Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और ग्रीन स्किल्स सेंटर

Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और ग्रीन स्किल्स सेंटर

By hinditvnews
August 6, 2026
54
0
Noida

Greater Noida: जीबीयू में खुलेगा AI व ग्रीन स्किल्स सेंटर, युवाओं को मिलेगा भविष्य के रोजगार का प्रशिक्षण

हिंदी टीवी न्यूज, ग्रेटर नोएडा । Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Aug 2026

बदलती तकनीक और रोजगार की नई जरूरतों को देखते हुए जीबीयू में ‘सेंटर फॉर ग्रीन स्किल्स एंड एप्लाइड एआई फॉर क्लाइमेट एक्शन’ स्थापित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ऐसे दो केंद्र खोले जा रहे हैं, जिनमें एक जीबीयू और दूसरा लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा।

बदलती तकनीक और रोजगार की नई जरूरतों को देखते हुए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में सेंटर फॉर ग्रीन स्किल्स एंड एप्लाइड एआई फॉर क्लाइमेट एक्शन की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र 1एम1बी संस्था और माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से स्थापित होगा। उत्तर प्रदेश में दो केंद्र खोले जा रहे हैं, जिनमें एक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और दूसरा लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा। अगले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश के 15 हजार से अधिक युवाओं को एआई, ग्रीन स्किल्स और भविष्य के कौशल का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से करीब तीन हजार युवाओं को एडवांस लर्निंग, इंटर्नशिप, उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और करियर विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

जीबीयू के कुलसचिव प्रो चंदर कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र में छात्रों को एआई, ग्रीन टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और उभरती डिजिटल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र पर्यावरण विभाग के अंतर्गत संचालित होगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी वास्तविक समस्याओं पर आधारित परियोजनाओं पर काम करेंगे और उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एआई आधारित समाधान तथा प्रोटोटाइप विकसित करेंगे। इस पहल के तहत चयनित विद्यार्थियों को संरचित इंटर्नशिप, एआई आधारित लर्निंग, करियर रेडीनेस कार्यक्रम और उद्योगों के साथ सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा रोजगार मेले, प्लेसमेंट ड्राइव, इनोवेशन शोकेस और उद्योग सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को नौकरी और स्टार्टअप दोनों क्षेत्रों में बेहतर अवसर मिल सकें। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन स्किल्स और भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाना है ताकि वे वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकें।
देश के सबसे अधिक युवाओं को मिलेगा बढ़ावा
एआई और ग्रीन टेक्नोलॉजी आधारित कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और नवाचार का मंच भी उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा युवा राज्य मानते हुए इस पहल को विशेष महत्व दिया गया है। तेजी से बढ़ते औद्योगिक निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल अर्थव्यवस्था की जरूरतों को देखते हुए यह केंद्र प्रदेश के युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने मेंभूमिका निभाएगा। साथ ही शिक्षा संस्थानों, उद्योग जगत और शासन के बीच मजबूत साझेदारी विकसित होगी। छात्रों के कौशल विकास को नई दिशा देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को एआई आधारित नवाचार, हरित प्रौद्योगिकी और रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी मजबूत आधार प्रदान करेगी।
कर्नाटक में हो रहा संचालित
अभी तक यह केंद्र देश में केवल कर्नाटक में संचालित हो रहा है। दूसरे नंबर पर लखनऊ में केंद्र स्थापित हो गया है। जल्द इसका शुभारंभ होने वाला है। वहीं तेलंगाना व मेघालय में भी इसे शुरु किया जाना है। लखनऊ के बाद केवल जीबीयू को ही चुना गया है। इस केंद्र के बन जाने के बाद दिल्ली एनसीआर के हजारों युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।

कार्यक्रम के फायदे

विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट समर्थित एआई और ग्रीन स्किल्स का प्रशिक्षण मिलेगा।
पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप और उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

रोजगार मेले और प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे।
छात्र वास्तविक समस्याओं पर एआई आधारित समाधान और नवाचार विकसित कर सकेंगे।

स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
प्रदेश में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार होगा।

राष्ट्रीय स्तर पर एआई और ग्रीन टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

 

Share :
TagsAI and Green Skills Center to open at GBU youth to receive training for future jobshindi newsnoida newsuttar pradesh
Previous Article

CWG 2026: PM से मुलाकात के चलते ...

Next Article

Galgotias University Launches Future-Ready BTech and BBA ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    CHANDIGHARपंजाब

    दिल्ली चुनाव: पंजाब के 352 नेता दिल्ली में डेरा डालेंगे, CM मान सक्रिय”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Mrt
    उत्तर प्रदेश

    बरेली: आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिले मंत्री, बोले- जाको राखे साइयां…

    May 16, 2026
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला कारगर जीवाणु

    August 31, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल भवन तैयार, फिर दूसरी जगह क्यों पढ़ रहे छात्र?

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Poonam
    राष्ट्रीय

    सर्वाइकल कैंसर से हुआ पूनम पांडे का निधन, इस बीमारी को लेकर PM मोदी ने अब लिया बड़ा फैसला; आप ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वीकेंड के लिए 50 फीसदी बुकिंग

  • hrtc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: HRTC में 656 अस्थायी चालकों का पैनल तैयार

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का होगा मर्ज

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.