Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

  • पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च, विजेता को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

  • सांसद अमृतपाल दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, आज आएंगे जेल से बाहर

  • देहरादून: SC-ST परिवारों के लिए मुफ्त कोचिंग की आय सीमा चार गुना बढ़ी

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›सांसद अमृतपाल दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, आज आएंगे जेल से बाहर

सांसद अमृतपाल दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, आज आएंगे जेल से बाहर

By hinditvnews
November 14, 2026
2
0
Amritpal

सांसद अमृतपाल आज आएंगे जेल से बाहर: दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, 12 से 3 बजे तक रहेंगे परिवार के साथ

हिंदी टीवी, अमृतसर। Published by: Megha Jain Updated Sat, 14 Nov 2026

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। आठ नवंबर को उनकी दादी की माैत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से पैराेल की मांग की गई थी। कोर्ट ने सांसद को एक दिन की अंतरिम जमानत दी है।

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की कस्टडी पैरोल मिल गई है।

सांसद के वकील एडवोकेट हरजोत सिंह मान ने बताया कि फिलहाल अदालत के पुराने आदेश ही प्रभावी हैं, जिसके तहत 14 तारीख को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए परिवार के साथ रहने की अनुमति दी गई है।
एडवोकेट बोले-दो दिन की पैरोल मिलनी चाहिए थी
एडवोकेट हरजोत सिंह मान ने बताया कि उन्होंने 15 दिनों की कस्टडी पैरोल की मांग की थी, लेकिन सरकार की ओर से केवल एक दिन की ही मंजूरी दी गई है। उन्होंने इस पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसे कोई बहुत बड़ी राहत नहीं कहा जा सकता। मान ने तर्क दिया कि अमृतपाल सिंह करीब तीन साल बाद इतनी दूर डिब्रूगढ़ से पंजाब आ रहे हैं, ऐसे में कम से कम दो दिन की पैरोल जरूर मिलनी चाहिए थी। उन्होंने भावुक पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी दादी लंबे समय से बिस्तर पर थीं और उनकी यह दिली इच्छा थी कि उनका पोता अमृतपाल सिंह ही उनकी चिता को मुखाग्नि दे। इसके अलावा, सिख धर्म की मर्यादा के अनुसार अंतिम अरदास में शामिल होना भी बेहद जरूरी होता है।
अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए दायर की गई नई अर्जी पर जानकारी देते हुए वकील ने कहा कि 17 तारीख के लिए लगाई गई एप्लीकेशन फिलहाल होल्ड पर है और उस पर अभी सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर इस अर्जी पर जल्द सुनवाई के लिए फिर से अनुरोध किया जाएगा।
परिवार खर्च वहन करने को तैयार
अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से पंजाब लाने की व्यवस्था और खर्च के सवाल पर एडवोकेट मान ने स्पष्ट किया कि उन्हें किस माध्यम से—विशेष विमान या चॉपर से—लाया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से जेल प्रशासन की है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार जब उन्हें शपथ ग्रहण के लिए लाया गया था, तब विशेष चॉपर की व्यवस्था की गई थी। जहां तक यात्रा और सुरक्षा के खर्च का सवाल है, तो परिवार वहन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक खर्च का कोई एस्टीमेट नहीं दिया गया है। जैसे ही प्रशासन की तरफ से राशि बताई जाएगी, परिवार आदेशानुसार उसे जमा करवा देगा।
अंत में वकील हरजोत सिंह मान ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार का यह अटल फैसला है कि दादी का अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के आने के बाद ही किया जाएगा। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के चाचा और भांजे की पैरोल को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर भी अंतिम फैसला जेल अथॉरिटी को ही लेना है। कुछ समय पहले ही जेल प्रशासन के माध्यम से अमृतपाल सिंह से उनकी बातचीत हुई है और सभी को आज उनके आने का इंतजार है।
Share :
Tagsamritsar newschandigarh newshindi newsKhadoor sahib MP Amritpal Singh attend grandmother’s funeral one day parolepunjab news
Previous Article

देहरादून: SC-ST परिवारों के लिए मुफ्त कोचिंग ...

Next Article

पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च, विजेता को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    कुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

    November 2, 2026
    By hinditvnews
  • Books
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP CBSE Schools: नौवीं के छात्रों को खुद खरीदनी होंगी नए सिलेबस की किताबें

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    शम्भू बॉर्डर पर तेज हुआ किसानों का आंदोलन, ट्रेक्टर मार्च आज , रेल रोकने की है तैयारी

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताल सहकारी सभा में 2.46 करोड़ की गड़बड़ी, छह पर एफआईआर

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Suicide
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर किशोर ने दी जान

    May 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी-चमियाना, केएनएच में आधे डॉक्टर अवकाश पर, मरीज परेशान

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

  • Murder
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chamba में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Timeline

  • November 14, 2026

    लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • November 14, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

  • November 14, 2026

    पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च, विजेता को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

  • November 14, 2026

    सांसद अमृतपाल दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, आज आएंगे जेल से बाहर

  • November 14, 2026

    देहरादून: SC-ST परिवारों के लिए मुफ्त कोचिंग की आय सीमा चार गुना बढ़ी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Cbi

    महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Maan

    पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च, विजेता को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.