उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

Uttarakhand: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, विभाग ने प्रस्तावों को दी मंजूरी
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 04 Aug 2026
सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खुलेंगी।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएंगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इन शाखाओं के संचालन से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में आम लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधा मिलेगी।















