ...

Next Article

Parliament:सोनिया गांधी ने PM को लिखी चिट्ठी

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Car Fire
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: कंकाल बन गईं जिंदगियां, मरने वालों की हुई पहचान, तीन महिलाएं भी शामिल

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    संभल हिंसा: 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 पन्नों में चार्जशीट दाखिल

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    असुविधा: अगले पांच दिन मेरठ के इस बाईपास से न निकलें

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Molvi
    उत्तर प्रदेश

    AIMJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने द‍िया बड़ा बयान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ayodhya: सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Rajnath
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: रक्षामंत्री बोले-सनातन पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण

    September 16, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक, निर्दलीय नेता भी थामेंगे ‘कमल

  • Images
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  • Gobhi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Cauliflower: मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

Timeline

  • June 11, 2026

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • June 11, 2026

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • June 11, 2026

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • June 11, 2026

    भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • June 11, 2026

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Pu High Court

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Gangotri Yamunotri

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.