Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

  • Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

  • HPCL Ranked Among India's Top 20 Most Valuable Brands in Brand Finance India 100 2026

  • Swetta Jumaani's 2026 Numerology Prediction Comes Alive at the FIFA World Cup

  • Union Minister of Finance and Corporate Affairs Inaugurates Indoor Sports Complex in Tiruchuli

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›विधायक के घर सुसाइड:मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

विधायक के घर सुसाइड:मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

By hinditvnews
September 26, 2023
382
0
Bjp

BJP विधायक के घर सुसाइड: चंद घंटे पहले मुस्कुराते हुए ली सेल्फी, स्टेटस लगा युवती ने लिखा- क्यों तिवारी जी..

श्रेष्ठ तिवारी और युवती की दोस्ती करीब चार साल पहले हुई थी। फिर प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। घटना से कुछ घंटे पहले दोनों ने सेल्फी ली थी। इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था। इसमें लव का इमोजी बनाकर लिखा था… क्यों तिवारी जी..। इसके चंद घंटे बाद श्रेष्ठ ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

लखनऊ के हजरतगंज स्थित भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट पर उनके सोशल मीडिया टीम लीडर ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था।

रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

कॉल कर बोला.. खुदकुशी करने जा रहा हूं
इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ ने आत्महत्या से पहले प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान विवाद होने पर उसने वीडियो कॉल पर ही गले में फंदा डालकर कहा था कि खुदकुशी करने जा रहा है। यह देख प्रेमिका फ्लैट पर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। श्रेष्ठ के भाई ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है।

युवक ने चंद घंटे पहले मुस्कुराते हुए सेल्फी ली
श्रेष्ठ तिवारी और युवती की दोस्ती करीब चार साल पहले हुई थी। फिर प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। घटना से कुछ घंटे पहले दोनों ने सेल्फी ली थी। इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था। इसमें लव का इमोजी बनाकर लिखा था… क्यों तिवारी जी..। इसके चंद घंटे बाद श्रेष्ठ ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सवाल है कि जो कुछ ही देर पहले मुस्कुरा रहे थे।

 

सबकुछ ठीक था। अचानक ऐसा क्या हो गया कि श्रेष्ठ ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। श्रेष्ठ और युवती दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैं। दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। एक-दूसरे के कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। 27 अगस्त को दोनों के रिश्ते के चार साल पूरे हुए थे। इस दिन दोनों ने अलीगंज के एक रेस्टोरेंट में केक काटकर खुशी का इजहार किया था।
जानकारी ये भी सामने आ रही है कि जब रविवार शाम को श्रेष्ठ बीकेटी से फ्लैट के लिए निकला तो यहां युवती उससे मिलने आई थी। दोनों ने विधायक निवास के बाहर चाय थी पी थी। अब सवाल है कि इसी दौरान या फिर यहां से जाने के बाद फोन पर दोनों का विवाद हुआ। ये स्पष्ट नहीं हो सका।

इसके चार-पांच घंटे बाद ही श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। घटना के बाद युवती को सिविल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
फोटो पर विवाद की चर्चा, कोई ‘तीसरा’ तो नहीं
चर्चा है कि कुछ दिन पहले युवती ने कुछ फोटो एक दूसरे लड़के के साथ शेयर किए थे। इसकी वजह से दोनों में विवाद हुआ था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। आशंका ये भी है कि इसी तरह की वजह ही विवाद की जड़ तो नहीं बनी। श्रेष्ठ के परिजन का कहना है कि मोबाइल में पूरे साक्ष्य हैं। पुलिस मोबाइल खंगालेगी तो मामला स्पष्ट हो जाएगा। क्योंकि अभी तक ये सामने आया है कि युवती से विवाद के बाद श्रेष्ठ ने खुदकुशी की, लेकिन विवाद की वजह नहीं पता चल सकी है।
क्या फ्लैट में भी गई थी युवती
जो सेल्फी युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है वह घर के भीतर की है। ऐसे में अंदेशा है कि शायद शाम को युवती श्रेष्ठ के साथ फ्लैट पर गई थी। वहीं पर ये सेल्फी ली गई। फिर वह चली गई। कहीं ऐसा तो नहीं वहीं विवाद हुआ हो। फिर वह चली गई हो। बाद में श्रेष्ठ ने गले में फंदा लगाकर वीडियो कॉल की। तब युवती दोबारा वहां पहुंची। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली हैं।

युवती के पिता पुलिस विभाग में, कहीं जांच में हेरफेर न करवा दें
परिजन ने बताया कि रक्षाबंधन पर श्रेष्ठ घर आया था। चचेरी बहनों से राखी बंधवाई थी। उसके बाद वह लौट गया था। तब से घर नहीं आया। उनका कहना है कि युवती के पिता पुलिस विभाग में है। ऐसा न हो कि वह दबाव बनाकर जांच में हेरफेर करवा दें।
आखिर कैसे संपर्क में आए दोनों
अब तक जो जानकारी मिली है, उससे पता चला है कि युवती अलीगंज इलाके की रहने वाली है। अब सवाल है कि आखिर वह श्रेष्ठ के संपर्क में कैसे आई। अंदेशा है सोशल मीडिया या फिर किसी कॉमन दोस्त के जरिये उसकी दोस्ती युवती से हुई। वहीं एक और अहम बात सामने आई है। जिस फ्लैट में श्रेष्ठ ने खुदकुशी की। वहां पर विधायक का एक गनर भी रहता था, लेकिन रविवार को वह नहीं था।
Share :
Tagsnews of BJP mlanews of luckhnownews of luckhnow hajratganjnews of upnews of uttar pradesh
Previous Article

संयुक्त राष्ट्र में कनाडा को मुंहतोड़ जवाब ...

Next Article

Toy Train: हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Meerut News: दुर्गा टायर फैक्ट्री में भीषण हादसे से हड़कंप

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार के सात साल: घरों में संपत्ति विवाद खत्म करने की पहल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ayodhya: CM Yogi का अयोध्या दौरा आज

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    उत्तर प्रदेश

    राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ कर सीएम बोले- पहले इटावा और सैफई के नाम से लोग डरते थे

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Jhansi,Fort
    उत्तर प्रदेश

    UP: युवक को चप्पलों से पीटा

    September 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: हिमाचल में सुरक्षा कड़ी,सीमा पर तनाव

  • election
    election 2024पंजाबबिहारहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल, बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार में बड़ा उलटफेर, पंजाब में AAP की जीत; रुपौली में बीमा भारती पिछड़ीं

  • Leopard
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    CCTV कैमरा में कैद हो गई बड़सर की घटना

Timeline

  • July 18, 2026

    India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

  • July 18, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

  • July 18, 2026

    HPCL Ranked Among India's Top 20 Most Valuable Brands in Brand Finance India 100 2026

  • July 18, 2026

    Swetta Jumaani's 2026 Numerology Prediction Comes Alive at the FIFA World Cup

  • July 18, 2026

    Union Minister of Finance and Corporate Affairs Inaugurates Indoor Sports Complex in Tiruchuli

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's First Listed Ivf Company, Gaudium Ivf, Unveils Ai Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

    India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned ...

    By hinditvnews
    July 18, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years Of Fragrance Excellence With Innovative Festive Launches

    Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

    By hinditvnews
    July 18, 2026
  • HPCL Ranked Among India's Top 20 Most Valuable Brands in Brand Finance India 100 2026

    By hinditvnews
    July 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.