हिमाचल: कांग्रेस ने 5 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई, हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने 5 मार्च को बुलाई विधायक दल की बैठक, कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 03 Mar 2026
हिमाचल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। यह बैठक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के रूलिंग लाउंज, शिमला में होगी। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलाई गई है और सभी सीएलपी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है। कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को प्रत्याशी के नाम का एलान किया जाएगा। अहम बात है कि पांच मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से शिमला में नामांकन दाखिल किया जाएगा।















