Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

  • Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

  • Agentic AI Could Redefine How Consumers Discover and Access Credit Journeys in India: Experian Report

  • U.S. Green Building Council Launches Blueprint for Building Decarbonization and Corporate Practice Toolkit

  • India's Leading Companies Launch Karuna Ethics Alliance – KEA to Raise Animal Welfare Standards Across Food Supply Chains

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›जापानी फल की मिठास भर रही बागबानों की जेब, मार्केट में बढ़ी डिमांड

जापानी फल की मिठास भर रही बागबानों की जेब, मार्केट में बढ़ी डिमांड

By hinditvnews
December 5, 2023
623
0
Japani

Japanese Fruit: जापानी फल की मिठास भर रही बागबानों की जेब, मार्केट में बढ़ी डिमांड; न्यूट्रिएंट्स की रहती है भरमार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बागवान सेब के साथ ही अब मिश्रित बागवानी की ओर अपना रुझान करने लगे हैं। जिले में 283.37 हेक्टेयर भूमि पर जापानी फल (Japanese Fruit) होता है। इस फल में न्यूट्रिएंट्स विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इस फल की मार्केट में मांग बढ़ने के साथ ही बागवानों को इसका फायदा मिल रहा है।

कुल्लू। कुल्लू घाटी के जागरूक बागवानों ने सेब पर निर्भर रहने के बजाए मिश्रित बागवानी को अपनाना शुरू कर दिया है। जिसके काफी अच्छे नतीजे भी सामने आने लगे हैं। घाटी के बागवान सेब के साथ-साथ अनार, जापानी फल, नाशपाती, प्लम और अन्य गुठलीदार फलों को भी खासा महत्व दे रहे हैं। इसी में से एक है जापानी फल जिसका उत्पादन पिछले पांच सालों में दोगुणा से से ज्यादा बढ़ गया है।

कुल्लू जिला में 283.37 हेक्टेयर भूमि पर होता है जापानी फल

कुल्लू जिला में मात्र 283.37 हेक्टेयर भूमि में जापानी फल का उत्पादन होता है और बागवानों की आमदनी का जरिया बन रहा है। अब बागवान इसे सेब के वैकल्पिक रूप में अपनी आमदनी को सुदृढ़ कर रहे हैं। इन दिनों जापानी फल घर द्वार पर 130 रुपये प्रति किलो से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसे में बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार दाम कम है। इस बार जापानी फल का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा अधिक है।

जापानी फल में होती है न्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी की अधिक मात्रा

इस फल में न्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। इस कारण फल की अधिक डिमांड होती है। इन दिनों जापानी फल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दिसबंर महीने में सभी फलों के पौधे खाली हो गए हैं। एक मात्र जापानी फल ही बगीचों में दिखाई दे रहा है। जब प्रदेश में सारे फल समाप्त हो जाते हैं तो जापानी फल ही बाजार में उपलब्ध होता है। लाल रंग का यह फल जहां बागानों की आर्थिकी को मजबूत कर रहा है। वहीं, सैलानियों के आकर्षण का केंद्र भी बनता जा रहा है। घाटी में मात्र जापानी फल ही पेड़ों पर नजर आता है।

प्रदेश में जापानी फल की फूयू व हेचिया प्रजाति पाई जाती है। इसमें फूयू प्रजाति के फल की मांग बाजार में रहती है और बागवानों का यह उत्पादन 200 रुपये प्रति किलो की भाव तक बिकता है। बाजार में जब सारे फल खत्म हो जाते हैं तो लाल रंग का यह फल सभी के आकर्षण का केंद्र बनता है। जापानी फल की फूयू प्रजाति का फल कच्चा खाने वाला फल है, जबकि हेचिया प्रजाति के फल को खाने के उसके पकने का इंतजार करना पड़ता है।

घर द्वार पर पहुंचे व्यापारी

कुल्लू जिला के लगघाटी में इसका सबसे अधिक उत्पादन होता है। ऐसे में अब व्यापारी कुल्लू के लगघाटी में घर द्वार पर पहुंचकर जापानी की खरीद करते हैं। व्यापारी सुनिल कुमार ने बताया कि इस बार 130 रुपये से 150 रुपये किलो तक जापानी बिक रही है। इस बार जापानी फल का उत्पादन पिछले साल से अधिक है। आज हम लोग जापानी का तूड़ान कर पैकिंग कर रहे हैं। इसके बाद इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी भेजा जाएगा। इन जगहों पर जापानी की अधिक डिमांड रहती है।

42 हजार पौधों की इस बार भेजी डिमांड

कुल्लू जिला में इस बार नई प्रजातियों के पौधों की अधिक डिमांड है। इसमें जापानी फल के फूयू प्रजाति के 42 हजार पौधों की डिमांड बागवानों ने दी है। इसमें आनी में 12000, निरमंड में 1000, बंजार में 7000, नग्गर से 10000, कुल्लू से 12000 पौधों की डिमांड भेजी गई है।

उद्यान विभाग कुल्लू के उपनिदेशक बीएम चौहान ने बताया कि कुल्लू जिला में जापानी फल के बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। इस बार पैदावार अधिक है इसके बावजूद भी बागवान बेहद खुश है। प्रदेश भर में जब सभी फलों का सीजन समाप्त होता है तो जापानी फल का सीजन शुरू होता हैं।

 

Share :
Tagsfamous fruit of shimlafruit of himachalnews of himachalnews of himachal pradeshnews of kullunews of shimla
Previous Article

हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, ...

Next Article

हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करते मुख्यमंत्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गोशाला में लगी आग, मवेशियों को बचाते जिंदा जला व्यक्ति

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: लोकसेवा आयोग करेगा सीधी भर्ती

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Rohtang
    manaliWeatherकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रोहतांग के लिए थमे वाहनों के पहिए, तापमान में गिरावट

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से अधिक चरस पकड़ी

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Rrr
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Air Quality Index: नालागढ़, कालाअंब से भी खराब हो गई शिमला और धर्मशाला की आबोहवा

    May 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla: चंद्र कुमार देहरा, रोहित नालागढ़ व धर्माणी हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त

  • muskan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में लगातार चौथी बार मुस्कान नेगी को बनाया गया यूथ आइकन

  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE Exam: अब 1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

Timeline

  • September 22, 2026

    ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

  • September 22, 2026

    Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

  • September 22, 2026

    Agentic AI Could Redefine How Consumers Discover and Access Credit Journeys in India: Experian Report

  • September 22, 2026

    U.S. Green Building Council Launches Blueprint for Building Decarbonization and Corporate Practice Toolkit

  • September 22, 2026

    India's Leading Companies Launch Karuna Ethics Alliance – KEA to Raise Animal Welfare Standards Across Food Supply Chains

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

    ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in ...

    By hinditvnews
    September 22, 2026
  • Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

    Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

    By hinditvnews
    September 22, 2026
  • Agentic AI Could Redefine How Consumers Discover and Access Credit Journeys in India: Experian Report

    Agentic AI Could Redefine How Consumers Discover and Access Credit Journeys in India: Experian Report

    By hinditvnews
    September 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.