भारत-अफगानिस्तान T20: दिल्ली में आज मैच, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भारत-अफगानिस्तान टी-20: दिल्ली में आज मैच, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बाहर से निकलने से पहले पढ़ लें
हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Sep 2026
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच होना है। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 2 बजे से यातायात प्रतिबंध, डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी।
अरुण जेटली स्टेडियम में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दोपहर दो बजे से यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावी होगी।
ड्राइवरों की हड़ताल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
डीटीसी के बस चालकों की चल रही हड़ताल के कारण, कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए यातायात नियंत्रित कर रही है।















