Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

By hinditvnews
December 29, 2023
466
0
Toll

Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी, Toll Plaza पर फास्‍टैग से हो रही धोखाधड़ी; जानें पूरा मामला

बिलासपुर के गड़ामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूलने की फास्टैग व्यवस्था जेब पर भारी पड़ने लगी है। आए दिन तय शुल्क से ज्यादा व दोबारा वापसी के समय पर शुल्क पूरा कटने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दिन में वापसी पर ट्रक आपरेटरों को टोल प्लाजा में एक ही दिन में पूरा टोल चुकाने के बाद भी रिफंड के नाम पर कुछ वापस नहीं मिल रहा।

HIGHLIGHTS

  1. टोल शुल्क वसूलने की फास्टैग व्यवस्था जेब पर भारी पड़ने लगी है।
  2. मामले की शिकायत टोल प्लाजा हेल्पलाइन 1033 पर भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

दाड़लाघाट। चालकों की परेशानियों को कम करने के लिए टोल शुल्क वसूलने की फास्टैग व्यवस्था जेब पर भारी पड़ने लगी है। आए दिन तय शुल्क से ज्यादा व दोबारा वापसी के समय पर शुल्क पूरा कटने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, दिन में वापसी पर ट्रक ऑपरेटरों को टोल प्लाजा में एक ही दिन में पूरा टोल चुकाने के बाद भी रिफंड के नाम पर कुछ वापस नहीं मिल रहा।

गड़ामौडा टोल प्लाजा का है मामला

ताजा मामला हिमाचल-पंजाब की सीमा निकट कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के गड़ामौडा टोल प्लाजा का है। दाड़लाघाट में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों ने फास्टैग का प्रयोग करके एक तरफ का पैसे देने के बाद 24 घंटे से पहले वापसी पर भी पूरे पैसे दिए जाने का आरोप लगाया है। दाड़लाघाट अंबुजा उद्योग में इस समय सात सभाओं के अलावा अल्ट्राटेक बागा में भी ट्रक आपरेटर माल ढुलाई का कार्य कर रहे हैं।

पूरा टोल फास्टैग से काटा जा रहा

तकरीबन चार सौ से अधिक क्लिंकर वाले ट्रक कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के गड़ामौडा टोल प्लाजा का प्रयोग करते हैं। इस वजह से ऑपरेटरों को इस टोल प्लाजा से प्रतिदिन पंजाब व अन्य शहरों में माल ढुलाई लेकर जाना होता है।

कई दिन से ऑपरेटरों को 24 घंटों के भीतर एक तरफ का तो पूरे टोल के पैसे चुकाने होते हैं, लेकिन वापसी के दौरान आधे टोल की जगह पूरा टोल फास्टैग से काटा जा रहा है। इसके इलावा फास्टैग का प्रयोग करके गुजरने वाले वाहनों के खाते से एक से अधिक बार पैसे काटे जाने का भी आरोप है।

आधे टोल की जगह पूरे पैसे काटे गए

ऑपरेटरों का कहना है कि जब मोबाइल फोन चेक करने में फास्टैग एप के अकाउंट को चेक किया तो पाया कि उनके खाते से 24 घंटे में ही वापसी के समय आधे टोल की जगह पूरे पैसे काटे गए। ऑपरेटरों ने बताया कि उन्होंने एक तरफ का तो पूरा टोल काटा जो कि 805 रुपये बनता है, वापसी में 24 घंटे के दौरान 805 का आधा टोल 405 होता है, लेकिन दोबारा फास्टैग के माध्यम से पूरा 805 रुपये टोल लिया जा रहा है।

मामले को लेकर टोल प्लाजा हेल्पलाइन 1033 पर भी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऑपरेटर ओमप्रकाश महाजन, सुमन शर्मा, गोपाल शर्मा, राजीव, मुकुट चंद, रूप चंद, अरुण गांधी, देवेंद्र व हेमंत शर्मा ने कहा कि बहुत से लोगों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने केंद्र, राज्य सरकार, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व एनएचएआइ से शिकायत कर मांग की है कि इस प्रकार के मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाए।

 

Share :
Tagsnews of bilaspur toll plaza himachalnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

Himachal: हिमाचल में बनाई जाएगी Eco Friendly ...

Next Article

Himachal Weather Today: मैदानी इलाकों में सता ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पहली बार आएंगे शिमला

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Vvv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन विभाग ने आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग किए बरामद

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi news
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: झूठ बोल कर शादी करने का आरोप

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Mukesh 70 1554469836 377054 Khaskhabar 2019 06 16 200517 1280x720
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC BOD Decisions: चार वर्षों में होगी 1932 बसों की खरीद, कैशलेस और क्यूआर कोड से टिकट का भुगतान

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं 24 दवाओं के सैंपल फेल

    November 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेडिंग में 2.7 करोड़ की ठगी, यूएसडीटी में किया निवेश

  • Hp
    कांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

  • himachal congress bjp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा-हमीरपुर सीट से जिताऊ प्रत्याशी तलाशने को कांग्रेस ने फिर करवाया सर्वे

Timeline

  • September 18, 2026

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • September 18, 2026

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • September 18, 2026

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • September 18, 2026

    IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • September 18, 2026

    Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.