Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

पंजाब
Home›पंजाब›पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

By hinditvnews
March 20, 2026
155
0
Batta

पश्चिम एशिया में युद्ध: पंजाब में 100 ईंट भट्ठे बंद, कीमतों में उछाल; कोयले के दाम 10 हजार प्रति टन बढ़े

हिंदी टीवी  न्यूज, फिरोजपुर (पंजाब), Published by: Megha Jain Updated Fri, 20 Mar 2026

ईंटों के दाम बढ़ने का असर निर्माण कार्यों पर भी पड़ा है। ईंटों की सेल में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बिल्डरों से लेकर आम आदमी तक महंगी ईंटें खरीदने से कतरा रहे हैं।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब पंजाब के उद्योगों पर साफ देखने को मिल रहा है। युद्ध के नाम पर कोयला व्यापारियों ने कीमतों में भारी उछाल कर दिया है, जिसका सीधा नुकसान ईंट भट्ठा उद्योग को हुआ है।

बढ़ती लागत के चलते प्रदेश में करीब 100 ईंट भट्ठे बंद हो गए हैं। ईंटों की कीमतों में भी एक हजार रुपये प्रति हजार का इजाफा हो गया है।

कोयला व्यापारियों ने प्रति टन कोयले के दाम में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। यह कोयला यूएसए से मंगवाया जा रहा है, जिसके चलते ईंट उत्पादन की लागत आसमान छू रही है। पहले जहां सात हजार रुपये में एक हजार ईंटें मिल जाया करती थीं वहीं अब उपभोक्ताओं को आठ हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

ट भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल बबली ने बताया कि कोयले पर 18 फीसदी जीएसटी, ईंटों पर 12 फीसदी जीएसटी और ढाई लाख रुपये के करीब माइनिंग फीस ने उद्योग को बर्बाद कर दिया है। पहले से ही महंगाई से जूझ रहे इस उद्योग पर कोयले की कीमतों ने आखिरी वार कर दिया। पंजाब में करीब 1800 ईंट भट्ठे हैं, जिनमें से 100 बंद हो चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत का अपना कोयला भी अमेरिका से आने वाले कोयले से ज्यादा महंगा पड़ रहा है। कई कोयला खदानें बंद होने से देश कोयले के मामले में आयात पर निर्भर हो गया है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में और भी भट्ठे बंद हो सकते हैं।

निर्माण कार्यों पर संकट

ईंटों के दाम बढ़ने का असर निर्माण कार्यों पर भी पड़ा है। ईंटों की सेल में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बिल्डरों से लेकर आम आदमी तक महंगी ईंटें खरीदने से कतरा रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव संजीव गुप्ता, जीरा के प्रधान बलटेक सिंह और गुरुहरसहाए के लाडा वोहरा ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार अगर जल्द कदम नहीं उठाती, तो पूरा उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा।

 

 

Share :
TagsFirozpur Newshindi newspunjab newsWar in West Asia 100 Brick Kilns Shut Down in Punjab Coal Prices Rise
Previous Article

अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, ...

Next Article

Oaksmith Packaged Drinking Water Joins Rajasthan Royals ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 14 11 2024 Dogs 23830875
    राष्ट्रीय

    Telangana: चार लोगों ने मिलकर प्रेगनेंट डॉग की बेरहमी से की पिटाई,

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन में जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, FIR दर्ज

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session 2024: धर्मशाला में कल से विधानसभा सत्र

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किए 40 लाख, चढ़ावे का टूटा रिकार्ड

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Mohali
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब बंद: मोहाली में हाईवे जाम, रेल सेवा प्रभावित नहीं

    August 21, 2026
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ गांव में मिली सुरंग, अंदर जाने पर हैरान लोग, जानें रहस्य

    January 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: PBKS vs DC: धर्मशाला में चौके-छक्कों की बारिश, फैंस झूमे

  • hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA Vacancy 2026: CBSE स्कूलों में 624 शिक्षक पद, ₹30,000 मानदेय

  • Murder
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 40 रुपये के लिए हत्या

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.