Shimla: आईजीएमसी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने करवाई रूटीन स्वास्थ्य जांच

Shimla: रूटीन स्वास्थ्य जांच करवाने आईजीएमसी पहुंचे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 02 May 2026
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता शनिवार सुबह अचानक आईजीएमसी शिमला पहुंचे। यहां पर उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया।
हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता शनिवार सुबह अचानक आईजीएमसी शिमला पहुंचे। यहां पर उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया। डॉक्टर के मुताबिक इस दौरान उनकी स्वास्थ्य रूटीन जांच भी की गई। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह सुबह 8:45 बजे के करीब अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर रूटीन जांच करवाने के बाद वह वापस लौट गए। आईजीएमसी के बाद राज्यपाल चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे। वहां उनका गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग में उपचार हुआ। प्राचार्य डाॅ. ब्रिज शर्मा ने इसकी जानकारी दी।















