Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

दिल्लीराष्ट्रीय
Home›दिल्ली›अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कल भारत आएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कल भारत आएंगे

By hinditvnews
September 7, 2023
341
0
America President

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कल भारत आएंगे:उनके साथ चलेगा 60 गाड़ियों का सबसे बड़ा काफिला; 5 वजहों से खास है ये दौरा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कल यानी 8 सितंबर को 3 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। ये राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा होगा। वो शाम को एयरफोर्स-1 से दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें रिसीव कर सकते हैं। 8 सितंबर को बाइडेन PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। पहले व्हाइट हाउस ने बताया था कि वो 7 सितंबर से दिल्ली के दौरे पर रहेंगे।

अब व्हाइट हाउस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि वो अमेरिका से जर्मनी के रैम्स्टीन शहर जाएंगे। वहां से भारत आएंगे। इसके बाद 9-10 सितंबर को वो G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। बाइडेन को दिल्ली के ITC मौर्या होटल में ठहराया जाएगा। बाइडेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की टीम 3 दिन पहले ही भारत पहुंच चुकी है।

बाइडेन सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाला सबसे बड़ा काफिला भी उनका ही होगा, जिसमें 55-60 गाड़ियां शामिल होंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन के लिए दुनिया की सबसे सेफ कार ‘द बीस्ट’ को भी भारत लाया जा रहा है। इसी कार में बैठकर वो G-20 समिट के लिए जाएंगे।

एक समय पाकिस्तान का सपोर्टर रहा अमेरिका पिछले कुछ समय से लगातार भारत को अपना दोस्त बता रहा है। वहीं भारत भी अमेरिका के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। ऐसे में जानते हैं कि दोनों देशों में साझेदारी बढ़ने के कॉमन पॉइंट्स क्या हैं, बाइडेन इस वक्त भारत का दौरा क्यों कर रहे हैं…

भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का शेड्यूल

  • 8 सितंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बाइलेट्रल मीटिंग करेंगे।
  • 9 सितंबर- G20 लीडर्स समिट के पहले हिस्से वन अर्थ और फिर दूसरे हिस्से वन फैमिली में शामिल होंगे।
  • 10 सितंबर- राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद वो वियतनाम के लिए रवाना हो जाएंगे।

1962 में चीन के खिलाफ जंग में अमेरिका ने दिया भारत का साथ
बात 1962 में हुई भारत-चीन जंग की है। चीन ने 20 अक्टूबर को लद्दाख और मैकमोहन लाइन पर एक साथ हमला कर दिया था। अचानक हुआ ये हमला भारत के लिए घातक साबित हुआ और हमारी सेना की तरफ से पूरी ताकत लगाने के बावजूद चीन की आर्मी बढ़त हासिल कर रही थी।

इस बीच 28 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ, केनेडी ने PM नेहरू को एक खत लिखा। लेखक और US सिक्योरिटी मामलों के एक्सपर्ट ब्रूस राइडल ने अपनी किताब JFK’s फॉरगॉटेन क्राइसिस में बताया कि केनेडी का खत मिलने के अगले ही दिन नेहरू ने अमेरिकी राजदूत को एक मीटिंग के लिए बुलाया। यहां तत्कालीन विदेश मंत्री कृष्णा मेनन ने उन्हें मदद के लिए जरूरी सप्लाई और हथियारों की जानकारी दी।

US ऐंबैस्डर ने दिल्ली में मौजूद ब्रिटिश और कनाडाई राजदूत को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने यूरोप में अपने मिलिट्री बेस से भारत की मदद के लिए US एयरफोर्स के बोइंग 707 एयरक्राफ्ट भेजा। 2 नवंबर तक हर रोज 8 फ्लाइट्स में 20 हजार किलो के हथियार और गोले-बारूद कोलकाता पहुंचाने लगे। इसमें रॉयल एयरफोर्स ने भी भारत का साथ दिया।

इसके बाद भी जब चीन ने भारत को घेर लिया और वो लेह तक पहुंचने वाले थे, तब PM नेहरू ने JFK के नाम 2 चिट्ठी लिखीं। इसमें उन्होंने अमेरिका को जंग के हालात बताते हुए फाइटर जेट्स, इन्हें ऑपरेट करने के लिए अमेरिकी पायलट और B-47 बॉम्बर भी मांगे। मीडिया हाउस पॉलिटिको के मुताबिक नेहरू ने ब्रिटेन के PM को भी ऐसा ही खत लिखा।

अमेरिका ने भारत की मांग पूरी करते हुए जंग में शामिल होने से इनकार कर दिया, लेकिन फिर भी उसने मदद का भरोसा दिलाया और भारत के लिए हथियारों की सप्लाई बढ़ा दी। इसके अलावा US ने अपनी सातवीं फ्लीट के जहाजों को बंगाल की खाड़ी में भेजने का आदेश दिया। इसका मकसद चीन को ये बताना था कि अमेरिका हर हाल में जंग में भारत के साथ है। इसके बाद 20 नवंबर को चीन ने सीजफायर की घोषणा कर दी।

इंडो-पैसेफिक के लिए भारत-अमेरिका साझेदारी जरूरी
चीन के मुद्दे को लेकर भारत और अमेरिका की चिंता लगभग एक जैसी है। एक तरफ जहां LAC और हिंद महासागर में चीन की दखलंदाजी का भारत विरोध करता है। वहीं, अमेरिका भी ताइवान और साउथ चाइना सी में चीन की घुसपैठ की कोशिशों का विरोध करता है। ऐसे में चीन से निपटने के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे के साथ की जरूरत है।

इसके अलावा दोनों ही देश इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाकर चीन के दबदबे को कम करना चाहते हैं। हाल के वर्षों में चीन ने न केवल भारत पर बढ़त बनाने के लिए हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं, बल्कि पूरे साउथ चाइना सी पर अपना दावा भी ठोका है। उसके इन कदमों को सुपर पावर बनने की कोशिशों के तौर पर देखा जाता है। यही वजह है कि अमेरिका भारत के साथ मिलकर QUAD के विस्तार पर काम कर रहा है, ताकि चीन के इन मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

QUAD का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी सैन्य या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखना है। इसे चीनी दबदबे को कम करने के लिए बनाए गए एक रणनीतिक समूह के रूप में देखा जाता है।

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ का मार्केट
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। वर्ल्ड GDP रैंकिंग के मुताबिक, भारत पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। इसके अलावा भारत दक्षिण एशिया का सबसे ताकतवर देश है। ये इलाका दुनिया के सबसे प्रमुख बाजारों में से है, यानी बड़े देशों के फायदे के लिए बहुत जरूरी है।

वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत और अमेरिका के बीच बाइलेट्र्ल ट्रेड 128 बिलियन डॉलर पार कर चुका है। यानी इस अंतराल में भारत और अमेरिका ने 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार किया।

अमेरिका उन कुछ देशों में से एक है जिनके साथ भारत का ट्रेड सरप्लस है। यानी भारत अमेरिका को ज्यादा सामान बेचता है और वहां से कम सामान खरीदता है। 2021-22 में, भारत का अमेरिका के साथ 32.8 अरब डॉलर का ट्रेड सरप्लस था। भारत इस ट्रेड सरपलस को बरकरार रखना चाहता है।

डिफेंस के क्षेत्र में साझेदारी दोनों देशों के लिए जरूरी
अमेरिका रूस के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस पार्टनर है। भारत की हथियार खरीद में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 14% है। अमेरिका के साथ भारत का रक्षा व्यापार 21 अरब डॉलर यानी 1.56 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। रूस-यूक्रेन जंग के बाद से चीन के साथ रूस के रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं।

रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है। 2020 में भारत ने अपनी कुल हथियार का करीब 50% रूस से खरीदा था। हालांकि, वैश्विक स्तर पर होते बदलावों को देखते हुए भारत डिफेंस के क्षेत्र में रूस पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। वहीं अमेरिका भी भारत के सामने खुद को रूस के विकल्प या कुछ मायनों में उससे बेहतर दोस्त के तौर पर पेश करना चाहता है।

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के लोगों की अहम भूमिका
अमेरिका की करीब 44 लाख जनसंख्या में 1.35% लोग भारतीय मूल के हैं। अमेरिका में प्रवासी भारतीय सबसे ज्यादा अमीर हैं। प्रवासी और भारतीय मूल के लोगों की एवरेज सालाना इनकम करीब 89 हजार डॉलर है। वहीं अमेरिकी नागरिकों की सालाना आय करीब 50 हजार डॉलर सालाना है।

2018 में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका और यूरोप में लोकल लोगों से तीन गुना (करीब 44%) ज्यादा भारतीयों के पास PhD और दूसरी मास्टर्स डिग्री हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अक्टूबर 2021 में कहा था- आज हम किसी भी क्षेत्र में भारतीयों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। इसमें पॉलिटिक्स भी शामिल है। उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, निकी हेली और राजीव शाह को आज कौन नहीं जानता। बहुत मुमकिन है अमेरिका का अगला राष्ट्रपति भारतीय मूल का ही हो। 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के 2 उम्मीदवार भारतवंशी हैं।

अमेरिका में कुछ सालों से ये ट्रेंड भी देखा गया है कि भारतीय मूल के वोटर्स को लुभाने के लिए चुनाव से कुछ महीने पहले राष्ट्रपति भारत की यात्रा करते हैं। 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर आए थे। इसका सीधा असर 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में देखने को मिला था।

यहां ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के पास भारतवंशियों के वोटों में सीधी बहुमत मिली थी। इसके बाद 2020 के चुनाव से पहले ट्रम्प भारत की यात्रा पर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरे के बाद ट्रम्प की भारतवंशियों के बीच लोकप्रियता बढ़ी थी।

क्या PM मोदी ने किसी अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में प्रोटोकॉल तोड़ा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत किया है। 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का स्वागत करने मोदी खुद पालम एयरपोर्ट गए थे।

इसके अलावा 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद आए थे। यहां PM नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर उन्हें खुद रिसीव करने पहुंच गए थे।

 

Share :
Tagsamerica newsamerica presidentdelhi newsG-20 newslatest news of G-20modi newstoday news
Previous Article

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और मिथुन ...

Next Article

HP Cabinet Meeting 14 सितंबर को कैबिनेट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Delhi
    दिल्ली

    दिल्ली: नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, भगदड़ के बाद फैसला

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Rahul
    दिल्ली

    राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Rajnath
    दिल्ली

    लोकसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू की संविधान पर चर्चा

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Educate Girls Award
    awardIndia News

    जिंदगी बदलने के लिए इस महिला ने किया आंदोलन, मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू की अध्यक्षता में आज होगी हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Rana
    दिल्ली

    दिल्ली अलर्ट: JLN मेट्रो गेट-2 बंद, NIA मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी

    April 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    HPRCA भर्ती: टीजीटी के 937 पदों के लिए आवेदन मांगे गए

  • Kangna
    हिमाचल प्रदेश

    कंगना के बयानों में झलक रहा है मानसिक दिवालियापन, मंडी के मुद्दों पर दें ध्यान’

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.