Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू, सड़क व ST दर्जे का भरोसा

  • हिमाचल: 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

  • Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

  • अध्ययन: पर्यटन से बदल रही हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान

  • Himachal: चंबा में कार खाई में गिरी, चार की दर्दनाक मौत

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›हरियाणा: घोषणाएं हुईं, खिलाड़ियों की डाइट मनी और 500 खेल नर्सरियों का इंतजार जारी

हरियाणा: घोषणाएं हुईं, खिलाड़ियों की डाइट मनी और 500 खेल नर्सरियों का इंतजार जारी

By hinditvnews
February 8, 2026
156
0
Nayab

हरियाणा में घोषणाएं दौड़ीं: खिलाड़ी खड़े रह गए, खिलाड़ियों की डाइट मनी व 500 नई खेल नर्सरियों का इंतजार बरकरार

हिंदी टीवी, चंडीगढ़ । Published by: Megha Jain Updated Sun, 08 Feb 2026

अप्रैल 2025 से संचालित 1500 खेल नर्सरियों में से 500 सरकारी और 1000 निजी संस्थाओं व पंचायतों द्वारा संचालित हैं। निजी नर्सरियों के प्रशिक्षकों का बढ़ा हुआ वेतन और खिलाड़ियों की बढ़ी हुई डाइट मनी अभी तक जारी नहीं हो पाई है।

हरियाणा सरकार प्रदेश की खेल नीति और खिलाड़ियों के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिले पदकों का जिक्र करते हुए अक्सर अपनी पीठ थपथपाती नजर आती है लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर कुछ और ही बयां करती है। करीब एक साल पहले खेल ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कोचों के मानदेय में वृद्धि, खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने और 500 नई खेल नर्सरियां शुरू करने की तीन प्रमुख घोषणाएं की गई थीं मगर आज भी ये तीनों घोषणाएं फाइलों में ही दौड़ रही हैं। खेल विभाग के अधिकारी और खेल मंत्री बार-बार जल्द शुरू होने का भरोसा देते हैं, लेकिन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

1500 में से 1000 निजी नर्सरियों के खिलाड़ी-कोच प्रभावित
अप्रैल 2025 से संचालित 1500 खेल नर्सरियों में से 500 सरकारी और 1000 निजी संस्थाओं व पंचायतों द्वारा संचालित हैं। निजी नर्सरियों के प्रशिक्षकों का बढ़ा हुआ वेतन और खिलाड़ियों की बढ़ी हुई डाइट मनी अभी तक जारी नहीं हो पाई है। प्रत्येक नर्सरी में औसतन 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं। इस आधार पर करीब 37,500 खिलाड़ियों की डाइट मनी प्रभावित हो रही है।

खिलाड़ियों की डाइट मनी में 500 रुपये बढ़ोतरी
वर्तमान नियमों के तहत 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट मनी दी जाती है। सरकार ने इसमें 500 रुपये की वृद्धि कर क्रमशः 2000 और 2500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की थी। हालांकि बढ़ी हुई राशि अब तक लागू नहीं हो सकी है। खिलाड़ियों का कहना है कि देरी से उनके पोषण और प्रदर्शन दोनों पर असर पड़ रहा है।

गुरु द्रोण को मानदेय वृद्धि का इंतजार
कनिष्ठ प्रशिक्षकों का मानदेय 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तथा वरिष्ठ प्रशिक्षकों का मानदेय 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक करने की घोषणा की गई थी। सोनीपत के कुश्ती कोच अजय मलिक के अनुसार, नए सत्र से बढ़े मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इससे प्रशिक्षकों में असंतोष है।

500 नई खेल नर्सरियां अभी तक शुरू नहीं
सरकार ने सत्र 2024-25 से 500 नई खेल नर्सरियां शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद कुल नर्सरियों की संख्या 2000 होनी थी लेकिन नई नर्सरियां अभी तक जमीनी स्तर पर शुरू नहीं हो सकी हैं। प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू के अनुसार, हर वर्ष निजी स्कूलों को नर्सरियां आवंटित होती थीं, लेकिन इस बार प्रक्रिया लंबित है।

फाइलों में अटकी प्रक्रिया
सूत्रों के मुताबिक तीनों घोषणाओं से संबंधित फाइलें खेल विभाग, वित्त विभाग और सीएमओ सहित अन्य विभागों के बीच घूम रही हैं। बजट स्वीकृति में देरी, ट्रेजरी आपत्तियां, बैंक खातों से जुड़ी तकनीकी खामियां और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अड़चन बनी हुई हैं।

यह कहता है नियम
प्रदेश में 8 से 14 वर्षीय खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्षीय खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट मनी दी जाती है। इसमें देरी के कारण खिलाड़ियों के खेल और भारत के पदक के सपने दोनों को सीधी चोट पहुंच रही है।

अधिकारी के अनुसार
खेल और खिलाड़ियों को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। कोचों के बढ़े मानदेय और खिलाड़ियों की डाइट मनी जल्द जारी की जाएगी। प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। 500 नई खेल नर्सरियों को संचालित करने की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। -गौरव गौतम, खेल मंत्री हरियाणा। 

 

 

Share :
Tagsand the promised diet money and 500 new sports nurseries remain elusive In Haryanaathletes were left waitingchandigarh newsharyana newshindi news
Previous Article

हिमाचल कैबिनेट बैठक: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता ...

Next Article

यूपी: मेरठ में शादी से पहले महिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Herjot
    Chandigarh Newsपंजाब

    होला मोहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब में पहली ऑल-वेदर टेंट सिटी, 300 कमरे तैयार

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Virat Ko
    cricketखेलदिल्ली

    कोहली का खुलासा: ‘खुश रहने के लिए छोड़ी भारत और RCB की कप्तानी

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • 20 09 2024 Travis Head 1 23800503
    cricket

    Travis Head Record: ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड में तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी से मचा दिया तहलका

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • corona
    Chandigarh Newsपंजाब

    कोरोना: पंजाब में तीसरा मरीज, लुधियाना उपचुनाव में वोटिंग के नए निर्देश

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में गर्मी का असर: ऊना में पारा 38.7°, राहत की तारीख तय

    April 23, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- गेस्ट शिक्षकों को घंटे के आधार पर मिलेगा पारिश्रमिक, नियुक्तियां स्थायी नहीं

  • Ayushman
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    himmachal: कुल्लू में बनेगा पहला वेलनेस सेंटर

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: बड़ोग में एनएच पर बहुमंजिला इमारतों में किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के आदेश

Timeline

  • June 28, 2026

    Himachal: बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू, सड़क व ST दर्जे का भरोसा

  • June 28, 2026

    हिमाचल: 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

  • June 28, 2026

    Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

  • June 28, 2026

    अध्ययन: पर्यटन से बदल रही हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान

  • June 28, 2026

    Himachal: चंबा में कार खाई में गिरी, चार की दर्दनाक मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cm

    Himachal: बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू, सड़क व ST दर्जे का भरोसा

    By hinditvnews
    June 28, 2026
  • Weather

    हिमाचल: 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

    By hinditvnews
    June 28, 2026
  • Paise

    Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

    By hinditvnews
    June 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.