Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: एम्स बिलासपुर में 960 नए बेड, मरीजों को मिलेगी राहत

  • योगी कैबिनेट: 28 प्रस्ताव मंजूर, नई स्टार्टअप नीति को हरी झंडी

  • किशोरी तस्करी: शादी का झांसा, दो लाख में किया सौदा; आरोपी गिरफ्तार

  • उत्तराखंड: ताला तोड़कर घर से जेवरात चोरी

  • Uttarakhand; सीएम का तंज, पंतनगर गए तो दून दौरा क्यों रद्द किया?

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: रिकॉर्ड पर्यटन के बीच महंगाई स्थिर, सब्जियां हुईं महंगी

हिमाचल: रिकॉर्ड पर्यटन के बीच महंगाई स्थिर, सब्जियां हुईं महंगी

By hinditvnews
July 6, 2026
8
0
Mahangai

Himachal Inflation Report: रिकॉर्ड पर्यटक आए, फिर भी नहीं बढ़ी महंगाई; फसल घटी तो सब्जियों के दाम चढ़े

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 06 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2024 से मई 2026 तक के खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि महंगाई पर पर्यटन से ज्यादा असर मौसम और कृषि उत्पादन का पड़ता है। 2024 में खराब फसल के कारण महंगाई 5.80 प्रतिशत तक पहुंची, जबकि 2025 में रिकॉर्ड पर्यटक आने के बावजूद बेहतर उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था से महंगाई घटकर 0.92 प्रतिशत तक आ गई।

हिमाचल में महंगाई की दिशा तय करने में मौसम, कृषि उत्पादन और खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावशाली साबित हो रही है। जनवरी 2024 से मई 2026 तक के खुदरा मुद्रास्फीति (रिटेल इन्फ्लेशन) के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि जिन महीनों में प्रदेश में पर्यटकों की सबसे अधिक आवाजाही रही, उन महीनों में महंगाई जरूरी नहीं कि बढ़ी हो।

इसके विपरीत जब मौसम की मार से फसलें प्रभावित हुईं और सब्जियों की कीमतों में उछाल आया, तब खुदरा मुद्रास्फीति ने ऊंची छलांग लगाई। मई 2026 में प्रदेश की महंगाई दर 3.05 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 3.93 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत सरकार के सांख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2024 महंगाई के लिहाज से सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। सितंबर से नवंबर के बीच खाद्य वस्तुओं विशेषकर सब्जियों के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्तूबर 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.8 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पिछले 29 महीनों के दौरान सबसे ऊंचा स्तर रहा। आर्थिक विश्लेषणों के अनुसार इस अवधि में प्रतिकूल मौसम, उत्पादन में कमी और आपूर्ति शृंखला पर पड़े दबाव ने कीमतों को ऊपर धकेला। उस समय रसोई का बजट बिगड़ने की शिकायतें आम थीं और खाद्य महंगाई ने आम परिवारों की जेब पर सीधा असर डाला।

दिलचस्प तथ्य है कि यह अवधि हिमाचल के प्रमुख पर्यटन सीजन से अलग थी। दूसरी ओर वर्ष 2025 में जब शिमला, मनाली, धर्मशाला और अन्य पर्यटन स्थलों पर रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे, तब महंगाई लगातार नीचे आती रही। बेहतर फसल उत्पादन, खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता, ईंधन कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता और आपूर्ति प्रबंधन में सुधार के कारण पूरे वर्ष कीमतों पर दबाव कम रहा। इस वजह से वर्ष के अंत तक खुदरा मुद्रास्फीति एक प्रतिशत पहुंच गई। हालांकि 2026 के शुरुआती महीनों में महंगाई ने फिर हल्की रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।

कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का दिखा असर : हिमाचल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन पर आधारित है। स्थानीय स्तर पर उत्पादन और खपत के बीच बेहतर संतुलन होने से कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा कई जिलों में किसानों द्वारा सीधे बाजारों तक पहुंचने की व्यवस्था ने भी बिचौलियों की भूमिका कम की है, जिससे उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर सामान उपलब्ध हो रहा है।

वर्ष सबसे अधिक खुदरा मुद्रास्फीति सबसे कम खुदरा मुद्रास्फीति
2024 5.80% (अक्तूबर) 3.60% (जुलाई)
2025 4.19% (जनवरी) 0.92% (दिसंबर)
2026* 3.05% (मई) 2.92% (जनवरी)
Share :
Tagshimachal pradeshhimachal retail inflation tourism vs crop production price impacthindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, ...

Next Article

हिमाचल: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rakesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रदेश में 75 से कम छात्रों वाले कॉलेज बंद होंगे

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में वीआरडीएल की शिलान्यास, खतरनाक वायरस जांच शुरू

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: नए नक्शे में हरिद्वार-बदरी केदार मार्ग विशेष रूप से दर्शाया गया

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Politics
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्दी उपचुनाव के आसार कम, जानें पूरा मामला

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल के जश्न को तैयार हिमाचल, कसौली-चायल-डलहौजी पैक; होटलों में खास इंतजाम

    December 30, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPTU यूजी-पीजी एग्जाम: ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि घोषित

    April 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

  • Murder
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुंदरनगर में बेटे ने मां की हत्या की, पिता घायल; आरोपी गिरफ्तार

  • CM SUKHU HIMACHAL
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet खाली रहेंगे मंत्रियों के पद

Timeline

  • July 6, 2026

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में 960 नए बेड, मरीजों को मिलेगी राहत

  • July 6, 2026

    योगी कैबिनेट: 28 प्रस्ताव मंजूर, नई स्टार्टअप नीति को हरी झंडी

  • July 6, 2026

    किशोरी तस्करी: शादी का झांसा, दो लाख में किया सौदा; आरोपी गिरफ्तार

  • July 6, 2026

    उत्तराखंड: ताला तोड़कर घर से जेवरात चोरी

  • July 6, 2026

    Uttarakhand; सीएम का तंज, पंतनगर गए तो दून दौरा क्यों रद्द किया?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aiims

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में 960 नए बेड, मरीजों को मिलेगी राहत

    By hinditvnews
    July 6, 2026
  • Yogi

    योगी कैबिनेट: 28 प्रस्ताव मंजूर, नई स्टार्टअप नीति को हरी झंडी

    By hinditvnews
    July 6, 2026
  • Arrest

    किशोरी तस्करी: शादी का झांसा, दो लाख में किया सौदा; आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    July 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.