Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Global Centre of Excellence: Azuga Telematics Named a 'Great Place to Work' for 2nd Year, Driving Bridgestone's Fleet Management Future

  • International Rare Disease Day 2026 Observed on 22nd February 2026 at SGPGI, Lucknow

  • AI Impact Summit Session Highlights Responsible AI Innovation in Healthcare

  • Paisabazaar Launches Bill Payments & Mobile Recharge in Big Push Towards Everyday App Use

  • SICPA Secures Major European Award for UK Vaping Duty Stamps Program

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana: अंबाला में बनेगी NCDC की लैब,चार राज्यों के मरीजों को मिलेगा लाभ

Haryana: अंबाला में बनेगी NCDC की लैब,चार राज्यों के मरीजों को मिलेगा लाभ

By hinditvnews
January 3, 2024
146
0
Mansukh

Haryana: अंबाला में बनेगी NCDC की लैब, पंजाब; हिमाचल समेत इन चार राज्यों के मरीजों को मिलेगा लाभ

Haryana News केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की शाखा का अंबाला छावनी के नग्गल में वर्चुअली रूप से शिलान्यास किया। अंबाला में इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज एवं राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा मौजूद भी रहे। करीब चार एकड़ में 14 करोड़ से बनने वाली एनसीडीसी लैब का 4 राज्य के लोगों को लाभ मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  1. हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ को होगा लाभ।
  2. गंभीर बीमारियों व वायरस की हो सकेगी जांच।
  3. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल किया शिलान्यास, प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज रहे मौजूद।

अंबाला। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा का अंबाला छावनी के नग्गल में वर्चुअल शिलान्यास किया। अंबाला में इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज एवं राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

चार एकड़ में 14 करोड़ की लागत से बनेगी एनसीडीसी लैब

करीब चार एकड़ में 14 करोड़ से बनने वाली एनसीडीसी लैब का लाभ हरियाणा समेत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को मिलेगा। डा. मनसुख मांडविया ने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ व मजबूत बनाने का काम किया जा रहा हैं।

देश में लगभग 350 मेडिकल कॉलेज-अनिल विज

विज ने कहा कि पहले हर कार्य के लिए लोगों को दिल्ली जाना पड़ता था और पहले केवल एक एम्स ही था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से आज हर प्रदेश में एम्स बना दिए गए हैं। देश में लगभग 350 मेडिकल कॉलेज बने हैं। इसी प्रकार से एनसीडीसी की लैब केवल दिल्ली में थी। अब देश के कई प्रदेशों में एनसीडीसी लैब का उद्घाटन किया गया।

नग्गल गांव में बनेगी एनसीडीसी की शाखा

अंबाला छावनी के नग्गल गांव में एनसीडीसी की शाखा बनेगी और इसकी जमीन केंद्र सरकार को स्थानांतरित कर दी गई है। शाखा में सभी गंभीर बीमारियों व वायरस के टेस्ट होंगे। जोकि अस्पताल या आम प्रयोगशाला में नहीं हो पाते। उन्होंने बताया कि यहां बीमारियों पर रिसर्च भी होगी। अधिकारियों से बातचीत की गई है और जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

चार एकड़ में बन रही शाखा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित पांच राज्यों के लिए स्थापित की गई है। इसमें गंभीर बीमारियां, नए रोग, वायरस की जांच व आंकड़ों का विशेषण होगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. आरएस पुनिया, डा. जेएस पुनिया, केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्रीय निदेशक हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ डा.अमरजीत कौर, सीएमओ डा.कुलदीप सिंह मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

ये होंगी सुविधाएं

करीब 14 करोड़ से यह लैब शाखा बनेगी। इस में ग्राउंड फ्लोर सहित चार फ्लोर होंगे, जिसमें अलग-अलग सुविधाएं होंगी। ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, वेटिंग एरिया रूम, लाबी, कांफ्रेंस हाल, एडमिन आफिस, सिक्योरिटी रूम, आइटी वीडियो रूम, हेड आफ एनसीडीसी रूम एवं अन्य प्रशासनिक कार्यालय होंगे।

पहली मंजिल पर सैंपल कलेक्शन एवं यूटीलिटी रूम, वेटिंग रूम, ईओसी रूम, ट्रेनिंग रूम, आइडीएसपी, ईपीडीमिलाजी स्टाफ रूम, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे।

कई राज्यों में लैब का शिलान्यास मंगलवार को एनसीडीसी का उद्घाटन एवं शिलान्यास असम के गुवाहाटी, हिमाचल के कसौली, झारखंड स्थित देवधर, कर्नाटक बेंगलुरू, मध्य प्रदेश के भोपाल, मिजोरम स्थित अजरावल, ओडिशा स्थित भुवनेश्वर, चेन्नई, कोलकाता में कार्यक्रम हुए।

 

Share :
Tagsmansukh mandviyanews of ambalanews of drnews of haryana
Previous Article

Ambala News: लिफ्ट लेने के बाद बदमाशों ...

Next Article

Haryana Crime : “भाई हमें बाहर निकाल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sonipat
    हरियाणा

    G20 सम्मेलन: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर घटी यात्री संख्या

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Bank
    हरियाणा

    Fatehabad: ग्रामीण बैंक ने किया डिफाल्टर घोषित, परेशान व्यक्ति ने ब्लेड से काटी हाथ की नस

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtak
    हरियाणा

    कानूनगो पर लगे NOC दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपये ठगने का आरोप

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    हरियाणा

    नारनौल में साइबर ठगी बढ़ी: व्यक्ति ने बैंक से नहीं निकाले रुपये, आ गया 43700 रुपये डेबिट होने का मैसेज

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Neelam
    हरियाणा

    हरियाणा के जींद जिले के गांव घुसो खुर्द की है निवासी नीलम

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    हरियाणा

    Karnal By-Election: करनाल उपचुनाव को चुनौती वाली याचिका खारिज

    April 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • India Bag 5 Medals On Day One Of Asian Games At Hangzhou In China
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्य सरकार 25 जनवरी को करेगी सम्मानित, इनाम में देगी इतनी धनराशि

  • Images (6)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Eri silk cultivation: हिमाचल में मार्च-अप्रैल से शुरू होगी एरी रेशम की खेती, बोर्ड से मिली मंजूरी

  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Road Accident: पौंग बांध के शिव मंदिर को जाने वाली ट्राली टूटने से दंपती की मौत

Timeline

  • February 23, 2026

    Global Centre of Excellence: Azuga Telematics Named a 'Great Place to Work' for 2nd Year, Driving Bridgestone's Fleet Management Future

  • February 23, 2026

    International Rare Disease Day 2026 Observed on 22nd February 2026 at SGPGI, Lucknow

  • February 23, 2026

    AI Impact Summit Session Highlights Responsible AI Innovation in Healthcare

  • February 23, 2026

    Paisabazaar Launches Bill Payments & Mobile Recharge in Big Push Towards Everyday App Use

  • February 23, 2026

    SICPA Secures Major European Award for UK Vaping Duty Stamps Program

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Global Centre Of Excellence: Azuga Telematics Named A 'great Place To Work' For 2nd Year, Driving Bridgestone's Fleet Management Future

    Global Centre of Excellence: Azuga Telematics Named a 'Great Place to Work' for 2nd Year, ...

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • International Rare Disease Day 2026 Observed On 22nd February 2026 At Sgpgi, Lucknow

    International Rare Disease Day 2026 Observed on 22nd February 2026 at SGPGI, Lucknow

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Ai Impact Summit Session Highlights Responsible Ai Innovation In Healthcare

    AI Impact Summit Session Highlights Responsible AI Innovation in Healthcare

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.