Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

By hinditvnews
July 31, 2026
66
0
Books

NMMS Scholarship 2026: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन, 1 नवंबर को होगी परीक्षा

हिंदी टीवी न्यूज,  सोलन। Published by: Megha Jain Updated Fri, 31 Jul 2026

एससीईआरटी सोलन ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आवेदन 1 से 31 अगस्त तक होंगे और परीक्षा 1 नवंबर को प्रदेश के 65 केंद्रों पर आयोजित होगी। 832 मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। पात्र विद्यार्थी 1 अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के 65 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 832 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिल सके।

एससीईआरटी के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के बाद संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य 1 से 7 सितंबर तक विद्यार्थियों के विवरण का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
दो चरणों में होगी परीक्षा
एनएमएमएस परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) और दूसरे चरण में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (SAT) होगा। दोनों परीक्षाओं में 90-90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दोनों परीक्षाओं में 40 प्रतिशत अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
पात्रता और आय सीमा
एससीईआरटी के निदेशक डॉ. रितु शर्मा ने बताया कि सत्र 2026-27 में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
बोर्ड देगा सुधार का विशेष अवसर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 की मैट्रिक और जमा दो वार्षिक परीक्षा में कंपार्टमेंट या आवश्यक सुधार श्रेणी में आए विद्यार्थियों को विशेष अवसर दिया है। ऐसे विद्यार्थी 3 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मैट्रिक परीक्षा शुल्क 700 रुपये और जमा दो के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsnmms scholarship exam 2026 himachal online applicationsolan news
Previous Article

Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने ...

Next Article

SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bjp
    राष्ट्रीय

    Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भरमौर के लूणा में भीषण आग, चार दुकानें व गाड़ी जलकर राख

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Police Delhi
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: गुटों के विवाद में छात्र की मौत, तीन हिरासत में

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    गंगोत्री हाईवे हादसा: धरासू के पास बस पलटी, अफरातफरी मची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Dead body
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘आपदा में केंद्र सरकार ने की भरपूर मदद’, अनुराग ठाकुर ने PM मोदी की सराहना की

    January 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Drug
    कुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सात साल में प्रदेश में 20 गुना बढ़ी चिट्टे की तस्करी

  • himachal
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बढ़ने लगे जलजनित रोग, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

  • Kuda
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

Timeline

  • September 14, 2026

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • September 14, 2026

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • September 14, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • September 14, 2026

    Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • September 14, 2026

    From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.