Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

खेल
Home›खेल›अहमदाबाद में शुभमन गिल का खेलना कितना जरूरी?

अहमदाबाद में शुभमन गिल का खेलना कितना जरूरी?

By hinditvnews
October 13, 2023
303
0
Ccc

IND vs PAK: अहमदाबाद में शुभमन गिल का खेलना कितना जरूरी? यहां उनका रिकॉर्ड ऐसा कि पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद

IND Vs PAK World Cup 2023: अगर शुभमन अहमदाबाद में खेलते हैं तो इससे पाकिस्तान की नींद उड़ सकती है, क्योंकि मोटेरा में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। अगर वह खेलते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला फैसला साबित हो सकता है।

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का विजयी सफर जारी है। लीग राउंड के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और फिर दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया का सामना इस विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।

ब्रॉडकास्टर्स से लेकर फैंस तक, सभी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव वाली स्थिति में मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फेल रहे शीर्षक्रम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी की। रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, जबिक ईशान ने भी बहुमूल्य 47 रन बनाए।

हालांकि, दोनों मैचों में ईशान कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं। उन्हें इन दोनों मैचों में ओपनिंग का मौका मिला क्योंकि शुभमन गिल डेंगू की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। वह काफी बीमार थे और नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे वह फिट हो रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनका खेलना जरूरी है और वह इसके लिए अहमदाबाद पहुंच भी गए हैं।

शुभमन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, वह खेल पाएंगे या नहीं इस पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर शुभमन अहमदाबाद में खेलते हैं तो इससे पाकिस्तान की नींद उड़ सकती है, क्योंकि मोटेरा में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। अगर वह खेलते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला फैसला साबित हो सकता है।

शुभमन का अहमदाबाद में न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्कि आईपीएल में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस मैदान पर आईपीएल में 12 मैचों की 12 पारियों में 66.90 की औसत और 159.28 के स्ट्राइक रेट से 669 रन बनाए हैं। वह इस लीग में दो बार नॉटआउट रह चुके हैं। इस मैदान पर आईपीएल में शुभमन का हाईएस्ट स्कोर 129 रन का रहा है। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह आईपीएल में अहमदाबाद में शून्य पर आउट हुए हों। लीग में वह इस मैदान पर 60 चौके और 25 छक्के लगा चुके हैं।

वहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो शुभमन अब तक इस मैदान पर कोई वनडे नहीं खेल सके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो यह उनका अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला वनडे मैच होगा। हालांकि, वह यहां टी20 और टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान चार मैचों की पांच पारियों में उन्होंने 93.33 की औसत से 280 रन बनाए हैं। इसमें 128 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है। अहमदाबाद में उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं और एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, दो बार नॉटआउट रहे हैं।

शुभमन ने अहमदाबाद में एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। इसकी एक पारी में उन्होंने 126 रन बनाए हैं। यह पारी उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और सात छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन टेस्ट की चार पारी में 51.33 की औसत से 154 रन बनाए हैं। 128 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। टेस्ट में उन्होंने अहमदाबाद में एक शतक लगाया है और एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, एक बार वह नॉटआउट भी रह चुके हैं।

इस रिकॉर्ड को देखते हुए अगर शुभमन को पाकिस्तान के खिलाफ मौका मिलता है तो वह चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कहर बनकर टूट सकते हैं। शुभमन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे खेले हैं और यह दोनों मुकाबले उन्होंने एशिया कप 2023 में खेले थे। कैंडी में खेले गए पहले मुकाबले में तो वह महज 10 रन बना सके थे, लेकिन इसके बाद सुपर फोर में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन ने शाहिन अफरीदी, नसीम शाह को खूब चौके जड़े थे। इस मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 58 रन बनाए थे। इसमें शाहीन के खिलाफ एक ओवर की लगातार तीन गेंदों पर लगाए गए तीन चौके भी शामिल हैं।

शुभमन को अगर मौका मिलता है तो ईशान किशन को बेंच पर बैठाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अच्छे टच में दिखे थे। साथ ही वह स्पिन के अच्छे बल्लेबाज भी हैं। इसलिए ईशान को ही बाहर बैठाया जा सकता है। हालांकि, शुभमन कितना रिकवर कर पाए हैं, इस बारे में बीसीसीआई ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। उनके प्लेटलेट्स में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में पूरी फिटनेस पर ही उन्हें मौका मिलेगा। शुक्रवार को मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की तरफ से इस पर और अधिका जानकारी सामने आ सकती है।

Share :
Tagsnews of cricketnews of sportnews of subham crikater
Previous Article

20अक्तूबर को बुलाया गया विधानसभा सत्र गैरकानूनी

Next Article

Himachal: प्रभाकर बोले- मोदी सरकार तानाशाह

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Virat Ko
    खेलदिल्ली

    Cricket: विराट ने वनडे, टी-20 से लिया ब्रेक

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Babar Azam
    खेलराष्ट्रीय

    IND vs PAK:भारत के बाबर आजम का रिकॉर्ड शर्मनाक

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    खेलदिल्ली

    IPL 2024: पंत की वापसी से दिल्ली की बैटिंग लाइन अप मजबूत

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: कैसा रहा है किंग्स इलेवन पंजाब के लिए धर्मशाला ग्राउंड

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Dhoni
    उत्तराखण्डखेल

    नैनीताल से लौटे माही: उत्तराखंड पुलिस को कहा-धन्यवाद

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Anushka
    खेलमनोरंजन

    Anushka Sharma: भारत-PAK मैच के दौरान गुस्से में दिखीं अनुष्का

    June 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सांसद प्रतिभा ने खरगे और सोनिया से की मुलाकात

  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निजी बस पर मलबा गिरा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, दो घायल

  • Vikramaditya Singh 28d27daf4230248ef1e12be012daf1ac
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल में डेढ़ सौ परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सरकार सख्त

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.