उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

Uttarakhand: प्रदेश शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Jun 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। विभागीय प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और मंत्री की मंजूरी के बाद तबादला आदेश जारी होने की संभावना है। विभाग में कई वरिष्ठ पद खाली होने के कारण व्यापक प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इस पर अनुमोदन के लिए फाइन विभागीय मंत्री के पास भेजी है। मंत्री के अनुमोदन के बाद तबादलों का आदेश जारी किया जाएगा।















