Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Ram Mandir: मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर सर्विलांस रूम; 7 बड़ी एजेंसियां…आतंकी गतिविधियों पर नजर

Ram Mandir: मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर सर्विलांस रूम; 7 बड़ी एजेंसियां…आतंकी गतिविधियों पर नजर

By hinditvnews
January 9, 2024
379
0
Rammandir

Ram Mandir: मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर सर्विलांस रूम; 7 बड़ी एजेंसियां…आतंकी गतिविधियों पर नजर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के क्रम में सोमवार को पहले चरण में 347 पुलिसकर्मी अयोध्या पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 12 जनवरी व तीसरे चरण में 18 जनवरी को पुलिस बल अयोध्या पहुंचेगा। अन्य जवानों के आने का सिलसिला भी जारी है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरी अयोध्या सुरक्षा के घेरे में रहेगी। सात बड़ी सुरक्षा एजेंसियां रामनगरी के विभिन्न इलाकों में छानबीन में जुटी हैं। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ाई गई है। आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी करके ही प्रवेश दिया जा रहा है।

जिले के विभिन्न इलाकों में बने होटल, लॉज व धर्मशालाओं में भी टीमें छानबीन कर रही हैं। यहां ठहरे व बुकिंग कराए लोगों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं, राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर अत्याधुनिक तकनीक वाले सर्विलांस रूम बनेंगे। इनके माध्यम से चौधरी चरण सिंह घाट से गुप्तार घाट तक नदी की निगरानी की जाएगी।

प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी की फ्लीट के रूट पर भी पुलिस टीमें जांच-पड़ताल कर रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां देश और दुनिया के विशिष्टजन उपस्थित होंगे। इसके बाद यहां प्रतिदिन एक से दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

प्रदेश के अन्य जिलों से 100 उपाधीक्षक, 300 निरीक्षक, 800 उपनिरीक्षक व 4500 मुख्य आरक्षी व आरक्षियों की मांग की गई है। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ, सीआरपीएफ, एसटीएफ, एटीएस, एनआईए, एनडीआरएफ के जवान भी बड़ी संख्या में रामनगरी में मोर्चा संभालेंगे।

तैयारियों के क्रम में सोमवार को पहले चरण में 347 पुलिसकर्मी अयोध्या पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि दूसरे चरण में 12 जनवरी व तीसरे चरण में 18 जनवरी को 5300 जवान अयोध्या पहुंचेंगे। अन्य जवानों के आने का सिलसिला भी जारी है। इन्हें सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी दी जा रही है।

आतंकी गतिविधियों पर नजर
नदी के रास्ते अयोध्या में कोई अवांछनीय तत्व आतंकी गतिविधियों के इरादे से प्रवेश न करने पाए, इसके लिए उच्च स्तर की तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।
सर्विलांस रूम का निर्माण इसी रणनीति का हिस्सा है। इसका निर्माण नदी की लहरों पर जेटी के ऊपर किया जा रहा है।
नदी में बाढ़ आने की स्थिति में जेटी के साथ यह रूम भी ऊपर आ जाएंगे। पानी कम होगा तो यह स्वतः नीचे हो जाएंगे।
103 स्कूलों में रुकेगी पुलिस, 20 दिन बाधित रहेगी पढ़ाई
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बाहरी जिलों से आने वाले फोर्स को ठहराने की कसरत शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के 103 स्कूलों का अधिग्रहण किया जा रहा है। एसएसपी ने जरूरत बताई तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित स्कूलों को पत्र भेज दिया। 10 जनवरी से 20 दिन के लिए इन स्कूलों में जवानों का डेरा रहेगा। इस दौरान शिक्षण कार्य बाधित रहेगा।
जिले में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, सीआरपीएफ के जवानों के जत्थे आने लगे हैं। इनके लिए नगर कोतवाली क्षेत्र के सर्वाधिक 14, कैंट के 12, रुदौली के 11, पूराकलंदर के 10, इनायतनगर के नौ, गोसाईगंज व रौनाही के आठ-आठ, कोतवाली अयोध्या, बीकापुर व खंडासा के छह-छह, कुमारगंज व महाराजगंज के पांच-पांच व तारुन थाना क्षेत्र के तीन स्कूल लिए जाने जा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल के चार-पांच कमरों में 100-100 पुलिसकर्मी रुकेंगे।
15 जनवरी से पथों पर उतरेगा ई-बसों का बेड़ा
श्रीराम जन्मभूमि को जाने वाले पथों पर 15 जनवरी से ई-बसों का बेड़ा उतार दिया जाएगा। ये बसें एक दिन पहले 14 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगी। पहले चरण में ई-बसों को रामपथ और धर्मपथ पर चलाया जाएगा। रामपथ पर शहर के इंट्री प्वाइंट सहादतगंज से अयोध्याधाम तक और धर्मपथ पथ के इंट्री प्वाइंट साकेत पेट्रोल पंप तक चलेंगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दोनों पथों को हर हाल में 13 जनवरी तक तैयार करने के लिए कहा गया है। रात-दिन काम करवाकर पथों के निर्माण को पूरा कराया जा रहा है।
Share :
Tagsnews of ayodhyanews of luckhnownews of ram mandir ayodhyanews of uuttar pradesh
Previous Article

Ayodhya: सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में किया ...

Next Article

Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • ram mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: आज अयोध्‍या में रहेंगे सीएम योगी, रामलला का दर्शन करेंगे और 22 जनवरी की तैयारियां ...

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Luckhnow
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: लखनऊ में बड़ा हादसा, मकान ढहा

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेश

    22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घोषित किया जाए सार्वजनिक अवकाश

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Ram Mandir Live 17 Jan 202401283680
    India Newsउत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई रामलला की मूर्ति, जान‍िए आज के कार्यक्रम

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Rammayana
    उत्तर प्रदेश

    Ram Mandir: एक रामायण ऐसी भी… जिसकी शुरुआत बिस्मिल्लाह से

    January 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikrama
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

  • Petrol
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, शिमला सहित प्रदेश में नए दाम लागू

  • Bhu
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जगतसुख के नागनी नाला में भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.