Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

  • Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026

  • Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

  • Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces

  • BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट नए सिरे से तय, जाठिया देवी भी जुड़ेगा

शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट नए सिरे से तय, जाठिया देवी भी जुड़ेगा

By hinditvnews
February 14, 2026
160
0
Tunnel

Shimla: नए सिरे से तय होगी शिमला से शालाघाट तक फोरलेन की अलाइनमेंट, जाठिया देवी भी जुड़ेगा

हिंदी टीवी  न्यूज,  शिमला। Published by: Megha jain Updated Sat, 14 Feb 2026

शिमला से लोअर हिमाचल के बीच आवाजाही को और आसान करने के लिए बनने वाले शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट अब नए सिरे से तय होगी।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लोअर हिमाचल के बीच आवाजाही को और आसान करने के लिए बनने वाले शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट अब नए सिरे से तय होगी। इसके लिए जल्द ही सर्वेक्षण और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। नए सर्वेक्षण के बाद अब चार साल पहले तैयार की गई अलाइनमेंट में बदलाव होना तय है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मार्च से सर्वेक्षण का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसी साल के अंत तक इस फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इसके बनने से राजधानी का लोअर हिमाचल से सफर आसान हो जाएगा। शिमला-मटौर फोरलेन के तहत शालाघाट से शिमला तक करीब 27 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण होना है। एनएचएआई ने साल 2022 में भी सर्वेक्षण कर इसकी अलाइनमेंट तैयार की थी। हालांकि उस समय सिर्फ टू लेन को लेकर इसका सर्वेक्षण किया था। इसे डीपीआर का रूप नहीं दिया था।

जाठियादेवी समेत कई नए गांवों से गुजरेगा फोरलेन
एनएचएआई का दावा है कि अब टू लेन की जगह फोरलेन निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार होनी है। यह डीपीआर नए सर्वेक्षण के आधार पर बनेगी। सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट की तैनाती की जा रही है जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्च से यह काम शुरू हो जाएगा। शिमला-शालाघाट फोरलेन जाठियादेवी समेत शिमला ग्रामीण के कई गांवों से होकर गुजर सकता है। जाठियादेवी में सरकार शिमला का नया शहर बसाने की योजना तैयार कर रही है। इसे फोरलेन से जोड़ने का भी दावा है। शिमला ग्रामीण के विधायक एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी यहां हुई जनसभाओं में गांवों को फोरलेन से जोड़ने के संकेत दे चुके हैं। हालांकि, नए शहर के कितने पास से फोरलेन गुजरेगा, इसका पता सर्वेक्षण के बाद चलेगा। एनएचएआई का कहना है कि आबादी वाले इलाकों को कम से कम नुकसान हो, इसका प्रयास किया जाएगा।

ढली-कैथलीघाट से जुड़ेगा, बनेगा टोल बैरियर
शिमला-शालाघाट फोरलेन तारादेवी से शोघी के आसपास कालका-शिमला फोरलेन के हिस्से ढली-कैथलीघाट से जुड़ेगा। शिमला से नौणी के बीच इस फोरलेन पर एक टाेल बैरियर भी बनेगा। एनएचएआई ने पहले जो सर्वे किया था उसमें शिमला के 51 और सोलन के चार गांव सड़क निर्माण की जद में आ रहे थे। इन गांवों के लोग भी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब कितने गांव फोरलेन की जद में आएंगे, इसका पता सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद चलेगा।

जल्द तैयार होगी फोरलेन की डीपीआर
शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट और डीपीआर जल्द तैयार होगी। इसके लिए मार्च से सर्वेक्षण शुरू करवाने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। -कर्नल अजय सिंह बरगोती, क्षेत्रीय अधिकारी शिमला, एनएचएआई

लोअर हिमाचल, चंडीगढ़ के लिए आसान होगी आवाजाही
दो फोरलेन बनने से राजधानी शिमला के लिए अब चंडीगढ़ और लोअर हिमाचल से आवाजाही आसान होगी। शिमला परवाणू फोरलेन का काम अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। परवाणू से कैथलीघाट तक ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब कैथलीघाट से ढली तक 27 किलोमीटर लंबे फोरलेन का काम चल रहा है। इसका 50 फीसदी काम भी पूरा करने का दावा किया गया है। एनएचएआई का कहना है कि साल 2027 के अंत तक इस फोरलेन को तैयार कर लिया जाएगा। इसके बनने से कैथलीघाट से ढली के बीच का सफर करीब दस किलोमीटर तक घट जाएगा। खास बात यह है कि लोगों को शिमला शहर में प्रवेश किए बिना आवाजाही का विकल्प मिल जाएगा। यह फोरलेन शिमला मटौर फोरलेन से भी जुड़ेगा जिससे लोगों को फायदा होगा। इससे जहां शिमला शहर में यातायात जाम से राहत मिलेगी वहीं सेब बागवानों को भी सुविधा होगी। बागवानों के मुताबिक फोरलेन के बनने के बाद जाम कम होने से सेब जल्द और सुविधाजनक तरीके से चंडीगढ़ तथा दिल्ली की मंडियों में पहुंचेगा। अभी सड़कें खराब होने के कारण लगने वाले झटकों से कई बार सेब दागी हो जाता है। फोरलेन बनने के बाद इस नुकसान से भी राहत मिल जाएगी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsJathia Devi will also bshimla newsShimla: The alignment of the fourlane from Shimla to Shalaghat will be decided afresh
Previous Article

Himachal: चिट्टे का काला सच, नशे में ...

Next Article

उत्तराखंड: जेपी नड्डा जौलीग्रांट पहुंचे, चुनाव तैयारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: बंगाणा में तालाब से मिला नवजात शव, इलाके में मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Rajasthanउत्तराखण्ड

    मेंहदीपुर में कमरा नंबर 119 का राज: चार की मौत, सामूहिक आत्महत्या या कुछ और?

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्राम पंचायतों के न्यायिक अधिकार खत्म, अब मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    manaliलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: जल्द विदा होगा मानसून, 396 सड़कें अब भी बंद

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Sharab
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब के इस जिले में खुलेंगे 640 शराब ठेके, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

    March 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimlatrain
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जंगलों में लगी आग से रेलों पर आफत

  • Mandir
    Horoscopeऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भूंडा महायज्ञ शुरू

  • Rajeev Bindal
    उत्तराखण्डशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विकास के लिए हिमाचल को मिले 1164 करोड़

Timeline

  • May 20, 2026

    BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

  • May 20, 2026

    Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026

  • May 20, 2026

    Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

  • May 20, 2026

    Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces

  • May 20, 2026

    BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bpcl Announces 94 Percent Jump In Profit After Tax

    BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Ampere Magnus G Max By Greaves Electric Mobility Wins 'family Scooter Of The Year' At Times Drive Auto Summit And Awards 2026

    Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at ...

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand For 10th Consecutive Year

    Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.