Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मोहाली में कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल

  • देहरादून: सीएम धामी ने राजनाथ सिंह और सीएम योगी का किया स्वागत

  • आरडीजी पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले– पीएम से समय मांगें

  • हर्ष महाजन की मांग: पांगी घाटी को हर मौसम सड़क व राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की जरूरत

  • Himachal: US टैरिफ कटौती से हिमाचल की धागा मिलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

कांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

By hinditvnews
February 6, 2026
5
0
Hp

Himachal News: अब 40% दिव्यांगता, 80 दिन मनरेगा में काम करने वाले भी बीपीएल के लिए पात्र; नए नियम अधिसूचित

हिंदी टीवी, देहरागोपीपुर /बिलासपुर। Published by: Megha Jain Updated Fri, 06 Feb 2026

40 फीसदी विकलांगता और 80 दिन मनरेगा में कार्य करने वाले लोग भी बीपीएल में शामिल हो पाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए पात्रता मानदंडों में छूट दी है।

हिमाचल प्रदेश में अब बीपीएल की सूची में 40 फीसदी विकलांगता और 80 दिन मनरेगा में कार्य करने वाले लोग भी पात्र होंगे। प्रदेश में चौथे चरण का सर्वे पूरा होने के बाद ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सीपाल रासू की ओर से नए नियम अधिसूचित किए गए। पहले बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए परिवार के मुखिया की दिव्यांगता 50 प्रतिशत होना अनिवार्य थी। नए नियमों के तहत अब इसे घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। पहले बीपीएल में शामिल होने के लिए मनरेगा में 100 दिन का काम होना अनिवार्य था, इसे घटाकर 80 दिन कर दिया गया है। पहली बार एक विशेष श्रेणी को जोड़ा गया है।

प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए पात्रता मानदंडों में छूट दी है। सरकार के इस कदम से अब हजारों नए परिवारों के लिए बीपीएल सूची में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। जिला ग्रामीण विकास अधिकारी बिलासपुर यशपाल परमार ने कहा कि प्रदेश में बीपीएल में चयन के पहले तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत जिले के कुल 2204 परिवारों को पात्रता सूची में जगह मिली है। अब चौथे चरण के लिए नियमों में संशोधन किया गया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

सरकार ने मुख्य रूप से दो पुरानी शर्तों में बदलाव किया है और एक नई मानवीय शर्त जोड़ी हैं। इसके मुताबिक यदि परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य किसी दुर्घटना के कारण रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से स्थायी रूप से बिस्तर पर या अशक्त हो गया है, तो उस परिवार को सीधे पात्रता दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों ने पहले आवेदन किया था और किन्हीं कारणों से वे अपात्र हो गए थे, उनके आवेदनों की भी नए नियमों के आधार पर दोबारा समीक्षा की जाएगी।

17 तक संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकेंगे आवेदन
मानकों पर खरे उतरने वाले लोगों को सूची में शामिल किया जाएगा। ऐसे पात्र परिवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 17 फरवरी तक संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 25 फरवरी तक खंड स्तरीय समिति की ओर से समीक्षा कर नई सूची को पंचायत-वार अधिसूचित कर दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि कोई भी वास्तविक गरीब परिवार नियमों की जटिलता के कारण सरकारी लाभ से वंचित न रहे। दिव्यांगता और मनरेगा की शर्तों में ढील देने से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी राहत मिलेगी।

पंचायतीराज संस्थाओं में लगे प्रशासक, अधिसूचना जारी
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 3,577 पंचायतीराज संस्थाओं में प्रशासक लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है। पंचायतों की कमान बीडीओ जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद की कमान सीईओ की अध्यक्षता वाली कमेटियों को सौंपी गई है। पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 140(3)(बी) के तहत ग्राम पंचायत की कमान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बतौर अध्यक्ष संभालेंगे, जबकि पंचायत सचिव सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

पंचायत समिति के अध्यक्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। खंड योजना अधिकारी (बीपीओ) सदस्य और पंचायत निरीक्षक सदस्य सचिव होंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अध्यक्ष होंगे, जबकि जिला विकास अधिकारी सदस्य और जिला पंचायत अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रभावी होगा। हालांकि लाहौल-स्पीति जिला (केलांग सब-डिवीजन, जिला लाहौल-स्पीति की जिला परिषद), चपांगी सब-डिवीजन की पंचायत समितियों और कुल्लू जिले की चार ग्राम पंचायतों को इससे बाहर रखा गया है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP 40 percent disability and those who have worked for 80 days under MGNREGA also eligible for BPL statuskangra newsshimla news
Previous Article

HP:हिमाचल में 10–11 फरवरी को कई इलाकों ...

Next Article

Himachal: US टैरिफ कटौती से हिमाचल की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: अयोध्या के लिए एचआरटीसी ने छह रूटों के लिए किया आवेदन

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: ऐप और सर्च इंजन से हो रही जासूसी, ऐसे हो रही ठगी

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • himachal weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: “हिमाचल में 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी, येलो-ऑरेंज अलर्ट”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Yamuna
    दिल्ली

    Delhi: प्रदूषण बढ़ने के साथ यमुना भी दूषित, छठ पूजा से पहले झाग-झाग हुई नदी

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • 19 09 2024 Chandigarh Accident 23800012
    CHANDIGHARपंजाब

    Chandigarh Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 5 साल के मासूम की मौत,

    September 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Monkeypox In Himachal: हिमाचल में मंकीपॉक्स के लिए अलर्ट जारी, विदेश से आने वाले लोगों पर नजर

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश का अनुमान, 27-28 मई को अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट

  • Vikramditya singh himachal hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना पर मानहानि का दावा करेंगे विक्रमादित्य

Timeline

  • February 6, 2026

    मोहाली में कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल

  • February 6, 2026

    देहरादून: सीएम धामी ने राजनाथ सिंह और सीएम योगी का किया स्वागत

  • February 6, 2026

    आरडीजी पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले– पीएम से समय मांगें

  • February 6, 2026

    हर्ष महाजन की मांग: पांगी घाटी को हर मौसम सड़क व राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की जरूरत

  • February 6, 2026

    Himachal: US टैरिफ कटौती से हिमाचल की धागा मिलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pu High Court

    मोहाली में कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल

    By hinditvnews
    February 6, 2026
  • Rajnath

    देहरादून: सीएम धामी ने राजनाथ सिंह और सीएम योगी का किया स्वागत

    By hinditvnews
    February 6, 2026
  • Cm

    आरडीजी पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले– पीएम से समय मांगें

    By hinditvnews
    February 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.