Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाब
Home›पंजाब›किसानों की बल्ले-बल्ले, बाढ़-बारिश के खराब हुई फसलों का मिला मुआवजा

किसानों की बल्ले-बल्ले, बाढ़-बारिश के खराब हुई फसलों का मिला मुआवजा

By hinditvnews
January 6, 2024
225
0
Kisaan

किसानों की बल्ले-बल्ले, बाढ़-बारिश के खराब हुई फसलों का मिला मुआवजा; खाते में डाले गए 31 करोड़ रुपये

किसानों के लिए खुशखबरी है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के खाते में 31 करोड़ रुपये डाले हैं। पिछले साल भारी बारिश-ओलावृष्टि और जलभराव से खराब हुई गेहूं सरसों और जौ सहित अन्य फसलों के बीमा क्लेम के रूप में 31 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाल दिए गए हैं। भिवानी सिरसा सहित सात जिलों के 29 हजार 438 किसानों को क्लेम राशि मिली है।

HIGHLIGHTS

  1. किसानों के खातों में डाले 31 करोड़
  2. पिछले साल खराब हुई रबी फसलों का मिला क्लेम
  3. सिरसा के किसानों को सर्वाधिक 16 करोड़ और रेवाड़ी में 10 करोड़ रुपये मिले

चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के खाते में 31 करोड़ रुपये डाले हैं। पिछले साल मानसून के दौरान बारिश और बाढ़ से खराब हुई रबी की फसलों के लिए यह क्लेम मिला है।

किसानों के खाते में डाले गए 31 करोड़ रुपये

पिछले साल भारी बारिश-ओलावृष्टि और जलभराव से खराब हुई गेहूं, सरसों और जौ सहित अन्य फसलों के बीमा क्लेम के रूप में  31 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाल दिए गए हैं। भिवानी, सिरसा सहित सात जिलों के 29 हजार 438 किसानों को क्लेम राशि दी गई है।

किस जिले में किसानों को कितने करोड़ मिला क्लेम

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बताया कि रबी सीजन 2022-23 के तहत सिरसा में 16 करोड़ 42 लाख रुपये, रेवाड़ी में 10 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपये, भिवानी में एक करोड़ 89 लाख रुपये, कैथल में एक करोड़ 44 लाख रुपये, कुरुक्षेत्र में एक करोड़ 36 लाख रुपये, फरीदाबाद में 35 हजार 900 रुपये और पंचकूला में 18 हजार रुपये का क्लेम जारी किया गया है।

11 हजार करोड़ रुपये मुआवजे के रूप

कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक लगभग 11 हजार करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में सीधे किसानों के खातों में पहुंचाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसान अपनी फसल मंडी के अंदर ले कर जाता था तो छह-सात महीनों तक उन्हें पैसा ही नहीं मिलता था।

72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पहुंचा पैसा

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई पेरशानी नहीं होती। हमारी सरकार ने 72 घंटे के अंदर किसानों के खातों में पैसा पहुंचाने का काम किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में 33 हजार 507 हेक्टेयर भूमि सूक्ष्म सिंचाई के तहत आती थी, लेकिन आज चार लाख 26 हजार 636 हेक्टेयर भूमि की सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सिंचाई होती है।

चार जिलों में तीन लाख 70 हजार 277 किसानों ने मांगा था क्लेम

रबी फसल 2022-23 के दौरान सरसों व गेंहू की खराब हुई फसल के लिए हिसार, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद में कुल तीन लाख 70 हजार 277 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 35 हजार 365 किसानों को 65.18 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम पहले ही जारी किया जा चुका है, जबकि विभिन्न कारणों से कुछ क्लेम अटका हुआ था।

किस फसल के लिए कितना मिला क्लेम?

सरकार के हस्तक्षेप के बाद बीमा कंपनियों ने प्रभावित किसानों को क्लेम राशि जारी कर दी है। हिसार में किसानों ने सरसों की फसल के लिए 6.38 करोड़ और गेहूं के लिए 3.59 करोड़ रुपये तथा सिरसा में सरसों के लिए 5.50 करोड़ और गेहूं के लिए 91.23 करोड़ रुपये का क्लेम किया था। इसी तरह फतेहाबाद में किसानों ने सरसों के लिए 4.87 करोड़ रुपये और गेहूं के लिए 2.04 करोड़ रुपये तथा भिवानी में सरसों के लिए 51.30 करोड़ रुपये और गेहूं की फसल के लिए 23.04 करोड़ रुपये का क्लेम किया था।

 

Share :
Tagsnews of cchandigarhnews of kisaan of punjabnews of PUnews of punjab
Previous Article

18 जनवरी को बढ़ सकती हैं राहुल ...

Next Article

हिमाचल में चार विभागों के बजट में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Award
    पंजाब

    Kapurthala: हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णा बहादुर पाठक को मिला अर्जुन अवार्ड

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Pp
    पंजाब

    Mission 2024: पंजाब में आप से गठबंधन पर कांग्रेस की न!

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    कोटकपूरा में मजदूर ने ईंट-पत्थरों से किया एक व्यक्ति का कत्ल

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Moose
    पंजाब

    स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी, मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी पर रिपोर्ट तलब करने पर मांगा जवाब

    March 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • apple market
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बागवानों ने बेचा सेब; बदले में हिमफेड से मिल रहा सीमेंट

  • Ambulance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, आज रात 8 बजे तक सेवा बंद

  • anurang thakur
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था एक्सप्रेस ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी; जानें किराया से लेकर रूट तक सबकुछ

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.