Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

दिल्ली
Home›दिल्ली›Delhi: पहले ही दिन DDA की वेबसाइट ने दिया लोगों को धोखा

Delhi: पहले ही दिन DDA की वेबसाइट ने दिया लोगों को धोखा

By hinditvnews
November 25, 2023
466
0
Flats

Delhi: पहले ही दिन DDA की वेबसाइट ने दिया लोगों को धोखा, पहले दिन हुए सिर्फ 500 पंजीकरण

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई आवासीय योजना को लोगों को अच्छा रिस्पांस मिला है। योजना के पहले ही दिन (रात नौ बजे तक) 500 पंजीकरण हो गए। यह बात अलग है कि डीडीए की वेबसाइट भी दिन भर लोगों को धोखा देती रही। पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोलने की कोशिश कर रहे लोगों को कई बार निराशा का सामना करना पड़ा वेबसाइट नहीं खुली।

HIGHLIGHTS

  1. DDA की वेबसाइट ने दिया लोगों को धोखा
  2. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा फ्लैट

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई आवासीय योजना को लोगों को अच्छा रिस्पांस मिला है। योजना के पहले ही दिन (रात नौ बजे तक) 500 पंजीकरण हो गए। यह बात अलग है कि डीडीए की वेबसाइट भी दिन भर लोगों को धोखा देती रही। पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोलने की कोशिश कर रहे लोगों को कई बार निराशा का सामना करना पड़ा, वेबसाइट नहीं खुली।

इन फ्लैट्स के लिए हो रहा है पंजीकरण

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पंजीकरण के आंकड़े में तेजी से वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल द्वारका सेक्टर 19, द्वारका सेक्टर 14, लोकनायकपुरम में ईडब्ल्यूएस फ्लैट, द्वारका सेक्टर 14 में एलआइजी फ्लैट और नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआइजी, एमआइजी और एचआइजी फ्लैट के लिए पंजीकरण हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर से इन फ्लैटों की बुकिंग शुरु हो जाएगी और सारी आवेदन प्रक्रिया मार्च तक खत्म हो जाएगी।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा फ्लैट

अधिकारियों ने आगे बताया कि पहले चरण में मांग के आधार पर विभिन्न श्रेणी के कुल 30,000 से अधिक फ्लैट किस्तों में पेश किए जाएंगे। ये फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के तहत पंजीकृत होंगे। अभी पांच हजार फ्लैट डाले गए हैं। 30 नवंबर के बाद दूसरे चरण में 2500 से ज्यादा फ्लैट होंगे। ये नीलामी के आधार पर मिलेंगे। इस प्रकार दोनों चरण में मिलाकर कुल 32 हजार से ज्यादा फ्लैट होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण के लोगों को बुकिंग के लिए जो लगभग 20 दिन का समय दिया गया है, इसमें वे फ्लैट जाकर देख सकते हैं। ई-नीलामी वाले फ्लैटों में एमआइजी, एचआइजी, सुपर एचआइजी और पेंट हाउस शामिल हैं। इनमें द्वारका सेक्टर-19 बी में बने पेंट हाउस, एचआइजी, सुपर एचआइजी शामिल हैं। इनमें से कई फ्लैटों से गोल्फ व्यू भी मिलेगा। वहीं द्वारका सेक्टर-14 में 316 एमआइजी एवं लोक नायक पुरम में 647 एमआइजी फ्लैट्स भी योजना का हिस्सा होंगे।

वहीं, पहले चरण के 28 हजार फ्लैटों में द्वारका सेक्टर-19 बी में 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, सेक्टर-14 में 316 एलआइजी फ्लैट और 1008 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं। लोकनायक पुरम में 224 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं।

 

Share :
Tagsflats news of delhinews of DDA delhinews of delhinews of new delhi
Previous Article

Ambedkar Nagar News: तीन युवकों की दर्दनाक ...

Next Article

Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maya gang
    राष्ट्रीय

    कौन है दिल्ली का किंग माया गैंग?

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Ae Watan
    दिल्ली

    Ae Watan Mere Watan Review: जब एक रेडियो ने हिला दी थीं ब्रिटिश हुकूमत की चूलें

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Fog
    दिल्ली

    कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    SC: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    दिल्लीपंजाब

    कार्रवाई से बौखलाए खालिस्तानी आतंकी

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • G
    दिल्लीराष्ट्रीय

    G20:सम्मेलन में तीन विदेशी मेहमान भारतीय मूल के

    September 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला में कांग्रेस ने ED कार्यालय के बाहर दिया धरना, सेबी प्रमुख को पद से हटाने की रखी मांग

  • Ram
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के इस शहर में 25 वर्ष से बन रहा मंदिर, हर पत्थर पर छैनी से उकेरा राम

  • Images (6)
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    HP Politics: कांग्रेस माओवाद और साम्यवाद का चोला ओढ़कर दे रही तुष्टिकरण को बढ़ावा

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.