Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

  • राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े आरोपी

  • अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

  • उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

By hinditvnews
October 19, 2026
4
0
Akhilesh yadav

यूपी: अखिलेश यादव का नया प्लान, 26 नवंबर को जारी करेंगे सपा का घोषणापत्र, नाम दिया ‘पीडीए का प्रणपत्र’

हिंदी टीवी, लखनऊ। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का ऐलान किया है। इसे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों पर केंद्रित अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। अखिलेश यादव के मुताबिक, इस दिन ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ जारी किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र। संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’।”

पीडीए की राजनीति पर सपा का जोर

समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की राजनीति पर खास जोर दिया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में भी सपा इसी रणनीति को आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

पिछड़े और दलित नेताओं को जोड़ने की कोशिश

पीडीए के विस्तार के तहत समाजवादी पार्टी दूसरे दलों के पिछड़े और दलित नेताओं को भी अपने साथ जोड़ने में जुटी है। अखिलेश यादव अपनी जनसभाओं में लगातार दलितों और पिछड़ों के मुद्दे उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि जो पीड़ित है, वह पीडीए का हिस्सा है और समाजवादी पार्टी में सभी की बात सुनी जाएगी।

अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर दलितों और पिछड़ों के साथ अत्याचार होने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए काम किया जाएगा। अब 26 नवंबर को जारी होने वाले ‘पीडीए के प्रणपत्र’ पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

 

Share :
Tagshindi newslucknow newsterming it the 'PDA ka PranpaUP Akhilesh Yadav's new plan release SP's manifesto on November 26uttar pradesh
Previous Article

राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राष्ट्रपति मुर्मू 6 अक्टूबर को आएंगी, अटल टनल भी जाएंगी

    September 24, 2026
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2025: चार्टर हेलिकॉप्टर के लिए SOP, 25 अप्रैल तक पंजीकरण अनिवार्य

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Kartarpur
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑपरेशन सिंदूर: करतारपुर कॉरिडोर बंद, बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी रद्द

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती

    September 17, 2026
    By hinditvnews
  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: रवनीत बिट्टू का सीएम मान पर हमला: ISI एजेंट बताया, पीएम के विदेश दौरों पर सवाल उठाए

    May 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Pp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विधानसभा उपचुनाव में चुने गए छह विधायकों ने ली शपथ

  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: जंगल में हो रही चरस की बिजाई

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: तीन साल में नष्ट होगा आरटीआई रिकॉर्ड, सरकार ने लिया फैसला

Timeline

  • October 19, 2026

    यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

  • October 19, 2026

    राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • October 19, 2026

    अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े आरोपी

  • October 19, 2026

    अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

  • October 19, 2026

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Train

    राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Arrest

    अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े ...

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.