Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Cyrpto Currency: हिमाचल प्रदेश में हुआ खुलासा

Cyrpto Currency: हिमाचल प्रदेश में हुआ खुलासा

By hinditvnews
November 16, 2023
473
0
Crypto

Cyrpto Currency के किंगपिन ने काला धन सफेद करने के लिए बनाई थी पांच शेल कंपनियां, हिमाचल में भी थी एक कंपनी; जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के मंडी में क्रिप्टो करेंसी के किंगपिन ने काला धन सफेद करने के लिए पांच शेल कंपनियां बनाई थी। कंपनियों का पंजीकरण फरवरी 2020 से मई 2021 के बीच करवाया था। हिमाचल में हिम जन सेवा फाउंडेशन के नाम से कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के माध्यम से मंडी व प्रदेश के अन्य जिलों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

HIGHLIGHTS

  1. पांचों कंपनियां हिमाचल, चंडीगढ़ व दिल्ली से पंजीकृत है।
  2. हिमाचल में हिम जन सेवा फाउंडेशन के नाम से कंपनी बनाई थी।
  3. सुभाष शर्मा व उसका खास सिपहसालार हेमराज कंपनी के निदेशक थे।

संवाददाता, मंडी। कुल्लू के एक निजी अस्पताल में कभी फार्मासिस्ट के तौर पर नौकरी करने वाले क्रिप्टो करेंसी के किंगपिन सुभाष शर्मा ने काला धन सफेद करने के लिए पांच शेल कंपनियां बनाई थी।

पांचों कंपनियां हिमाचल, चंडीगढ़ व दिल्ली से पंजीकृत है। कंपनियों का पंजीकरण फरवरी 2020 से मई 2021 के बीच करवाया था। हिमाचल में हिम जन सेवा फाउंडेशन के नाम से कंपनी बनाई थी।

सुभाष शर्मा थे कंपनी के निदेशक

इस कंपनी के माध्यम से मंडी व प्रदेश के अन्य जिलों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। सुभाष शर्मा व उसका खास सिपहसालार हेमराज कंपनी के निदेशक थे। कंपनी का पंजीकरण 27 मई 2021 को हुआ था। सोयमनस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 28 फरवरी 2020 को अस्तित्व में आई थी। इसमें सुभाष शर्मा व अमित प्रदीप सिंह निदेशक थे। कंपनी का पंजीकरण चंडीगढ़ में हुआ था।

कंपनी का कारोबार खाद्य पदार्थों से संबंधित दर्शाया गया था। यूबीबी एसोसियट्स एलएलपी कंपनी का पंजीकरण भी चंडीगढ़ में करवाया गया था। यह कंपनी 19 फरवरी 2021 को अस्तित्व में आई थी। कंपनी का कारोबार कंस्ट्रक्शन से संबंधित दर्शाया गया था। इसमें सुभाष शर्मा,सुखदेव, हेमराज व मयंक जुनेजा निदेशक थे। कंपनी का मुख्यालय पंजाब के जीरकपुर में था।

सुब्रो टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से हुई थी पंजीकृत

चौथी शेल कंपनी सुब्रो टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 29 मई 2021 को दिल्ली में पंजीकृत हुई थी। मल्टीमीडिया के क्षेत्र में पांव जमाने के लिए यह कंपनी बनाई गई थी। इसमें भी सुभाष शर्मा,हेमराज,अमित प्रदीप सिंह व राधिका शर्मा निदेशक थी। पांचवीं कंपनी यूबीबी रिकार्डस के एलएलपी के नाम से चंडीगढ़ में पंजीकृत करवाई थी।

इसमें सुभाष शर्मा,हेमराज,सुखदेव व मयंक जुनेजा नामित पार्टनर थे। कंपनी का काम रिटेल ट्रेडस,मोटर व्हीकल्स रिपेयर व व्यक्तिगत एवं घरेलू सामान से संबंधित बताया गया था। पांचों कंपनियों को एक एक लाख रुपये की पूंजी के साथ शुरु किया था।

क्या होती है शेल कंपनी ?

सामान्य तौर पर शेल कंपनी से तात्पर्य ऐसी कंपनी से है जो कि सिर्फ कागजों में स्थापित या पंजीकृत होती हैं। इस प्रकार की कंपनी की कोई वास्तविक पहचान, पूंजी,कार्यालय एवं कर्मचारी नही होते हैं। इस प्रकार की कंपनियों को बनाने व पंजीकृत करने का मुख्य उद्देश्य वास्तविक मालिक की पहचान छुपाना, अपने धन एवं निवेश की जानकारी छुपाना, कर चोरी व काला धन सफेद करना होता है।

 

Share :
TagsCyrpto Currency news of himachalnews of cripto currencynews of himachal pradeshnews of shimlatoday news of himachal
Previous Article

HRTC News: आमदनी बढ़ाओ, हर माह पहली ...

Next Article

Himachal: शिमला आ सकती हैं, सोनिया गांधी

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chamba News: बालू पुल से रावी नदी में कूदा व्यक्ति

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Tutikandi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News : टूटीकंडी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगे छह दफ्तर

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाई लामा बोले- मेरे सपनों में स्पष्ट, 100 साल से अधिक आयु तक जीवित रहूंगा

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-पद आते-जाते रहते हैं, लोकतांत्रिक मूल्य जिंदा रहने चाहिए

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा किया

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

    April 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cash
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अस्थायी कर्मियों को भी 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कैश वैन और फूड ऑन व्हील पर लगेगा सालाना वाहन कर

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.