Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

दिल्लीराष्ट्रीय
Home›दिल्ली›अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी घिरे, तलाश के लिए लगाए गए ड्रोन और खोजी कुत्ते; कल शहीद हुए थे तीन अधिकारी

अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी घिरे, तलाश के लिए लगाए गए ड्रोन और खोजी कुत्ते; कल शहीद हुए थे तीन अधिकारी

By hinditvnews
September 14, 2023
582
0
अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी घिरे,

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बीते दो दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। राजौरी (Rajouri Encounter) में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। तो वहीं, अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल दोपहर से मुठभेड़ जारी है।

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी फंसे

अनंतनाग (Anantnag Encounter) में हुई मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद हो गए हैं, लेकिन जंगल में छिपे हुए आतंकी ज्यादा देर तक बच नहीं सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कोकेरनाग इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के दो आतंकी फंसे हुए हैं। लश्कर के दोनों आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। जंगल में चप्पे-चप्पे पर जाकर जवान उन्हें ढूंढ रहे हैं।

खोजी कुत्ते और ड्रोन की मदद से चलाया जा रहा तलाशी अभियान

लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान (Commander Uzair Khan) भी फंसा हुआ है। आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान में सेना के पैरा कमांडो भी भाग ले रहे हैं। आतंकियों की सही स्थिति का पता लगाने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ले रहे हैं। इस बीच, बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह और बलिदानी मेजर आशीष धौंचक का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज उनके परिजनों केपास भेजे जाएंगे।

आतंकियों के छिपे होने पर सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह और बलिदानी मेजर आशीष धौंचक का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज उनके परिजनों के पास भेजे जाएंगे। पुलिस और सेना के एक संयुक्त कार्यदल ने मंगलवार की शाम को गडोल कोकरनाग में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर एक तलाशी अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं बट बलिदानी हुए हैं।

जोरों पर चल रहा तलाशी अभियान

आतंकियों के खिलाफ बुधवार की देर रात गए अभियान को स्थगित किया गया था, लेकिन घेराबंदी जारी रखी गई। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गडोल में डेरा डाले हुए हैं और खुद पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हें। संबधित अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक पैरा कमांडो दस्ते को हेलीकाप्टर से उस जगह उतारा गया है, जहां गत शाम को आतंकियों को देखा गया था। इसके अलावा आतंकियों की सही स्थिति का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई है।

सुबह 1 मिनट तक हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों में गोलीबारी

आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगभग 15 मिनट तक गोलीबारी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जहां गोलीबारी हुई है, वह जगह बीते बुधवार के मुठभेड़स्थल से करीब दो किलोमीटर के फासले पर है। कुछ देर की गोलीबारी के बाद आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे हैं। उनका पीछा किया जा रहा है।

Share :
Tagsअनंतनाग में लश्कर के दो आतंकी घिरे
Previous Article

PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान और ...

Next Article

भारत -जापान के दोस्ती से चीन में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    मोदी-पुतिन की दोस्ती पर यूक्रेन ने निकाली भड़ास तो रूस ने किया पलटवार, कहा- जेलेंस्की युद्ध के राष्ट्रपति

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • Igl
    राष्ट्रीय

    IGL को डॉमेस्टिक गैस एलोकेशन में झेलनी पड़ेगी और 20% कटौती, क्या बढ़ जाएंगे CNG PNG के दाम?

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Gold
    दिल्ली

    Delhi:25 करोड़ की चोरी में छत्तीसगढ़ से 25 किलो सोना बरामद

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    वार्ड कमेटी के चुनाव से पहले AAP की बढ़ी टेंशन, कांग्रेस ने छोड़ा साथ; अब किसके पास हैं कितने पार्षद

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Budget 2024
    दिल्ली

    मोबाइल फोन और आयातित सोना-चांदी के दाम घटेंगे, जानें बजट के बाद क्या होगा सस्ता-क्या महंगा

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    कीटनाशकों के बढ़े दाम के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, केंद्र सरकार को दिया एक माह का समय

    August 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu paraglinding
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

  • Vande
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vande Bharat Train Schedule Changed: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

  • hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA Vacancy 2026: CBSE स्कूलों में 624 शिक्षक पद, ₹30,000 मानदेय

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.